Author: Onnu

हरिद्वार : मोटरसाइकिल और स्‍कूटर बनाने वाली दुनिया की सबसे बड़ी कंपनी हीरो मोटोकॉर्प ने पौधारोपण के प्रयासों से जैव-विविधता संरक्षण के लिये अपनी प्रतिबद्धता निभाते हुए, 127 इनफैन्‍ट्री बटालियन (टेरिटोरियल आर्मी), गढ़वाल राइफल्‍स के साथ साझेदारी की है। कंपनी के प्रमुख कॉर्पोरेट सामाजिक जिम्‍मेदारी (सीएसआर) मंच ‘हीरो वी केयर’ के अंतर्गत पहल के तहत आज एक विशेष आयोजन में उत्तराखंड के मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी को 10 हीरो ग्‍लैमर मोटरसाइकिलें सौंपी गईं। यह मोटरसाइकिलें 127 इनफैन्‍ट्री बटालियन (टेरिटोरियल आर्मी), गढ़वाल राइफल्‍स को यातायात में सहयोग देंगी, जिससे गढ़वाल डिविजन में एक पौधारोपण अभियान सुनिश्चित होगा। 127 इनफैन्‍ट्री बटालियन (टेरिटोरियल आर्मी),…

Read More

देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दिशा-निर्देशानुसार राजकीय पॉलीटेक्निक देहरादून में रोजगार मेले का आयोजन किया गया। जिसमें विभिन्न कंपनियों द्वारा कुल 950 छात्रों का चयन किया गया। मेले का उद्घाटन तकनीकी शिक्षा मंत्री सुबोध उनियाल ने बतौर मुख्य अतिथि किया। उन्होंने कहा कि छात्रों को रोजगार देने वाले बनना चाहिए, जिससे कि वह अपने साथ-साथ अन्य छात्रों को भी रोजगार उपलब्ध करा सकें। उन्होंने बताया कि उत्तराखण्ड सरकार द्वारा रोजगार एवं स्वरोजगार के लिए स्टार्टअप आदि योजनाओं को प्रोत्साहन दिया जा रहा है।

Read More

रुद्रप्रयाग – केदारनाथ पुनर्निर्माण कार्य में अपनी अहम भूमिका निभाने के लिए सेना का मालवाहक हेलिकॉप्टर चिनूक फिर से तैयार है। चिनूक हेलिकॉप्टर से आज से गौचर हवाई पट्टी से 150 टन पुनर्निर्माण सामग्री धाम पहुंचाई जाएगी। हेलिकॉप्टर प्रतिदिन सुबह 6 से 9 बजे तक दो शटल करेगा। इस दौरान केदारनाथ यात्रा में संचालित हेलिकॉप्टर सेवा बंद रहेगी।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट केदारनाथ पुनर्निर्माण के तहत दूसरे चरण के कार्य चल रहे हैं। चिनूक हेलिकॉप्टर बीते रविवार को गौचर हवाई पट्टी पर पहुंच चुका है। आज, मंगलवार से चिनूक सुबह 6 बजे से निर्माण सामग्री को केदारनाथ पहुंचाने का…

Read More

देहरादून – पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद दो दिवसीय दौरे पर सोमवार को देहरादून पहुंचे। दोपहर करीब सवा तीन बजे विस्तारा एयर लाइन्स की फ्लाइट से जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह(सेनि) ने पूर्व राष्ट्रपति कोविंद का स्वागत किया। इसके बाद वे मसूरी स्थित लाल बहादुर शास्त्री अकादमी के लिए रवाना हो गए। इस दौरान उन्होंने अकादमी परिसर का भ्रमण कर निदेशक से जानकारियां ली। साथ ही प्रशिक्षु अधिकारियों से बातचीत भी की। पूर्व राष्ट्रपति व राज्यपाल 9 मई मंगलवार को अकादमी में होने वाले कार्यक्रमों में प्रतिभाग करेंगे।

Read More

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर शासन द्वारा दिशा निर्देश जारी किए गए हैं कि राज्य के मस्त विद्यालयों में कक्षा 11 एवं 12 में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को प्रतियोगी परीक्षाओं में प्रतिभाग किये जाने की आवश्यकता के दृष्टिगत स्थायी निवास, जाति एवं आय तथा अन्य आवश्यक प्रमाण-पत्र विद्यालय में ही उपलब्ध कराए जाएं। इस संबंध में सचिव शैलेश बगोली ने प्रदेश के सभी जिलाधिकारियों को दिशा निर्देश जारी करते हुए कहा है कि छात्रों को आवश्यक प्रमाण-पत्र की आवश्यकता एवं इन प्रमाण-पत्रों को प्राप्त करने में आने वाली कठिनाइयों को दूर करने के दृष्टिगत राज्य के समस्त विद्यालयों में…

