देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रदेश की मातृशक्ति अपनी क्षमता एवं दक्षता से राज्य का सम्मान तथा गौरव बढ़ा रही है। प्रदेश की समृद्ध एवं गौरवशाली परम्परा को आगे बढाने का दायित्व भी हमारी नारी शक्ति बखूबी निभा रही है। हमारी संस्कृति अर्द्धनारिश्वर की उपासना के साथ देवियों की पूजा की परम्परा रही है।सोमवार को परमार्थ निकेतन, ऋषिकेश में भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा उत्तराखण्ड की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में प्रतिभाग करते हुए मुख्यमंत्री ने महिला शक्ति को महाशक्ति बताते हुए कहा कि भारतीय संस्कृति में तो स्त्री ही सृष्टि की समग्र अधिष्ठात्री है, क्योंकि…
Author: Onnu
देहरादून – उत्तराखंड के मसूरी में 11 अप्रैल से राष्ट्रीय स्तर का कृषि सम्मेलन शुरू होने जा रहा है। कृषि मंत्री गणेश जोशी ने मीडिया से जानकारी साझा करते हुए कहा कि इस सम्मेलन में 15 देशों के प्रतिनिधि हिस्सा लेने वाले हैं। कई प्रदेशों के कृषि मंत्री भी इस सम्मेलन में प्रतिभाग करेंगे। उनका कहना है 3 दिन तक चलने वाले इस सम्मेलन में मिलेट्स के उत्पादन को लेकर चर्चा की जाएगी कि कैसे किसानों की आय को दोगुना किया जाए। मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि प्रदेश सरकार ने मोटे अनाज का उत्पादन बढ़ाने के लिए कई तरह की…
टिहरी – ’’जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल ने किया विभिन्न कार्यालयों का औचक निरीक्षण। निरीक्षण के दौरान विभिन्न कार्यालयों के कुल 76 अधिकारी/कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए।’’ जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल डॉ. सौरभ गहरवार द्वारा आज जनपद मुख्यालय के विभिन्न कार्यालयों का औचक स्थलीय निरीक्षण किया गया। इस दौरान विभिन्न कार्यालयों के 07 अधिकारियों सहित कुल 76 अधिकारी/कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए। जिलाधिकारी ने मुख्य विकास अधिकारियों को निर्देशित किया कि अनुपस्थित कार्मिकों का स्पष्टीकरण तलब करना सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी द्वारा आज प्रातः लघु सिंचाई, ग्रामीण निर्माण विभाग, जिला अर्थ एवं संख्या कार्यालय, समाज कल्याण, पीएमजीएसवाई, डीआरडीए, बाल विकास, सेवायोजन, मत्स्य, जिला विकास, स्वजल, पंचास्थानी, जिला…
देहरादून – केंद्र सरकार के निर्देशों के क्रम में कोरोना की रोकथाम को लेकर प्रदेशभर की स्वास्थ्य इकाईयों में आज मॉक ड्रिल की जाएगी। मॉक ड्रिल का मकसद वक्त पर खामियों को दुरुस्त कर तैयारियों को अधिक पुख्ता करना है।सचिव स्वास्थ्य डा आर राजेश कुमार ने बताया कि देश-प्रदेश में कोरोना के मामलों में बढ़ोतरी देखने को मिली है। यद्यपि इनमें अस्पताल में भर्ती होने और मौत के मामले बेहद कम हैं। सभी मुख्य चिकित्साधिकारियों को कोविड-19, सीजनल इन्फ्लूएंजा व अन्य श्वसन संबंधी रोगों से बचाव व नियंत्रण को आïवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैैं।चिकित्सालय स्तर पर इन्फ्लूएंजा के मामलों की…
