सोलन – हिमाचल प्रदेश के सोलन में देर रात से लगातार हो रही बारिश से तापमान में गिरावट आई है, मौसम विभाग ने आज आंधी और बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।इसके साथ ही मनाली और आसपास के इलाकों में भारी बर्फबारी हो रही है, जिससे अटल टनल और आसपास के इलाके बर्फ की सफेद चादर से ढक गए। घाटी में लगातार हो रही बर्फबारी को देखते हुए प्रशासन ने फिलहाल अटल टनल को गाड़ियों की आवाजाही के लिए बंद कर दिया है।अटल टनल में अब तक करीब चार इंच ताजा बर्फबारी हुई है, तो वहीं सोलन में सुबह…
Author: Onnu
उज्जैन – मध्य प्रदेश में उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में रंग पंचमी के मौके पर कड़े नियमों के साथ बाबा महाकाल की भस्म आरती हुई, होली पर आग लगने के हादसे के बाद मंदिर परिसर में बिना रंग और गुलाल के रंग पंचमी मनाई जा रही है। भस्म आरती के दौरान श्रद्धालुओं को रंग-गुलाल मंदिर के भीतर ले जाने की इजाजत नहीं दी गई, सुरक्षा के भी कड़े इंतजाम किए गए हैं और हर श्रद्धालु की जांच की गई।भस्म आरती के दौरान प्रशासन, पुलिस और मंदिर प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। श्रद्धालुओं के लिए भस्म आरती के दौरान बैठने के…
गाजीपुर – उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में गैंगस्टर से नेता बने मुख्तार अंसारी को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया है, इस दौरान मुख्तार का बेटा उमर अंसारी कब्र के पास बैठा दिखा, साथ ही और भी परिजन मौजूद रहे। उमर अंसारी ने मुख्तार को सुपुर्द ए खाक किए जाने की आखिरी रस्म अदा की।इस दौरान कब्रिस्तान के आस पास भारी भीड़ उमड़ी। कड़ी सुरक्षा के बीच और परिजनों की मौजूदगी में मुख्तार को सुपुर्द-ए-खाक किया गया, काली बाग कब्रिस्तान में ही मुख्तार अंसारी के माता-पिता और परिवार के दूसरे लोगों की भी कब्रें हैं।उत्तर प्रदेश की बांदा जेल में बंद गैंगस्टर…
देवरिया – उत्तर प्रदेश के देवरिया के बरहज तहसील इलाके के भलुअनी स्थित डुमरी गांव में शनिवार की सुबह करीब पांच बजे चाय बनाने के दौरान गैस सिलेंडर भभक गया। जिससे सिलेंडर फट गया। चपेट में आने से एक ही परिवार के चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। डुमरी गांव निवासी शिवशंकर गुप्त पावरोटी बेचते हैं। सुबह वह दुकान पर जाने के लिए तैयार हो रहे थे। उनकी पत्नी आरती देवी चाय बनाने लगी। इसी बीच गैस सिलेंडर भभकने लगा। सिलेंडर भभक कर फट गया। जिसकी चपेट में आने से शिवशंकर गुप्त की पत्नी आरती देवी (42),…
देहरादून – आज हरियाणा के मुख्य सचिव की अध्यक्षता में लोक सभा निर्वाचन-2024 के दृष्टिगत उत्तर प्रदेश, पंजाब, दिल्ली एवं उत्तराखण्ड राज्य के मुख्य सचिव, सचिव गृह, पुलिस महानिदेशक एवं अपर पुलिस महानिदेशक के साथ आपसी समन्वय हेतु विभिन्न महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर बैठक की गई। बैठक में उत्तराखण्ड के सचिव गृह दिलीप जावलकर ने बताया कि लोक सभा निर्वाचन-2024 के परिप्रेक्ष्य में उत्तराखण्ड राज्य में सम्पूर्ण व्यवस्थाएं की गयी है। बॉर्डर पर सभी प्रदेशों से आपसी समन्वय किया जा रहा है तथा सुरक्षा की दृष्टि से प्लॉन तैयार कर लिया गया है। उक्त बैठक में ए०पी० अंशुमान, अपर पुलिस महानिदेशक,…
