Author: Onnu

पिथौरागढ़ – चीन सीमा को जाने वाला तवाघाट-लिपुलेख मोटर मार्ग ग्लेशियर टूटने से बंद हो गया है। गर्ब्यांग और नप्लचु के बीच गणेश नाला उर्फ खंगला नाला के पास हिमस्खलन हुआ है। मौसम विभाग ने 3000 मीटर से ऊंचाई वाले इलाकों में हिमस्खलन की चेतावनी जारी की है। जिस समय ग्लेशियर का बड़ा हिस्सा टूटा उस दौरान कोई भी वाहन सड़क से नहीं गुजर रहा था। बृहस्पतिवार को सुबह से ही व्यास घाटी के सात गांवों में बर्फबारी के साथ बारिश हो रही है। माना जा रहा है कि सड़क खुलने में दो से तीन दिन लग सकते हैं।

Read More

देहरादून – मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने सचिवालय में आयोजित एकीकृत महानगर यातायात प्राधिकरण की बैठक में पुलिस और परिवहन विभाग को यातायात नियमों का कठोरता से पालन सुनिश्चित कराए जाने के निर्देश दिए। मुख्य सचिव ने कहा कि छोटी-छोटी वीडियो क्लिप्स के माध्यम से सोशल मीडिया और सड़कों के किनारे और ट्रैफिक सिग्नल के आसपास स्क्रीन पर जागरूकता वीडियो चलाए जाएं। मुख्य सचिव ने महानिदेशक सूचना को इस सम्बन्ध में वीडियो बनाए जाने के निर्देश दिए। मुख्य सचिव ने सम्बन्धित विभागों को अल्पकालिक एवं दीर्घकालिक उपायों पर कार्य किए जाने के निर्देश देते हुए कहा कि यातायात पुलिस…

Read More

देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय स्थित राज्य आपातकालीन परिचालन केन्द्र में के सफल संचालन हेतु राष्ट्रीय आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण द्वारा आयोजित टेबल टॉप एवं मॉक अभ्यास कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। उन्होंने मॉक अभ्यास का वर्चुअल अवलोकन भी किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधा के दृष्टिगत सभी तैयारियां की गई हैं। यात्रा मार्गों पर आपदा प्रबंधन की दृष्टि से यात्रा शुरू होने से पूर्व मॉक अभ्यास किया गया है। इससे केन्द्र एवं राज्य सरकार के विभिन्न संस्थानों के बीच समन्वय भी बढ़ेगा। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर चमोली, रूद्रप्रयाग एवं उत्तरकाशी के जिलाधिकारियों…

Read More

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को केदारनाथ धाम के सेवादार सदस्यों के दल के वाहनों का फ्लैग ऑफ किया। इन सेवादारों द्वारा केदारनाथ यात्रा मार्ग पर 21 से 25 अप्रैल तक श्रद्धालुओं के लिए उत्तराखण्ड के मुख्य सेवक के नाम पर भंडारे का आयोजन किया जायेगा। बाबा केदार की डोली के गुप्तकाशी से केदारनाथ पहुंचने तक यात्रा पड़ावों पर श्रद्धालुओं के लिए भंडारे का आयोजन किया जाएगा। 24 और 25 अप्रैल को हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा भी की जाएगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखण्ड की चारधाम यात्रा के लिए श्रद्धालुओं की सुविधा के दृष्टिगत सभी…

Read More

रुद्रप्रयाग। केदारनाथ धाम के कपाट 25 अप्रैल को श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए जाएंगे जिसके लिए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में संबंधित विभागों द्वारा यात्रा व्यवस्थाओं के लिए अपनी-अपनी तैयारियां तत्परता से की जा रही हैं किन्तु केदारनाथ धाम में विगत दिनों से मौसम खराब होने से हो रही बारिश व भारी वर्फबारी होने के कारण किए जा रहे निर्माण कार्यों एवं व्यवस्थाओं को दुरस्त करने में व्यवधान हो रहा है। इसके बावजूद श्रमिकों द्वारा विषम कठिन परिस्थितियों में भी भारी वर्फबारी में कार्य किया जा रहा है।अवर अभियंता डीडीएमए सुरेंद्र सिंह रावत ने अवगत कराया है कि केदारनाथ…

