देहरादून – थानाध्यक्ष प्रेमनगर द्वारा लोगों को नशे के प्रति जागरूक करने तथा मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त व्यक्तियो की धरपकड हेतु अलग-अलग पुलिस टीमों का गठन किया गया। गठित पुलिस टीमों द्वारा मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त व्यक्तियों के सम्बन्ध में लिप्त व्यक्तियों के सम्बन्ध में सुरागरसी-पतारसी करते हुए लगातार गोपनीय रूप से सूचनाएं एकत्रित की जा रही हैं। उक्त क्रम में दिनांक:06/07-05-23 की रात्रि पुलिस टीम को मुखबिर के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि सुद्धोवाला चौक के निकट वंश मेडिकल स्टोर के संचालक द्वारा केमिस्ट की दुकान की आड में प्रतिबन्धित दवाएं बेची जा रही…
Author: Onnu
देहरादून न्यूज़ – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से आज मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में वरिष्ठ पत्रकार एवं लेखक जय सिंह रावत ने भेंट कर उन्हें अपनी नवीनतम पुस्तक “बदलते दौर से गुजरती जन जातियां“ भेंट की। यह पुस्तक जय सिंह रावत की दूसरी पुस्तक है।
देहरादून – जम्मू कश्मीर के राजौरी में आतंकियों से लोहा लेते हुए उत्तराखंड का एक जवान हुआ शहीद।29 साल के रूचिन् सिंह रावत चमोली जिले के गैरसैंण के थे निवासी। जौलीग्रान्ट एयरपोर्ट पर जवान की शहादत को सैनिक और राजकीय सम्मान के साथ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी, विधायक बृजभूषण गैरोला के साथ तमाम लोगों ने शहीद को दी श्रद्धांजली।जौलीग्रान्ट एयरपोर्ट पर 2 जवानों के पार्थिव शरीर को लाया गया जिसमे एक उत्तराखंड और एक हिमाचल का है।श्रद्धांजलि देने के बाद दोनों शहीद जवानों के पार्थिव शरीर उनके घरों के लिए किए गए रवाना।रूचिन सिंह रावत…
नई दिल्ली – रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह राजौरी के कंडी इलाके में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच जारी मुठभेड़ की स्थिति की समीक्षा करने के लिए शनिवार को राष्ट्रीय राजधानी से जम्मू के लिए रवाना हुए। जम्मू-कश्मीर पुलिस और सीआरपीएफ के साथ भारतीय सेना के आतंकवाद विरोधी ‘ऑपरेशन त्रिनेत्र’ के दौरान पांच सैनिकों के शहीद होने के एक दिन बाद यह बात सामने आई है। इस बीच, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने आज सुबह राजौरी मुठभेड़ के दौरान आतंकवादियों द्वारा विस्फोट किए जाने के दौरान जान गंवाने वाले सेना के पांच जवानों को आज सुबह श्रद्धांजलि दी। शहीद जवानों…
मनोरंजन – विवादों में घिरी फिल्म ‘द केरला स्टोरी’ शुक्रवार, 5 मई को रिलीज हो गई है। रिलीज होते ही फिल्म ने ताबड़तोड़ कमाई करनी शुरु कर दी है। इतना ही नहीं, रिलीज होते ही ये फिल्म सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्मों की लिस्ट में 5वें नंबर पर आ गई है। द केरला स्टोरी में अदा शर्मा ने लीड रोल निभाया है। फिल्म के अलावा उनकी एक्टिंग की भी तरफ खूब सराहना हो रही है। फिल्म के कंटेंट को लेकर जबरदस्त विवाद देखने को मिला था, लेकिन इसके बावजूद फिल्म ने पहले दिन काफी अच्छी कमाई की है। द केरल स्टोरी…
नई दिल्ली – सेना का ALH ध्रुव हेलीकॉप्टर चार मई को जम्मू-कश्मीर के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। अब रक्षा अधिकारियों ने बताया कि एहतियात के तौर पर ध्रुव हेलीकॉप्टर के संचालन पर रोक लगाने का फैसला लिया गया है। गौरतलब है, भारतीय नौसेना और भारतीय तटरक्षक बल के हेलीकॉप्टरों से जुड़ी दो दुर्घटनाओं के बाद से यह हेलिकॉप्टर मैदान में ही खड़े हैं। इन हेलिकॉप्टरों को उड़ान भरे करीब एक महीने से अधिक का समय हो गया है। चार मई को हुआ था हादसा जम्मू संभाग के किश्तवाड़ के दूर-दराज इलाके में सेना का ध्रुव हेलीकॉप्टर दुर्घटना का शिकार…
देहरादून – कर्नाटक में कांग्रेस द्वारा अपने घोषणापत्र में बजरंग दल को सत्ता में आने पर प्रतिबंध लगाने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। बजरंग दल के कार्यकर्ता जहां सड़कों पर कांग्रेस का विरोध कर रहे हैं तो वही बीजेपी ने इसे तूल देना शुरू कर दिया है। कांग्रेस भी इस मुद्दे से पीछे नहीं हटना चाहते कांग्रेस ने आज समूचे प्रदेश में हनुमान चालीसा का पाठ किया। कांग्रेस के इस बुद्धि शुद्धि कार्यक्रम को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कटाक्ष किया है सीएम ने कहा है कि कांग्रेस ने हमेशा तुष्टीकरण की सियासत की है और एक समुदाय…
देहरादून – केदारनाथ धाम की यात्रा के लिए आठ मई तक पंजीकरण पर रोक रहेगी। आगामी तीन से चार दिन तक केदारघाटी में मौसम खराब रहने की संभावना है। इसे देखते हुए सरकार ने यह निर्णय लिया है। बदरीनाथ, गंगोत्री व यमुनोत्री धाम की यात्रा के लिए पंजीकरण सुचारू रूप से हो रहे हैं। 25 अप्रैल को केदारनाथ धाम के कपाट खुले थे। तब से लगातार धाम में बारिश व बर्फबारी हो रही है। इसके बावजूद चार मई तक 1.23 लाख से अधिक तीर्थ केदारनाथ धाम में दर्शन कर चुके हैं। मौसम खराब होने से सरकार को यात्रा के लिए पंजीकरण…
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने “बुद्ध पूर्णिमा की सभी प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा की भगवान बुद्ध द्वारा विश्व को दिखाए गए प्रेम, अहिंसा एवं करुणा के मार्ग का अनुसरण करने पर ही मानवता का कल्याण संभव है। उनके संदेश सम्पूर्ण मानवता के लिए अमूल्य निधि हैं।”
रुद्रपुर – शहर से सटे रामपुर बॉर्डर में मौजूद एक प्लाइवु डकंपनी में आग लग गई। सूचना पर बिलासपुर फायर स्टेशन के दमकल वाहन मौके पर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।वहीं मदद के लिए रुद्रपुर फायर स्टेशन से भी दमकल का एक वाहन बुलाया गया। एफएसओ दया किशन पलड़िया ने बताया कि कंपनी के रॉ मैटेरियल गोदाम में आग लगी है। बिलासपुर फायर स्टेशन की टीम आग लगने के कारण की जांच कर रही है।
