Author: Onnu

रुद्रप्रयाग -विश्व प्रसिद्ध ग्यारवे ज्योत्रिलिंग भगवान केदारनाथ मंदिर के कपाट श्रद्धालुओ के दर्शनों को खोल दिये गये।आज प्रातः 4 बजे से केदारनाथ धाम के मुख्य पुजारी, वेदपाठी, तीर्थ पुरोहितो ने विधिवत पूजा अर्चना, भगवान की विशेष पूजा शुरू कर दी थी।6 महिनो के इंतजार के बाद आज सुबह 6 बजकर 20 मिनट पर बाबा के कपाट हजारों भक्तो के जयकारो के साथ एंव आर्मी के बैड की मधुर धूनो के बीच खोल दिये गये। कपाट खुलते समय केदारनाथ के रावल, जिलापंचायत अध्यक्ष अमरदेई शाह, बद्री-केदार मन्दिर समिति के अध्यक्ष अजय अजेंद्र, जिलाधिकारी मयूर दीक्षित, पुलिस अधीक्षक डॉ विशाखा अशोक भदाणे…

Read More

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि चारधाम यात्रा के दौरान यात्रियों को सुलभ और अच्छी स्वास्थ्य सुविधाओं उपलब्ध करवाने के लिए राज्य सरकार व स्वास्थ्य विभाग गंभीरता से कार्य कर रहे हैं। यात्रा मार्गो व दूरदराज क्षेत्रों में लगाए जा रहे हेल्थ एटीएम यात्रियों तथा स्थानीय जनता के लिए अत्यन्त लाभकारी सिद्ध हो रहे हैं। हेल्थ एटीएम तकनीक लोगों को सुलभ और सस्ती प्राथमिक और निवारक स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए चिकित्सा पेशे में सबसे महत्वपूर्ण विकासों में से एक है। यह शहरी और ग्रामीण स्वास्थ्य सेवा के बीच की खाई को पाटने जा रहा है और…

Read More

देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज जौलीग्रान्ट में SDRF के नवनिर्मित मुख्यालय भवन एवं फायर स्टेशन का लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री ने SDRF के जवानों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि 11 हजार फीट से अधिक ऊँचाई पर किए जाने वाले रेस्क्यू कार्यों के लिए SDRF में कार्य करने वाले राजपत्रित अधिकारियों को अर्द्धसैनिक बलों की तर्ज पर ₹1500 एवं अराजपत्रित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को ₹1000/दिन जोखिम भत्ता प्रदान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आपदा प्रबन्धन में महिलाओं की भागीदारी को बढ़ाए जाने के उद्देश्य से SDRF की छठी कम्पनी…

Read More

सलमान खान ने ईद के मौके पर अपनी फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ रिलीज की। फिल्म को भाईजान के फैंस ने दिल खोलकर प्यार दिया। ओपनिंग डे पर KKBKKJ ने अच्छी कमाई की। अब फिल्म के पहले वीकेंड का कलेक्शन भी सामने आ गया है। ‘किसी का भाई किसी की जान’ ने तीन दिनों के अंदर ही 50 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। सलमान खान ने लंबे ब्रेक के बाद इस साल ईद पर फैंस के लिए अपनी कोई फिल्म रिलीज की है। ऐसे में भाईजान का खुमार फैंस के सिर चढ़कर बोल रहा है। ‘किसी…

Read More

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केदारनाथ में हेलीकॉप्टर की चपेट में आने से यूकाडा के वित्त नियंत्रक अमित सैनी की दुःखद मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोक संतप्त परिजनों को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से कामना की है। मुख्यमंत्री ने इस घटना को दुःखद बताते हुए दुर्घटना के कारणों की जांच के निर्देश दिये हैं। साथ ही इस प्रकार की घटनाओं की भविष्य में पुनरावृत्ति न हो इसकी प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों को दिये है। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिये है कि यात्रा काल के दौरान हेलीकॉप्टर…

Read More

चमोली : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दिशा-निर्देश पर यात्रा ट्रांजिट केंप ऋषिकेश, श्री गंगोत्री यमुनोत्री में कपाट खुलने के अवसर पर तीर्थयात्रियों  के स्वागत में  हैलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा के बाद 27 अप्रैल  बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने के अवसर पर एवं 25 अप्रैल केदारनाथ धाम के कपाट खुलने पर हेलीकॉप्टर से तीर्थयात्रियों के स्वागत में पुष्प वर्षा होगी। पुष्पवर्षा के इस अभिनव कार्य को सफलतापूर्वक संपन्न करवाने हेतु मुख्यमंत्री के सलाहकार बी.डी. सिंह को शासन ने विशेष तौर पर नामित किया है। इस संबंध में शासनादेश भी जारी किया है।

Read More

देहरादून – 25 अप्रैल को केदारनाथ धाम के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे।केदारनाथ धाम में गत दिनों से हो रही बारिश-बर्फबारी के मद्देनजर श्रद्धालुओं से आग्रह है कि वे मौसम के मद्देनजर संभल कर और मौसम के पूर्वानुमान के अनुसार यात्रा प्रारंभ करें।  केदारनाथ धाम जाने से पहले मौसम का पूर्वानुमान अवश्य देखें। बारिश एवं ठंड से बचने के लिए पर्याप्त मात्रा में गर्म कपड़े ले जाएं। बर्फबारी एवं अत्यंत ठंड होने के कारण यात्रा के दौरान तमाम तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। उत्तराखण्ड सरकार द्वारा यात्रा मार्गों पर स्वास्थ्य संबंधी पर्याप्त इंतजाम किए…

Read More

देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को सरखेत (मालदेवता) प्राकृतिक आपदा प्रभावित क्षेत्र में चल रहे राहत कार्यों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि क्षेत्र में स्थिति सामान्य लाने के लिए कार्यों में और तेजी लाई जाए। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए सरकार द्वारा हर संभव प्रयास किए जाएंगे। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर आपदा प्रभावित भैंसवाड़ा एवं छमरौली के 13 परिवारों को राहत राशि के चेक भी वितरित किए। इन सभी परिवारों को 3-3 लाख रुपए प्रथम किस्त प्रदान की गई। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि…

Read More

देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय से सिक्स सिग्मा मेडिकल टीम को बद्रीनाथ, रुद्रनाथ व हेमकुंट साहिब यात्रा में निशुल्क मेडिकल सेवाओं हेतु रवाना किया।मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि केदारनाथ एवं बद्रीनाथ धाम में स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए सिक्स सिग्मा हाई एल्टीट्यूड मेडिकल सर्विस की टीम बधाई के पात्र है। राज्य सरकार की ओर से धाम में दी जाने वाली सेवाओं के लिए चिकित्सा टीम को सभी सुविधाएं दी जाएगी। जिससे यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। मुख्यमंत्री ने सिक्स सिग्मा…

Read More

देहरादून – केदारनाथ धाम में बड़ी दुर्घटना हुई है जहां हेलीकॉप्टर के पिछले पंखे से ऑफिसर का सिर कट गया है। जिस कारण मौके पर उनकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार केदारनाथ में क्रिस्टल एविएशन के हेलीकॉप्टर के पिछले पंखे से कटकर यूकाडा के ऑफिसर की मौत हो गई। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि अधिकारी का सिर हेलीकॉप्टर के पिछले पंखे की चपेट में आ गया था। जिस वक्त अधिकारी हेलीकॉप्टर से उतरे तो हेलीकाप्टर बंद नहीं हुआ था और ये अधिकारी उतरते हुए थोड़ा पीछे हुए और हादसे का शिकार हो गए। आज दोपहर ‘यूकाडा के वित्त…

Read More