देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज देहरादून स्थित टपकेश्वर महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर उन्होंने शुभ मंगल चारधाम सेवा समिति द्वारा आयोजित सुंदरकांड में भी प्रतिभाग किया।
Author: Onnu
देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को कनक चैक, देहरादून में देश के पहले सीडीएस जनरल पद्म विभूषण बिपिन रावत की प्रतिमा तथा स्मारक स्थल का लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि जनरल विपिन रावत की स्मृति को चिरस्थायी बनाये जाने के लिये प्रदेश की किसी बड़ी परियोजना को नाम उनके नाम पर रखा जायेगा। उन्होंने कहा कि यह भव्य प्रतिमा तथा स्मारक स्थल जनरल बिपिन रावत के शौर्य, अदम्य साहस और वीरता का स्मरण कराने के साथ ही युवाओं को प्रेरणा देने का कार्य करेगा। सीडीएस जनरल रावत की प्रतिमा तथा स्मारक स्थल का निर्माण एमडीडीए द्वारा लगभग…
हरिद्वार – हरिद्वार में बैसाखी पर्व स्नान तो सकुशल संपन्न हो गया, लेकिन अब कोरोना के प्रसार की आशंका बढ़ गई। देशभर में बढ़ते कोरोना के प्रसार को देखते हुए जिला प्रशासन ने स्नान के मद्देनजर कोविड एसओपी तो जारी की लेकिन लागू नहीं हो सकी। बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं के रैंडम थर्मल स्कैनिंग करने वाली स्वास्थ्य विभाग की टीमें भी कहीं नजर नहीं आई। श्रद्धालु तो दूर ड्यूटी कर्मी बेखौफ होकर बिना मास्क आसपास घाटों पर घूमते दिखे। कोविड की एसओपी कागजों तक सिमटकर रह गई।उत्तराखंड के साथ देश के कई राज्यों में कोविड संक्रमण फिर से फैलने…
चमोली – चारधाम यात्रा शुरू होने से पहले सचिव स्वास्थ्य जहां यात्रा मार्ग का निरीक्षण करते हुए स्वास्थ्य सेवाओं की नब्ज टटोल रहे हैं तो वहीं उन्होंने शुक्रवार को हेमकुंड साहिब यात्रा के मुख्य पड़ाव गोविंदघाट पहुंचकर भी व्यवस्थाओं का जायजा लिया। 20 मई से शुरू होने जा रही हेमकुंड साहिब यात्रा का मुख्य पड़ाव गोविंदघाट है। देश-विदेश से आने वाली सिख संगत यहीं से हेमकुंड साहिब धाम की यात्रा को शुरू करते हैं। यात्रा मार्ग पर उचित स्वास्थ्य सुविधाओं को देखते हुए सचिव स्वास्थ्य डा. आर. राजेश कुमार गोविंदघाट पहुंचे जहां उन्होंने स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। इसके साथ…
देहरादून – महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने यमुना कॉलोनी स्थित अपने शासकीय आवास पर मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के अंतर्गत माह मार्च-2023 के लाभार्थियों के खातों में पीएफएमएस के माध्यम से कुल 6 हजार 256 लाभार्थियों के खातों में कुल 1 करोड़ 87 लाख 86 हजार की धनराशि का डिजिटल हस्तांतरण किया।बता दे कि मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के तहत कोविड-19 महामारी एवं अन्य बीमारियों से माता, पिता, संरक्षक की मृत्यु के कारण जन्म से 21 तक के प्रभावित बच्चों को प्रतिमाह 3 हजार रुपये की सहायता राशि प्रदान की जाती है।उन्होंने कहा कि हमारे बच्चों को यह…
देहरादून – दोपहर तक शासकीय काम निपटाने के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी देहरादून से कुमाऊं दौरे के लिए रवाना हुए।पंतनगर एयरपोर्ट पहुंचकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का कई विधायकों ने जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर ना केवल भाजपा के विधायक थे बल्कि कांग्रेस के विधायक तिलक राज बेहड़ भी मौजूद रहे।इस अवसर पर पुलिस विभाग द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया।
देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज अंबेडकर जयंती के अवसर पर खटीमा स्थित अपने निजी निवास पर डॉ. भीमराव अंबेडकर को श्रद्धांजलि अर्पित की।
देहरादून – प्रधानमंत्री मोदी के विजन, वाइब्रेंट विलेज योजना को आगे बढ़ाने के लिए केंद्रीय मंत्री का लगातार उत्तराखंड दौरा हो रहा है। अब 16 अप्रैल को केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल कुमाऊं पिथौरागढ़ दौरे पर आ रहे हैं। यहां वह सीमावर्ती गांव में रात्रि विश्राम करेंगे। प्रधानमंत्री के इस योजना को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी सराहना की है। उनका कहना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उत्तराखंड से विशेष लगाव है। उस सीमावर्ती गांव में समानांतर बिकाऊ से उसके लिए लगातार केंद्रीय मंत्री के दौरे हो रहे हैं। उत्तराखंड के लिए गर्व की बात है कि केंद्रीय मंत्री…
देहरादून – भारत के पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद दिनांक 14 अप्रैल से तीन दिन के उत्तराखण्ड भ्रमण पर आ रहे हैं। अपने भ्रमण के दौरान वे राजभवन में भी प्रवास करेंगे। राजभवन में उनके सम्मान में राजकीय भोज का भी आयोजन किया गया है। दिनांक 15 एवं 16 अप्रैल को पूर्व राष्ट्रपति कोविंद, लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासनिक अकादमी के विभिन्न कार्यक्रमों में प्रतिभाग करेंगे इस दौरान उनके साथ राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) भी मौजूद रहेंगे। अपने भ्रमण के दौरान कोविंद 14 अप्रैल को गढ़ी कैंट, देहरादून में भारत रत्न डॉ भीमराव अम्बेड़कर की मूर्ति पर माल्यार्पण…
देहरादून – भाजपा ने पूर्व सीएम हरीश रावत समेत तमाम कांग्रेसी नेताओं का अवैध मजारों के ध्वस्तीकरण पर की गई टिपण्णी को तुष्टिकरण और सनातन विरोधी बताया है।पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि कांग्रेस नेता खुद को सेकुलर जताने और विरोध की राजनीति करते हुए दिशा भ्रमित हो गए है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंडियत का दावा करने वालों को अपनी पार्टी के विधायक मदन बिष्ट से भी प्रेरणा लेनी चाहिए ।भट्ट ने कि पूर्व सीएम हरीश रावत एवं अन्य कांग्रेस नेताओं द्वारा जानबूझकर अवैध धार्मिक अतिक्रमणों के खिलाफ टिप्पणी करने पर कड़ी आपत्ति की है । उन्होंने…