देहरादून – हेमकुण्ड साहिब की यात्रा इस वर्ष 20 मई 2023 से आरंभ होने जा रही है। प्रतिवर्ष यात्रा मार्ग से बर्फ हटाकर मार्ग बनाने का कार्य भारतीय सेना के जवान ही करते हैं। ब्रिगेड कमांडर ब्रिगेडियर अमन आनंद, ऑफिसर कमांडर कर्नल सुनील यादव (418 इंडीपेन्डेन्ट इंजीनियर कॉर्प0) की देखरेख में कैप्टन मानिक शर्मा, सूबेदार मेजर नेकचंद एवं हवलदार हरसेवक सिंह पैदल यात्रा मार्ग एवं बर्फ की स्थिति जानने के लिये हेमकुण्ट साहिब गए। हेमकुण्ट साहिब से पहले अटलाकोटी ग्लेशियर है जहां पर 10 फुट के करीब बर्फ जमी है। पावन स्थल हेमकुण्ट साहिब में भी 8 से 12 फुट तक…
देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज सांसद रमेश पोखरियाल निशंक के साथ हरिद्वार भ्रमण के दौरान डामकोठी में अधिकारियों के साथ विकास कार्यों के सम्बन्ध में समीक्षा बैठक लेते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि जन-कल्याणकारी योजनाओं का लाभ अन्तिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक अवश्य पहुंचे। उन्होंने कहा कि समय-समय पर ग्राम सभाओं में चौपालों का आयोजन किया जाए तथा ग्रामवासियों की समस्याओं का निस्तारण शीर्ष प्राथमिकता पर किया जाये एवं गर्मी के मौसम को देखते हुये बिजली, पानी आदि पर विशेष ध्यान दिया जाये। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि हरिद्वार चारधाम यात्रा का प्रमुख पड़ाव है,…
देहरादून – मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से आज मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में केंद्रीय सड़क परिवहन राजमार्ग एवं नागर विमानन राज्यमंत्री जनरल (डॉ.) वी.के. सिंह ने शिष्टाचार भेंट कर राज्य से संबंधित विभिन्न सम सामयिक विषयों पर चर्चा की।
देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज कनखल हरिद्वार स्थित हरिहर आश्रम में आचार्य महामण्डलेश्वर अवधेशानन्द गिरि महाराज से शिष्टाचार भेंट की तथा उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।
कोटद्वार – उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी भूषण ने शनिवार को मालगोदाम रोड स्थित पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस के अपने कैंप कार्यालय में विधायक निधी से कोटद्वार विधानसभा क्षेत्र के 89 आंगनबाड़ी केंद्रों में खेल एवं शिक्षण सामग्री का वितरण किया। विधानसभा अध्यक्ष खंडूरी ने 89 आंगनबाड़ी केंद्रों को विधायक निधि के माध्यम से बच्चो के लिए वेट मशीन, टिफिन बॉक्स, पानी की बोतले, डार्ट बोर्ड (टारगेट), पजल गेम बॉक्स, किचन सेट खेल किट, डॉक्टर सेट खेल किट, प्रेशर कूकर, चार्ट 3डी, रोलर बोर्ड ब्लैक, क्रेजी बॉल, आयरन बॉक्स ट्रक बॉक्स, दरी आदि विभिन्न सामग्री वितरित की। इस मौके पर उन्होंने…
देहरादून – मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने आज जोशीमठ में आपदा राहत एवं बचाव कार्यों की समीक्षा करते हुए प्रभावितों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने कहा कि आपदा प्रभावितों को हर संभव मदद दी जा रही है। उन्होंने औली रोड में प्रीफैबरीकेटेड भवन निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण भी किया। उन्होंने कहा कि जोशीमठ आपदा प्रभावितों के लिए सबसे अच्छा मुआवजा तय किया गया है। ऐसे प्रभावित परिवार जिनके पास अपनी भूमि नहीं है, उनके पुनर्वास के लिए भूमि चयन के बाद प्रीफेबरिकेटेड भवन तैयार किए गए है। इस दौरान भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष श्री महेंद्र भट्ट, कर्णप्रयाग विधायक श्री…
