Author: Onnu

चमोली – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज जोशीमठ, चमोली में राष्ट्रीय स्तर की दो दिवसीय मैराथन प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि जोशीमठ औली से हिमालयन मैराथन, फन रेस सहित अन्य खेलों का शुभारंभ होना हमारे लिए गौरव की बात है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आपदा के शुरुआती दिनों में जोशीमठ को लेकर जो भय का माहौल बनाया जा रहा था, आज सब सामान्य है। सरकार ने इस स्थिति से उभरने के लिए सकारात्मक काम किए हैं। इसी का परिणाम है कि 22 अप्रैल से शुरू होने वाली चारधाम यात्रा के लिए 11.30 लाख से…

Read More

देहरादून – आग लगने से चार मासूमों के जिंदा जलने के बाद शुक्रवार सुबह जिलाधिकारी सोनिका घटना स्थल के निरीक्षण के लिए पहुंची। इस दौरान उन्होंने घटनाक्रम के विषय में विस्तार से जानकारी ली।त्यूनी में शिक्षा विभाग से सेवानिवृत कर्मचारी सूरतराम जोशी का लकड़ी का चार मंजिला घर सड़क के किनारे स्थित है। इसमें मकान मालिक के साथ ही पांच परिवार किराये पर रहते हैं। बृहस्पतिवार शाम को घर के अंदर किराये पर रहने वाले पांच बच्चे, दो पुरुष और एक महिला थी। घटनाक्रम के अनुसार करीब चार बजे किराये पर रहने वाले विक्की की पत्नी कुसुम किचन में रसोई…

Read More

देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज कालाढूंगी, नैनीताल में ₹95 करोड़ 09 लाख की 36 योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि इन योजनाओं के माध्यम से इस क्षेत्र के भविष्य की नींव रखी गई है व योजनाओं के पूर्ण होने पर क्षेत्र का सर्वागींण विकास होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज का दिन कालाढूंगी में विकास के एक नए युग के सूत्रपात में सहायक सिद्ध होगा। इन 36 योजनाओं में मोटर मार्ग निर्माण, पेयजल और सिंचाई की क्षमता के विकास जैसी जनहितकारी योजनाएं शामिल हैं। उन्होंने कहा कि परीक्षाओं में पारदर्शिता के…

Read More

देहरादून – भाजपा ने अपना 44वां स्थापना दिवस प्रदेश के लगभग 11 हजार पोलिंग बूथों एवं 2772 शक्ति केंद्रों में प्रधानमंत्री मोदी के वर्चुअल उद्बोधन के साथ मनाया। प्रदेश कार्यालय में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में सीएम पुष्कर धामी एवम प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट की मौजूदगी में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने पीएम द्वारा जनता का दिल जीतने के लक्ष्य पर आगे बढ़ने का संकल्प लिया। प्रधानमंत्री के वर्चुअली संबोधन से पूर्व मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने समस्त पार्टी कार्यकर्ताओं को स्थापना दिवस एवं सभी प्रदेशवासियों को हनुमान जयंती की शुभकामाएं देते हुए उन सभी कार्यकर्ताओं के प्रति कृतज्ञता प्रकट की जिन्होंने अपना…

Read More

देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज देहरादून में जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने जी.डी. गोयनका पब्लिक स्कूल समूह के विद्यालय से उत्तराखण्ड को जोड़ने के लिए स्कूल के संस्थापक श्री कुलानन्द नौटियाल को बधाई दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी संस्कृति में शिक्षक अपने काम को केवल एक पेशा मात्र नहीं मानते, उनके लिए पढ़ाना एक मानवीय संवेदना है, एक पवित्र नैतिक कर्तव्य है इसीलिए हमारे यहां शिक्षक और बच्चों के बीच प्रोफेशनल रिश्ता नहीं होता बल्कि एक पारिवारिक रिश्ता होता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री जी द्वारा वर्तमान समय…