नई दिल्ली – भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने घोषणा की है कि वह खातों के वार्षिक समापन के कारण 1 अप्रैल को 2,000 रुपये नोटों को एक्सचेंज और स्वीकार नहीं करेगा। आरबीआई ने कहा है कि यह सेवा 2 अप्रैल को फिर से शुरू होगी।आरबीआई ने एक बयान में कहा, “खातों की वार्षिक क्लोजिंग के कारण भारतीय रिज़र्व बैंक के 19 निर्गम कार्यालयों में सोमवार, 1 अप्रैल, 2024 को 2,000 रुपये के बैंक नोटों को एक्सचेंज और जमा करने की सुविधा उपलब्ध नहीं मिलेगी। यह सुविधा मंगलवार, 2 अप्रैल, 2024 को फिर से शुरू होगी।” आरबीआई की ओर से जारी…
मुंबई –बॉलीवुड अभिनेत्री यामी गौतम की फिल्म ‘आर्टिकल 370’ फरवरी में देशभर में रिलीज हुई थी। इस फिल्म को दर्शकों की खूब सराहना मिली है। इसके साथ ही फिल्म में यामी के अभिनय प्रदर्शन की भी जमकर तारीफ हुई है। यह फिल्म कश्मीर में आतंकवाद के बढ़ने और इसके खिलाफ लड़ाई पर आधारित है। बॉक्स ऑफिस पर भी फिल्म ने अच्छा कलेक्शन किया है। आदित्य सुहास जंभाले के निर्देशन में बनी फिल्म ‘आर्टिकल 370′ पहले दिन से ही तारीफें लूट रही है।’आर्टिकल 370’ इस साल की सुपरहिट फिल्मों में शामिल हो चुकी है। ‘आर्टिकल 370’ एक हाई-ऑक्टेन, एक्शन पॉलिटिकल ड्रामा है,…
नोएडा – बांदा जेल में बंद पूरब के माफिया मुख्तार अंसारी की गुरुवार देर रात हार्ट अटैक (कार्डिया अरेस्ट) से मौत हो गई। मुख्तार की मौत के बाद पूरे यूपी में अलर्ट जारी किया गया है। कई जिलों में धारा 144 लागू कर दी गई है। मुख्तार की मौत के दो घंटे बाद यानि साढ़े बारह बजे के आसपास उसके शव को मेडिकल कॉलेज से पोस्टमार्टम हाउस पहुंचाया गया। शव के पोस्टमार्टम पहुंचते ही सारा फोर्स भी वहीं तैनात हो गया। पूरे पोस्टमार्टम हाउस की घेराबंदी कर दी गई। बैरिकेडिंग भी लगा दी गई। रात में पोस्टमार्टम शुरू नहीं किया गया है।…
जम्मू – रामबन जिले में शुक्रवार को एक एसयूवी फिसलकर खाई में जा गिरी। इस हादसे में दस लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने बताया कि वाहन श्रीनगर से जम्मू जा रहा था। देर रात करीब सवा एक बजे जिले के बैटरी चश्मा इलाके में एसयूवी 300 फुट गहरी खाई में गिर गई। अधिकारियों ने बताया कि दस लोगों की मौत हो गई है। पुलिस और राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल के जवान मौके पर हैं। भारी बारिश के बीच 10 यात्रियों के शव बरामद कर लिए गए हैं। उन्होंने बताया कि मृतकों में कार चालक जम्मू के अंब घ्रोथा…
नई दिल्ली – अंतरिक्ष जगत के स्टार्ट-अप स्काईरूट ने गुरुवार को विक्रम-1 रॉकेट के चरण-2 का सफल परीक्षण किया। कंपनी को इस साल के अंत में एक उपग्रह को कक्षा में स्थापित करने की उम्मीद है। कंपनी के मुताबिक विक्रम-1 प्रक्षेपण यान के चरण-2 को कलाम-250 कहा जाता है। यह हाई पावर कार्बन मिश्रित मोटर है जो रॉकेट को वायुमंडलीय चरण से बाहरी अंतरिक्ष में ले जाएगा। कलाम-250 का परीक्षण आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा में भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र में हुआ।गुरुवार को 85 सेकंड तक चले परीक्षण के बारे में स्काईरूट एयरोस्पेस के सह संस्थापक और…
