Author: Onnu

देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सैन्यधाम के निर्माण कार्यों में और तेजी लाई जाए। सैन्य धाम का स्वरूप भव्य एवं दिव्य हो, इसके लिए अन्य राज्यों के सैन्य धामों (शौर्य स्थलों) की जो स्टडी की गई है, उनमें जो बेहतर कार्य किये गये हैं, उन कार्यों का समावेश सैन्य धाम में किया जाए। यह भी सुनिश्चित किया जाए कि सैन्यधाम में उत्तराखण्ड की झलक दिखे। सैन्यधाम के आसपास केदारखण्ड एवं मानसखण्ड की थीम पर आधारित क्या गतिविधियां हो सकती हैं, इस पर भी ध्यान दिया जाए। मुख्यमंत्री ने मंगलवार को सचिवालय में सैन्य धाम (शौर्य स्थल)…

Read More

देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मंगलवार को मुख्यमंत्री आवास में स्विस एजुकेशन ग्रुप के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर क्लाडियो रैकनेलो (Claudio Raccnello) के नेतृत्व में प्रतिनिधि मण्डल ने भेंट की। इस अवसर पर राज्य में युवाओं को पर्यटन एवं होटल व्यवसाय से संबंधित प्रशिक्षण के लिए चर्चा की गई।मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में पर्यटन के क्षेत्र में राज्य में अपार संभावनाएं हैं। इस दिशा में यहां के युवाओं में स्किल को बढ़ावा देने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि राज्य में युवाओं को पर्यटन एवं होटल व्यवसाय के क्षेत्र में प्रशिक्षित करने के लिए, यदि स्विटजरलैण्ड से कुछ अच्छे प्रशिक्षकों…

Read More

देहरादून : जिलाधिकारी सोनिका ने मसूरी क्षेत्र में निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यदायी संस्था के अधिकारियों को निर्देश दिए दिए की जहां पर सड़क खराब है उसे तत्काल ठीक कर लिया जाए। उन्होंने लोनिवि, यूपीसील, जल संस्थान, जल निगम के अधिकारियों को कार्ययोजना के अनुसार निर्धारित समयावधि में कार्य पूर्ण कर लिए जाए। उन्होंने कहा कि पूरी प्रसास किया जा रहा है कि सड़क माह के अन्त तक कार्य पूर्ण कर लिया जाए। साज-सज्ज के कार्यों को छोड़कर शेष अन्य निर्माण कार्यों में तय समय पर पूर्ण करने के निर्देश कार्यदायी संस्था के अधिकारियों को दिए गए है।…

Read More

देहरादून – आज धामी कैबिनेट की अहम बैठक ।मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में होगी कैबिनेट बैठक l 4 बजे सचिवालय में शुरू होगी बैठक।बैठक में कई अहम प्रस्ताव पर लग सकती है मुहर।बैठक में खाद्य, शहरी विकास, वित्त, राजस्व, शिक्षा से संबंधित विषयों पर लिया जा सकता है निर्णय।राशन में नमक और चीनी देने के प्रस्ताव पर भी लग सकती है मुहर।चिकित्सा शिक्षा विभाग में नर्सिंग अधिकारी पदो की नियमावली में संशोधन समेत अन्य प्रस्तावो पर हो सकती है चर्चा।

Read More

देहरादून – उत्तराखंड में लोगों को अब गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है। मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में बारिश-ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की है। 18 और 19 अप्रैल को उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। गढ़वाल और कुमाऊं के शेष जनपदों में हल्की बारिश की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में ओलावृष्टि की संभावना है। इसके अलावा उत्तरकाशी, देहरादून, पौड़ी और हरिद्वार में कहीं-कहीं 30 से 40 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।

Read More

देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज नागथात (बिरोड़) जौनपुर टिहरी गढ़वाल स्थित नागदेवता मंदिर में आयोजित मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में प्रतिभाग किया और पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की खुशहाली एवं सुख-समृद्धि की कामना की। मुख्यमंत्री धामी ने नागथात बिरोड़ मुंगाथात (अणदणा) अषाड़ थात को पर्यटन क्षेत्र घोषित करने समेत नागथात मन्दिर के प्रांगण के सौंदर्यीकरण एवं विस्तारीकरण, पुरोला विधानसभा क्षेत्र के अन्तर्गत डरोगी तक मोटरमार्ग के नव निर्माण, कुकड़सारी-भद्रीगाड़ मोटरमार्ग के निर्माण की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार मेलों के संरक्षण और उत्तराखण्ड की लोक संस्कृति को आगे बढ़ाने एवं उसके संवर्द्धन हेतु प्रतिबद्ध है।…

Read More

देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज परमार्थ निकेतन में आयोजित गंगा समग्र अविरल गंगा-निर्मल गंगा कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुए कहा कि अविरल गंगा-निर्मल गंगा अभियान के तहत गंगा को स्वच्छ रखने के साथ-साथ जल स्रोतों के संरक्षण एवं संवर्धन के कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि गंगा के मूल स्वरूप को बचाए रखना सबका नैतिक दायित्व है। केंद्र व राज्य सरकार इस दिशा में निरंतर कार्य कर रही है। प्रथम चरण के तहत गंगा में मिलने वाले 132 गंदे नालों के पानी को एसटीपी के माध्यम से स्वच्छ किया गया है, दूसरे चरण के लिए…

Read More

देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास में ‘हिल की बात : युवा संवाद’ कार्यक्रम में छात्रों के साथ संवाद किया। इस दौरान छात्र-छात्राओं द्वारा उत्तराखण्ड की लोक परंपरा एवं संस्कृति पर आधारित प्रस्तुतियां और भाषण एवं कविता का प्रस्तुतीकरण दिया गया। मुख्यमंत्री  धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में उत्तराखण्ड विकास की ओर तेजी से बढ़ रहा है। उनका देवभूमि उत्तराखण्ड से कर्म एवं मर्म का रिश्ता है। आज प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में देश ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि 2025 तक…

Read More

 देहरादून – महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में पुराने मुंबई-पुणे राजमार्ग पर यात्रियों से भरी बस शनिवार तड़के खाई में जा गिरी। हादसे में करीब 12 लोगों की मौत हो गई और 27 अन्य घायल हो गए। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है। तो वहीं पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार हादसा खोपोली थाना क्षेत्र के अंतर्गत हुआ है। यहां पुणे से मुंबई जा रही निजी बस राजमार्ग पर शिंग्रोवा मंदिर के पास तड़के चार बजकर 50 मिनट पर खाई में गिर गई। बताया जा रहा है कि ‘बस में मुंबई…

Read More

उत्तरकाशी  – आगामी 22 अप्रैल को गंगोत्री धाम के कपाट खुलने जा रहें है। गंगोत्री धाम समेत प्रमुख यात्रा पड़ावों पर चहल-पहल शुरू होने के साथ ही बाजार सजने लगे है। इस बार जिला प्रशासन द्वारा जिले में स्थित दोनों धाम को प्लास्टिक मुक्त करने के उद्देश्य से क्यूआर कोड सिस्टम लागू किया है। स्थानीय व्यापारियों एवं कारोबारियों के साथ समन्वय स्थापित कर पानी,कोल्ड ड्रिंक की प्लास्टिक बोतले एवं नमकीन, चिप्स के रैपर में क्यूआर कोड लगाए गए है उन्ही को भटवाड़ी चेक पोस्ट से आगे ले जाने की अनुमति दी जा रही है।  जिलाधिकारी अभिषेक रुहेला के निर्देशानुसार एसडीएम…

Read More