Read More

देहरादून – मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में जेके टायर लिमिटेड कम्पनी तथा यस बैंक द्वारा C.S.R. के तहत लगाये गए Health A.T.M. का लोकापर्ण किया। इस दौरान महानिदेशक स्वास्थ्य तथा उक्त कम्पनियों के मध्य स्वास्थ्य क्षेत्र में सहयोग हेतु MoU पर भी हस्ताक्षर किए गए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री धामी ने इंडियन ऑयल कॉरपोरशन लिमिटेड के सौजन्य से C.S.R. के तहत राज्य के सभी ब्लॉकों में उपलब्ध कराई जाने वाली 40 ट्रू नेट मशीनों का भी लोकपर्ण किया। इन ट्रू नेट मशीनों की सहायता से T.B., Covid तथा अन्य रोगों की जांच में सहायता मिलेगी। मुख्यमंत्री…

Read More

देहरादून – मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने सचिवालय में देहरादून में यातायात संकुलन को कम करने को लेकर यूनिफाइड मेट्रोपोलिटन ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी (UMTA) की बैठक लेते हुए कहा कि आमजन का पब्लिक ट्रांसपोर्ट पर विश्वास जगाने के साथ ही यातायात नियमों का पालन कराया जाना भी आवश्यक है। उन्होंने कहा कि पब्लिक ट्रांसपोर्ट की फ्रीक्वेंसी बढ़ाने के साथ ही नियमितता सुनिश्चित की जाए। यातायात व्यवस्था के लिए एरिया स्पेसिफिक प्लान तैयार किया जाए और यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु अधिक से अधिक तकनीक का इस्तेमाल किया जाए। मुख्य सचिव ने कहा कि ट्रैफिक जैम का एक मुख्य कारण यातायात…

Read More

उत्तरकाशी – उत्तरकाशी जिला मुख्यालय सहित आसपास के क्षेत्रों में गुरुवार (आज) सुबह भूकंप के झटकों ने लोगों को नींद से जगाया। रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता तीन थी, जिसका केंद्र उत्तरकाशी में मांडों के जंगलों में जमीन से पांच किमी नीचे था। आज गुरुवार सुबह 5:40 बजे भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। जिसकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 3 मापी गई, हालांकि भूकंप से किसी तरह के जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है।

Read More

देहरादून – उत्तराखण्ड राज्य के पांचवें धाम हेमकुण्ड साहिब जी के कपाट खोलने एवं यात्रा 2023 की तैयारियों के संबंध में गुरूद्वारा हेमकुण्ट साहिब मैनजमेंट ट्रस्ट के अध्यक्ष सरदार नरेन्द्रजीत सिंह बिन्द्रा जी ने उत्तराखण्ड सरकार के मुख्य सचिव डॉ० एस. एस. संधु जी से मुलाकात की। वार्ता में निर्णय लिया गया कि उत्तराखण्ड सरकार के सहयोग से गुरूद्वारा ट्रस्ट द्वारा इस वर्ष हेमकुण्ट साहिब जी की यात्रा शनिवार 20 मई से प्रारंभ कर दी जाएगी।प्रतिवर्ष श्री हेमकुण्ड साहिब में बर्फ जो कि अधिक मात्रा में होती है उसको हटाने की सेवा भारतीय सेना के जवान करते हैं। इस वर्ष 20…

Read More

देहरादून-  वर्ष 2014 के बाद बुधवार को सचिवालय में पहली बार मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में उत्तराखण्ड भाषा संस्थान की बैठक हुई। संस्थान की प्रबन्ध कार्यकारिणी एव साधारण सभा की बैठक की अध्यक्षता करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वर्ष 2023-24 में राज्य सरकार की ओर से प्रथम बार लोक भाषाओं व लोक साहित्य में कुमाउनी, गढ़वाली, अन्य उत्तराखण्ड की बोलियों व उपबोलियों, पंजाबी एवं उर्दू में दीर्घकालीन उत्कृष्ट साहित्य सृजन व अनवरत साहित्य सेवा तथा हिन्दी में उत्कृष्ट महाकाव्य/खण्डकाव्य रचना, काव्य रचना कथा साहित्य व अन्य गद्य विधाओं के लिए प्रतिवर्ष उत्तराखण्ड साहित्य गौरव सम्मान प्रदान करने घोषणा की।…

Read More