Read More

नई दिल्ली  – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय यात्रा के लिए 24 अप्रैल को केरल पहुंचेंगे। इस दौरान वह वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाने सहित कई कार्यक्रमों में भाग लेंगे। प्रधानमंत्री के भव्य स्वागत के लिए सभी तैयारियां कर रही भाजपा की राज्य इकाई ने फेसबुक पर उनकी यात्रा की घोषणा करते हुए एक पोस्टर साझा किया। भाजपा ने केरल को आवंटित की जा रही वंदे भारत को प्रधानमंत्री का ‘विशु काइनेट्टम’ (विशु का उपहार) बताते हुए कहा, यह एक ऐतिहासिक क्षण होगा जिसका केरल इंतजार कर रहा है।

Read More

देहरादून – उत्तराखंड में आज कोरोना 147 नए मामले मिले है।जिसमें चमोली में 2, चम्पावत में 6, देहरादून में 60, हरिद्वार में 6, नैनीताल में 29, पौड़ी गढ़वाल में 9, पिथौरागढ़ में 2, टिहरी गढ़वाल में 8, उधम सिंह नगर में 24 और उत्तरकाशी में 1 नए मामले मिले है।आज 1 मौत हुई है।

Read More

देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज वाडिया भू-विज्ञान संस्थान में इंडो डच हॉर्टिकल्चर एवं कोका-कोला इंडिया द्वारा आयोजित “संकल्प से परिवर्तन की ओर” कार्यक्रम में प्रतिभाग कर सेब उत्पादन के क्षेत्र में सराहनीय कार्य करने वाले कृषकों को सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि जब हम किसी लक्ष्य को पूरा करने का संकल्प लेते हैं तभी कोई परिवर्तन आता है। कोका-कोला इंडिया तथा इंडो डच हॉर्टिकल्चर टेक्नोलॉजी ने जिस कार्य को पूरा करने का संकल्प लिया था, उसे सिद्धि तक पहुंचा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार राज्य में फलों के उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए विशेष…

Read More

देहरादून – उत्तराखंड वन विभाग में हॉफ की कुर्सी को लेकर आज तस्वीर साफ हो गई है। विनोद कुमार सिंघल को फिर से प्रमुख वन संरक्षक (हॉफ) बनाया गया है। वहीं, राजीव भरतरी को वापस जैव विविधता बोर्ड भेजा गया। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद बुधवार को शासन ने इसे लेकर आदेश जारी कर दिए हैं। सोमवार को राजीव भरतरी ने प्रमुख वन संरक्षक (हॉफ) के तौर पर सामान्य कामकाज निपटाया। सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद माना जा रहा था कि शासन से निर्देश मिलने के बाद मंगलवार को विनोद कुमार सिंघल पुन: हॉफ की कुर्सी संभालेंगे, लेकिन ऐसा…

Read More

देहरादून – हल्द्वानी के पीलीकोठी निवासी कुशाग्र दुर्गापाल ने एनडीए परीक्षा में दूसरी रैंक प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी उपलब्धि पर परिजनों और क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर है। उन्होंने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर अपनी खुशी का इजहार किया। कुशाग्र ने अपनी आठवीं तक की पढ़ाई निर्मला कॉन्वेंट स्कूल से पूरी की। नवीं से 12वीं की पढ़ाई सैनिक स्कूल घोड़ाखाल से की। कुशाग्र के पिता ललित मोहन दुर्गापाल व्यवसायी और माता ललिता दुर्गापाल आंगनबाड़ी कार्यकर्ता हैं। कुशाग्र की बहन कौशाम्बी दुर्गापाल वनस्थली राजस्थान से बीए, बीएड कत्थक की पढ़ाई करती हैं। कुशाग्र ने अपनी सफलता…

Read More