देहरादून। देहरादून सस्ती कीमत पर किताबें बेचने में माहिर किताब लवर्स द्वारा शहर में 4 दिवसीय बुक फेयर का आयोजन किया गया है। बुक फेयर अग्रवाल धर्मशाला, 65, गांधी रोड, गोविंद नगर, खुरबुरा मोहल्ला में (27 अप्रैल) से शुरू होकर 30 अप्रैल तक चलेगा। 4-दिवसीय कार्यक्रम में 20़ से अधिक शैलियों से लेकर 10 लाख से अधिक नई और पहले से पसंद की गई पुस्तकें प्रदर्शित होंगी । किताब लवर्स बुक फेयर को जो खास बनाता है, वह इसका अभिनव श्लोड द बॉक्सश् कॉन्सेप्ट है, जिसमें मेले में आने वाले ग्राहक एक बॉक्स के लिए एकमुश्त भुगतान कर सकते हैं…
Author: Onnu
छत्तीसगढ़ – छत्तीसगढ़ के दंतवाड़ा जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां बुधवार यानी 26 अप्रैल को एक बड़ा हादसा हुआ जिसमें भारतीय सेना के 11 जवान शहीद हो गए।डीआरजी (जिला रिजर्व गार्ड) के जवानों को ले जा रहे एक वाहन पर आईईडी (IED) से हमला किया गया। हमले पर सीएम भूपेश बघेल ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि “यह बहुत दुखद है। शोक संतप्त परिवारों को मेरी संवेदनाएं हैं,ये लड़ाई अंतिम दौर में चल रही है।नक्सलियों को किसी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा, हम योजनाबद्ध तरीके से नक्सलवाद को खत्म करेंगे। गृहमंत्री ने मदद का भरोसा…
नैनीताल – हल्द्वानी से भवाली जा रही एक कार में आमडाली के पास अचानक आग लग गई। कार में आग लगते देख वाहन में सवार चार लोगों ने कूदकर जान बचाई।स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने पानी डालकर बड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। लेकिन आग लगने से कार क्षतिग्रस्त हो गई। एसआई अरुण राणा ने बताया कि कार चालक अमित कुमार पुत्र बसंत लाल निवासी धारानौला अल्मोड़ा ने बताया कि अचानक कार के बोनट से धुआं उठ रहा था। कार रोककर देखा तो अचानक आग और तेजी से बढ़ गई। जिसके चलते कार में…
देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखण्ड सरकार में कैबिनेट मंत्री चंदन राम दास जी के आकस्मिक निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और उनके परिजनों को दु:ख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।
रुद्रप्रयाग– पंच केदारों में तीसरे केदार भगवान तुंगनाथ के कपाट आज विधि विधान के साथ खुल गये है।आज सुबह भगवान तुंगनाथ की चल विग्रह उत्सव डोली चोपता से तुंगनाथ के लिए रवाना हुई। सुबह ठीक 11.15 मिनट पर मंत्रोच्चार के साथ तुंगनाथ मन्दिर के कपाट खुले।कपाट खुलने के बाद पहले भू लिंग की पूजा की गई और रुद्राभिषेक किया गया।वही मंदिर को कई कुंटल गेंदे के फूलों से सजाया गया।कपाट खुलने के अवसर पर हजारों लोग मौजूद रहे।
मुंबई – इस साल का ‘होमियो आइकन अवार्ड’ जीत चुकीं डॉ. आकांक्षा भटनागर की क्लीनिक पर जुटने वाले पुराने मरीजों के रोगी इन दिनों उनकी दवा के साथ साथ उनकी आवाज की भी खूब तारीफ कर रहे हैं। शौकिया तौर पर अभिनय करती रहीं आकांक्षा ने हाल ही में रिलीज हुई कन्नड़ फिल्म ‘कब्जा’ के हिंदी संस्करण में रानी मधुमति के किरदार की डबिंग की है और ये फिल्म जब से अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई है, उनके मरीजों की कतार एकाएक लंबी हो गई है। लोग फिल्म में उनकी आवाज पहचान कर फोन करके भी खूब बधाइयां दे…
हरिद्वार: जिलाधिकारी विनय शंकर पाण्डेय ने मंगलवार को तुलसी चौक के आसपास के क्षेत्र का सौन्दर्यीकरण की दृष्टि से निरीक्षण किया। जिलाधिकारी जैसे ही तुलसी चौक चौराहे पर पहुंचे तो उन्होंने सबसे पहले गोस्वामी तुलसीदास जी की जहां पर प्रतिमा स्थापित है, उसके चारों ओर की व्यवस्थाओं को एक-एक करके देखा तथा उनके सम्बन्ध में अधिकारियों से जानकारी ली। उन्होंने गोस्वामी तुलसीदास जी की प्रतिमा के चारों तरफ जो फव्बारे स्थापित किये गये हैं, के बारे में पूछा तो अधिकारियों ने बताया कि तुलसी चौक का सौन्दर्यीकरण का कार्य आरडब्ल्यूडी द्वारा किया गया था तथा ये फव्बारे उन्हीं द्वारा स्थापित किये…
पौड़ी : जिला मुख्यालय पौड़ी में महिला अधिवक्ता बीना टम्टा का शव आज उनके ही घर से मिला। पौड़ी कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक गोविंद कुमार ने बताया कि आज सुबह पुलिस को सूचना मिली कि अधिवक्ता बीना टम्टा कल से अपने घर का दरवाजा नही खोल रही थी। जब पुलिस टीम उनके घर पहुंची तो टम्टा अपने घर के फर्श में मृत पाई गई। उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया पैर फिसलने से उनका सर जमीन में लगा होगा जिससे उनकी मृत्यु हुई होगी। इसके साथ ही उनके परिजनों को उनकी मृत्यु की सूचना दे दी गई है और पुलिस द्वारा पंचनामा…
देहरादून – केदारनाथ धाम = के कपाट विधि-विधान के साथ आज प्रातः 6:20 पर श्रद्धालुओं के दर्शनाथ खोल दिये गए हैं। रावल भीमाशंकर लिंग तथा पुजारी शिवलिंग एवं धर्माचार्यों द्वारा धाम में पहली पूजा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम से की गई। कपाट खुलते समय सेना के बैंड, भजन-कीर्तन एवं जय श्री केदार के उद्घोष से केदारनाथ धाम गुंजायमान रहा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशानुसार इस अवसर पर श्रद्धालुओं पर हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा भी की गयी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री धामी ने केदारनाथ धाम में पूजा-अर्चना कर देश एवं प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की एवं बाबा केदार…
देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गोल्ज्यू देवता मंदिर (चितई) अल्मोड़ा में पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की मंगलकामना की और चार धाम के निर्विघ्न रूप से संचालन हेतु प्रार्थना की। उन्होंने राज्य की उन्नति एवं समृद्धि के लिए मंदिर में घंटी एवं पत्र भी चढ़ाया। इस दौरान सांसद श्री अजय टम्टा, पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष श्री रघुनाथ सिंह चौहान, प्रदेश उपाध्यक्ष बीजेपी श्री कैलाश शर्मा, डीसीबी चेयरमैन श्री ललित लटवाल, पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा श्री रवि रौतेला समेत अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
