नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए भारत में रेडियो कनेक्टिविटी बढ़ाने के लिए 91 FM ट्रांसमीटरों का उद्घाटन किया। इनमें उत्तराखंड का उत्तरकाशी जिला भी शामिल है। FM शुरू होने से उत्तरकाशी जिला मुख्यालय में सालों से बंद पड़े रेडियो कार्यालय के दिन भी बहुरेंगे। इससे 18 राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों के 84 जिलों को फायदा मिलेगा। इससे सीमावर्ती क्षेत्रों और आकांक्षी जिलों में FM रेडियो संपर्क को बढ़ावा मिलेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम मन की बात की 100वीं कड़ी के प्रसारण से दो दिन पूर्व रेडियो सेवाओं का यह विस्तार…
Author: Onnu
देहरादून – मंत्री चंदन राम दास के निधन पर भाजपा प्रदेश मुख्यालय में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस मौके पर सभी कार्यकर्ताओं ने स्वर्गीय मंत्री के चित्र पर पुष्पमाला अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।वहीं भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने दिवंगत मंत्री चंदन रामदास के अनुभव कार्यकर्ताओं के साथ साझा किए। कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट समेत संगठन के तमाम नेता व विधायक मौजूद रहे। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि उनका चला जाना पार्टी के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने कहा कि जो उन्हें विभाग दिए गए थे उनको उन्होंने बेहतर बनाने के लिए महत्वपूर्ण…
देहरादून – मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु की अध्यक्षता में आज सचिवालय में युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के अंतर्गत 05 मई, 2023 को एम्स, ऋषिकेश में आयोजित होने वाले यूथ-20 की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित की गयी। मुख्य सचिव ने कहा कि Y-20 इण्डिया शिखर सम्मेलन में देश के सभी राज्यों सहित विश्वभर के युवा प्रतिभाग करेंगे। एक पर्यटन प्रदेश होने के नाते हमारे पास प्रदेश की प्राकृतिक और सांस्कृतिक सुन्दरता को देश और विदेश तक पहुंचाने का यह सुनहरा अवसर है। उन्होंने कहा कि सभी प्रतिभागियों का स्वागत और रहने आदि की व्यवस्था उचित प्रकार…
देहरादून – उत्तराखंड में चारधाम यात्रा को लेकर तीर्थयात्रियों में खासा उत्साह दिख रहा है। चारधाम यात्रा के लिए पंजीकरण का आंकड़ा 20 लाख पार हो गया है। आने वाले यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए स्पष्ट है कि इस बार की चारधाम यात्रा पिछले सभी रिकॉर्ड ध्वस्त कर देगी। चारधाम के साथ हेमकुंड साहिब यात्रा के 20.05 लाख से अधिक यात्री पंजीकरण कर चुके हैं।उन्होंने कहा कि चारधाम यात्रा में आने वाले श्रद्धालुओं से आह्वान किया कि बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री व यमुनोत्री के साथ ही अन्य पौराणिक एवं धार्मिक सर्किटों के दर्शन कर पुण्य के भागी बने। उन्होंने…
देहरादून – उत्तराखंड के 3800 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में दो दिन तेज बारिश और बर्फबारी के लिए मौसम विभाग की ओर से येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ के ऊंचाई वाले क्षेत्रों के कुछ स्थानों में हल्की बारिश, गर्जन के साथ बर्फबारी की संभावना है।मौसम विभाग ने इन जिलों के 3800 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले स्थानों पर 28 और 29 अप्रैल को बर्फबारी की भविष्यवाणी की है। जबकि प्रदेश के अन्य इलाकों में मौसम शुष्क रहेगा। आज दो डिग्री बढ़ेगा दून…
नई दिल्ली – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए 18 राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों के 84 जिलों में संचालित 91 एफएम ट्रांसमीटर का उद्घाटन करेंगे। इससे सीमावर्ती क्षेत्रों और आकांक्षी जिलों में एफएम रेडियो संपर्क को बढ़ावा मिलेगा। प्रधानमंत्री के मासिक रेडियो कार्यक्रम मन की बात की 100वीं कड़ी के प्रसारण से दो दिन पूर्व रेडियो सेवाओं का यह विस्तार किया जाएगा। प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने एक बयान में कहा कि सरकार देश में एफएम कनेक्टिविटी बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है। देशभर के 84 जिलों में 100 वाट के 91 नए एफएम ट्रांसमीटर स्थापित किए गए…
देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से आज मुख्यमंत्री आवास में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने भेंट कर विभिन्न सम-सामयिक विषयों पर चर्चा की।
देहरादून – राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने गुरुवार को राजभवन से स्वामी विवेकानंद हेल्थ मिशन सोसाइटी के ‘चारधाम साथी’ मोबाइल एप्लीकेशन को लांच किया। इस मोबाइल एप का उद्देश्य से चारधाम यात्रा के दौरान यात्रियों को स्वास्थ्य जरूरतों की जानकारी उपलब्ध कराना है।इस मोबाइल एप के द्वारा यात्री नजदीकी विवेकानंद हेल्थ मिशन चिकित्सालय की जानकारी, वहां उपलब्ध सेवाएं, आपातकालीन नम्बर की जानकारी आदि प्राप्त कर सकेंगे। विवेकानंद हेल्थ मिशन द्वारा चारधाम यात्रा स्थानों में यह सेवाएं निःशुल्क उपलब्ध करायी जायेगी। यह मोबाइल एप प्ले स्टोर पर उपलब्ध है। इस अवसर पर राज्यपाल ने स्वामी विवेकानंद हेल्थ मिशन सोसाइटी…
बागेश्वर। दिवंगत क्षेत्रीय विधायक व कैबिनेट मंत्री चन्दन राम दास को जनसैलाब ने नम आंखों से अंतिम विदाई दी। सुबह 10.45 बजे उनके आवास से भारी जन समूह के साथ निकली शव यात्रा जब तक सूरज चांद रहेगा, चन्दन तेरा नाम रहेगा व चन्दन अमर रहे जैसे नारों के साथ बाजार होते हुए बागनाथ सरयू घाट पहुंची। जहां पर राजकीय सम्मान व पुलिस टुकडी की मातमी धुन के साथ अंतिम विदाई दी गयी।दिवंगत कैबिनेट मंत्री चन्दन राम दास की चिता को उनके दोनों पुत्रों द्वारा मुखाग्नि दी गयी।इससे पूर्व सूबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, रेखा…
बदरीनाथ। बदरीनाथ धाम के कपाट गुरूवार को सुबह सात बजकर 10 मिनट पर आम श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए हैं। हेलीकाप्टर से धाम में पुष्प वर्षा की गई। कपाट खुलने के अवसर पर हजारों श्रद्धालू भगवान बद्री विशाल और अखंड ज्योति के दर्शन कर घृत कंबल का प्रसाद ग्रहण करने धाम पहुंचे है।बदरीनाथ धाम में रात्रि से ही दर्शनों के लिए श्रद्धालु आतुर होकर आस्था पर पर जमें थे। तड़के कपाट खुलने की प्रक्रिया शुरू हुई तो पहले दक्षिण द्वार से भगवान कुबेर ने बामणी गांव के हक-हकूकधारियों के साथ बदरीनाथ मंदिर में प्रवेश किया। उसके बाद वीआइपी गेट…
