मनोरंजन – अनुपम खेर हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता हैं। वह अक्सर किसी न किसी मुद्दे पर अपनी बात रखते रहते हैं। पिछले दिनों जब द कश्मीर फाइल्स को फिल्मफेयर के लिए सात नॉमिनेशन्स दिए गए लेकिन अवॉर्ड किसी में भी नहीं मिला तो इसपर अभिनेता ने अपना गुस्सा जाहिर किया था। अब अनुपम खेर ने राजनीति से अपने जुड़ाव के बारे में बात की है। उन्होंने कहा है कि उनका हित राष्ट्र की भलाई में निहित है। अनुपम खेर ने इस दौरान यह भी कहा कि अगर वह किसी राजनीतिक दल में शामिल होना चाहते तो पहले ही हो…
Author: Onnu
देहरादून – उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों के साथ चारों धामों में बुधवार को भी बर्फबारी का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार 3200 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी और भी बारिश के आसार हैं।मौसम विभाग की ओर से उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में भारी बारिश और बर्फबारी का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। अगले दो दिनों तक लगातार हल्की से मध्यम बर्फबारी होने के आसार हैं।इससे बर्फ जमा होने और संवेदनशील इलाकों में भूस्खलन-चट्टान गिरने से सड़कें अवरुद्ध हो सकती हैं। कहीं-कहीं ओलावृष्टि और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की…
देहरादून – मौसम के बदलते मिजाज और यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए समुचित व्यवस्था न होने के कारण राज्य सरकार ने केदारनाथ यात्रा को आगामी तीन मई तक के लिए रोक दी है। साथ ही ऋषिकेश के रजिस्ट्रेशन काउंटर पर केदारनाथ के लिए रजिस्ट्रेशन बंद कर दिया है, जिससे यात्रियों की भीड़ को मैनेज किया जा सके। वहीं, सोमवार को केदारनाथ में जमकर बर्फबारी हुई है। अपर आयुक्त गढ़वाल प्रशासन नरेंद्र सिंह क्यूरियाल ने बताया कि बाबा केदारनाथ की यात्रा के प्रति भक्तों के उत्साह को देखते हुए भारी संख्या में भक्त केदारनाथ धाम पहुंच रहे हैं। धाम में…
रुद्रप्रयाग: गढ़वाल सांसद तीरथ सिंह रावत ने मंगलवार को जनपद स्तरीय अधिकारियों के साथ जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक ली। उन्होंने विभागवार प्रगति समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों को उनसे संबंधित योजनाओं को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए निर्धारित समय व गुणवत्ता के साथ पूर्ण करते हुए योजनाओं का लाभ आम जनमानस को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।विकास भवन सभागार में आयोजित बैठक के दौरान मा. सांसद ने सड़क निर्माणदायी संस्था पीएमजीएसवाई, राष्ट्रीय राजमार्ग सहित जल जीवन मिशन, प्रधानमंत्री आवास योजना, समाज कल्याण, शिक्षा, स्वास्थ्य, बाल…
ऋषिकेश। ऋषिकेश में कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल के साथ हाथापाई का मामला सामने आया है। हाथापाई का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जानकारी के अनुसार, मंगलवार को मंत्री एक कार्यक्रम से निकलकर अपनी कार से जा रहे थे। इस दौरान वे जाम में रुक गए। तभी दो युवक बाइक से उतरे और कार के आगे आकर अपनी समस्या बताने लगे। तभी एक युवक आक्रोशित हो गया और हाथापाई शुरू कर दी।बताया जा रहा है कि युवक का नाम सुरेंद्र सिंह नेगी है। वह खुद को सोशल वर्कर बताता है। वह पहले भी कई लोगों से हाथापाई…