Read More

देहरादून – केदारनाथ धाम की यात्रा के लिए पंजीकरण पर अब 15 मई तक रोक रहेगी। संयुक्त निदेशक पर्यटन योगेंद्र गंगवार ने बताया कि मौसम विभाग के पूर्वानुमान को देखते हुए यह फैसला लिया गया है।15 तक नए पंजीकरण पर रोक रहेगी लेकिन जो यात्री पहले पंजीकरण कर चुके हैं वे यात्रा कर सकेंगे। बता दें कि 13 मई तक केदारनाथ के लिए 1.45 लाख यात्री पंजीकरण करा चुके है। 1.75 लाख यात्री कर चुके हैं दर्शन चारधाम यात्रा में अब तक दर्शन करने वाले तीर्थयात्रियों का आंकड़ा पांच लाख पार हो गया है। केदारनाथ धाम में सबसे अधिक 1.75 लाख श्रद्धालुओं ने…

Read More

मनोरंजन – नवाजुद्दीन सिद्दीकी और उनकी पत्नी आलिया सिद्दीकी अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी सुर्खियों में है। आए दिन अपनी निजी जिंदगी को लेकर मीडिया में रहते है। इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ। अब एक बार फिर आलिया ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा किया है। आलिया ने घोषणा की है कि उन्होंने नवाजुद्दीन की फैमिली पर जो केस किए हैं वह सभी वापस ले रही हैं। आलिया ने नवाजुद्दीन को लिखे पत्र में कहा है कि उन्हें उनसे कोई आर्थिक मदद भी नहीं चाहिए और न ही उसकी उम्मीद रखती हैं। आलिया ने कहा कि…

Read More

देहरादून। केंद्र मे मोदी सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा अपने सांसदों के नेतृत्व में विशेष जनसंपर्क अभियान चलाने जा रही है । प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कहा कि केंद्रीय नेतृत्व द्वारा मोनिटरिंग किए जाने वाले इस अभियान के अंतर्गत पूरे देश की भांति उत्तराखंड में भी व्यापक जनसंपर्क एवं लाभार्थियों, विभिन्न वर्गों, वरिष्ठ कार्यकर्ता से संपर्क जैसे कार्यक्रम आयोजित होंगे। चैहान ने बताया कि 30 मई को प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी के यशस्वी नेतृत्व में केंद्रीय राजग सरकार अपने नौ वर्ष पूर्ण कर रही है। इस अवसर पर 15 मई से 15 जून तक भाजपा संगठन…

Read More

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को राजपुर रोड स्थित सेंट जोसेफ एकेडमी में ‘‘साइबर एनकाउंटर्स’’ पुस्तक का विमोचन किया। यह पुस्तक डीजीपी उत्तराखण्ड अशोक कुमार एवं पूर्व डी.आर.डी.ओ वैज्ञानिक ओ.पी. मनोचा द्वारा लिखी गई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि यह पुस्तक बहुत महत्वपूर्ण विषय पर लिखी गई है। इसके लिए उन्होंने दोनों लेखकों एवं प्रभात प्रकाशन के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि अशोक कुमार एवं ओ.पी मनोचा ने साइबर अपराधों का विश्लेषण करती व सत्य घटनाओं पर आधारित यह पुस्तक लिखी है, इससे साइबर अपराधों से बचने में पाठकों को बहुत मदद मिलेगी।…

Read More

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जोगीवाला में आयोजित मैराथन ‘‘थैंक्यू मोदी जी फॉर जी-20 इन उत्तराखण्ड’’ का फ्लैग ऑफ किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह उत्तराखण्ड के लिए गर्व का विषय है कि, राज्य को जी-20 की तीन बैठकें मिली हैं। इसमें से एक बैठक का रामनगर में सफल आयोजन किया जा चुका है। उत्तराखण्ड को जी-20 की तीन बैठकें मिलने पर मुख्यमंत्री ने सभी प्रदेशवासियों की ओर से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में वैश्विक स्तर पर भारत का मान-सम्मान एवं स्वाभिमान बढ़ा है।…

Read More