मनोरंजन – ‘पोन्नियिन सेलवन 2’ का पहला वीकेंड फिल्म के लिए शानदार साबित हुआ। 28 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हुई ‘पोन्नियिन सेल्वन 2’ चार दिन में ही 200 करोड़ के क्लब के करीब पहुंच चुकी है। दर्शकों को पार्ट 1 से ज्यादा पार्ट 2 पसंद आ रही है, फिल्म एक हिस्टोरिकल ड्रामा है। फिल्म सिनेमाघरों में अपने शुरुआती तीन दिनों में कुल 80 करोड़ रुपये का कलेक्शन करने में सफल रही। अब ऐश्वर्या राय की ‘पोन्नियिन सेल्वन 2’ ने पहले सोमवार को भी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्डतोड़ कमाई की है। ऐश्वर्या राय की इस फिल्म ‘पोन्नियिन सेल्वन 2’ ने सलमान…
देहरादून -जौलीग्रांट हेलीपैड से पहली बार दो धामों के लिए किसी कंपनी की हेली सेवा शुरू हुई है। मंगलवार सुबह 7:40 बजे रुद्राक्ष कंपनी के हेलीकॉप्टर ने 11 यात्रियों को लेकर केदारनाथ धाम के लिए उड़ान भरी। यात्री सुबह छह बजे ही हेलीपैड पहुंच गए थे लेकिन, खराब मौसम के कारण हेलीकॉप्टर उड़ान नहीं भर पाया था। मौसम साफ होने पर हेलीकॉप्टर केदारनाथ धाम के लिए रवाना हुआ। जौलीग्रांट में युकाडा के हेलीपैड से पहली बार रुद्राक्ष एविएशन के 18 सीटर एमआई डबल इंजन हेलीकॉप्टर की दो धामों के लिए सेवा शुरू हुई है। पिछले साल कंपनी के हेलीकॉप्टर ने…
देहरादून – मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने आज सचिवालय में 24 से 28 मई तक प्रस्तावित जी-20 शिखर सम्मेलन की तैयारियों के सम्बन्ध में बैठक लेते हुए कहा कि सम्मेलन के दौरान प्रतिभागियों को किसी प्रकार की कोई परेशानी न हो इसके लिए विस्तृत रूपरेखा तैयार कर ली जाए। मुख्य सचिव ने कहा कि प्रतिभागियों को एयरपोर्ट पर एयरपोर्ट अथॉरिटी एवं जिला प्रशासन आपसी सामंजस्य से हेल्प डेस्क उपलब्ध कराएंगे। उन्होंने प्रतिभागियों के आवागमन के दौरान यातायात व्यवस्था दुरूस्त रखते हुए सुरक्षा के विशेष प्रबन्ध सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए।उन्होंने कहा कि यातायात योजना इस प्रकार से तैयार की…
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से नई दिल्ली में शिष्टाचार भेंट कर उत्तराखंड के विकास में उनके मार्गदर्शन और सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम का प्रसाद, गंगा तुलसी, गंगोत्री यमुनोत्री, अलकनंदा और मंदाकिनी का गंगाजल के साथ ही रुद्राक्ष की माला भी भेंट की। डेढ़ घंटे से अधिक समय तक चली बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य के विकास से सम्बन्धित विभिन्न विषयों पर प्रधानमंत्री का मार्गदर्शन प्राप्त किया। मुख्यमंत्री ने चारधाम यात्रा की व्यवस्थाओं के बारे में अवगत कराते हुए कहा कि रिकॉर्ड संख्या…
नैनीताल -खैरना चौकी प्रभारी दिलीप कुमार ने बताया कि युवक के पास से डीएल मिला था। जिससे उसकी पहचान पहचान कमल कुमार वर्मा (47) पुत्र वीएल वर्मा निवासी खजांची मोहल्ला अल्मोड़ा की हादसे के रूप में हुई। सोमवार की सुबह आस पास के लोगों ने कार नदी गिरने की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही खैरना चौकी पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने कार से बड़ी मशक्कत के बाद शव को बाहर निकाला। खैरना चौकी प्रभारी दिलीप कुमार ने बताया कि युवक के पास से डीएल मिला था। जिससे उसकी पहचान पहचान कमल कुमार वर्मा…
