देहरादून – श्री बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति ( बीकेटीसी)अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने शिमला राजभवन में आज हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला से शिष्टाचार मुलाकात की तथा श्री केदारनाथ मंदिर की प्रतिकृति स्मृति चिन्ह भेंट किया एवं राज्यपाल को उत्तराखंड चारधाम आने का भी आमंत्रण दिया। इस दौरान बीकेटीसी अध्यक्ष से राज्यपाल ने उत्तराखंड चारधाम सहित श्री बदरीनाथ- केदारनाथ धाम के परिप्रेक्ष्य में धर्म संस्कृति पर्यटन के विस्तार हेतु बातचीत की। बीकेटीसी अध्यक्ष ने राज्यपाल को अवगत कराया कि सभी हक- हकूकधारियों, तीर्थपुरोहित समाज तथा आम जन मानस के सहयोग समर्थन से श्री बदरीनाथ धाम को दिब्य एवं भब्य …
Author: Onnu
कोटद्वार : उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी भूषण ने कोटद्वार के तड़ियाल चौक स्थित के प्राइड मॉल में अपने समर्थकों और कार्यकर्ताओं के साथ ” द केरला स्टोरी” फिल्म देखी । उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी भूषण ने कहा की इस फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे बिना गोली व बम के देश में आतंकवाद फैलाया जा रहा है! किस तरह से बालिकाओं का ब्रेनवॉश कर धर्म परिवर्तन किया जा रहा हैl यह फिल्म धर्मांतरण और आतंकवाद के विरूद्ध लोगों में जागरूकता पैदा कर रही है। उन्होंने कहा की यह फ़िल्म नहीं बल्कि सत्य कथाओं पर आधारित आतंकवाद की…
देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज देहरादून में श्री अन्न महोत्सव-2023 का शुभारंभ करते हुए मिलेट्स पर आधारित विभिन्न स्टालों का निरीक्षण किया एवं कृषि विभाग उत्तराखण्ड की पौष्टिक फसलों पर आधारित पुस्तक ‘‘स्वाद के साथ स्वास्थ्य’’ का विमोचन किया। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि यह आयोजन ‘श्री अन्न’ को बढ़ावा देने में मील का पत्थर साबित होगा। इस तरह के आयोजनों से न केवल मोटे अनाज की खेती को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि इससे किसानों को भी मोटे अनाजों से संबंधित आवश्यक जानकारियां प्राप्त होंगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन व दूरदर्शिता के कारण…
देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज रूद्रपुर में राज्य स्तरीय उद्योग मित्र समिति की बैठक में प्रतिभाग करते हुए कहा की आज की बैठक में जो भी सुझाव प्राप्त हुए हैं, इन सुझावों पर गंभीरता से विचार किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारा प्रयास है कि बड़ी बैठकें राज्य के अलग-अलग स्थानों पर हो, इसलिए उद्योग मित्र की इस बैठक का आयोजन रूद्रपुर में करने का निर्णय लिया गया। उन्होंने कहा कि इस तरह की बैठकें 6 माह में एक बार अवश्य हो, इसके प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड अभी युवा राज्य है।…
रुद्रप्रयाग : श्री केदारनाथ धाम में दर्शन करने आ रहे तीर्थ यात्रियों को साफ-स्वच्छ वातावरण उपलब्ध हो इसके लिए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में केदारनाथ यात्रा मार्ग में स्वच्छता जागरूकता रैली का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें युवा कल्याण विभाग, वन विभाग एवं सुलभ इंटरनेशनल संस्था द्वारा गौरीकुंड गौरी माई के मंदिर से स्वच्छता जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। जिला युवा कल्याण अधिकारी शरद सिंह भंडारी ने अवगत कराया है कि केदारनाथ यात्रा को स्वच्छ और सुगम बनाने की मुहिम के अंतर्गत अंतर्गत आज गौरीकुंड में महिला मंगल दल, व्यापार मंडल के सदस्यों के सहयोग से गौरीकुंड में…
पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ जिले में तिहरे हत्याकांड सनसनी फैल गई। एक युवक ने परिवार के तीन सदस्यों का बेहरमी से कत्ल कर दिया। पुलिस मौके पर पहुंच गई है। मामले की जांच की जा रही है। जिले के गंगोलीहाट तहसील क्षेत्र में एक युवक ने अपनी ताई, ताई की बेटी और बहू की हत्या कर दी। इस तिहरे हत्याकांड से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। मामला बुरसम गांव का बताया जा रहा है। आरोपी संतोष राम हत्या करने के बाद फरार है। घटना की जानकारी शुक्रवार सुबह मिली। तिहरे हत्याकांड की सूचना मिलते ही पुलिस और राजस्व की टीम मौके…
देहरादून – केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) 12वीं की परीक्षा के नतीजे जारी कर दिए हैं। इस बार पास प्रतिशत 87.33 रहा है। वहीं देहरादून रीजन में 80.26% छात्र पास हुए हैं।केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने सुबह 12वीं के नतीजे जारी कर दिए हैं। 12वीं में इस बार 87.33 पास प्रतिशत रहा है। रिजल्ट सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइटों पर मिलेगा।सीबीएसई 12वीं के नतीजे results.cbse.nic.in, cbseresults.nic.in और digilocker.gov.in पर जारी हो गए हैं। रिजल्ट छात्र रोल नंबर, स्कूल कोड सहित अन्य डिटेल्स दर्ज करके चेक कर सकते हैं। रिजल्ट चेक करने का स्टेप्स ऑफिशियल वेबसाइट पर दिया गया हैl ऐसे चेक करें 12वीं का रिजल्ट-…
गुजरात – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करीब 4,400 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की शुरुआत करने और केंद्र सरकार की आवास योजना के तहत बने मकानों का आवंटन 19,000 लाभार्थियों को करने के लिए शुक्रवार को गुजरात का दौरा करेंगे।प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) की ओर से जारी एक बयान में कहा गया कि मोदी गांधीनगर में अखिल भारतीय शिक्षा संघ अधिवेशन’ में शामिल होंगे और गिफ्ट सिटी का भी दौरा करेंगे।बयान में कहा गया है कि गांधीनगर में कार्यक्रम के दौरान मोदी 2,450 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। लाभार्थियों को सौपेंगे चाभी इनमें नगर विकास विभाग,…
देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पत्रकारों एवं उनके आश्रितों को आर्थिक सहायता हेतु पत्रकार कल्याण कोष एवं मुख्यमंत्री पत्रकार सम्मान पेंशन योजना हेतु आयोजित समिति के प्रस्ताव को अनुमोदन प्रदान किया है। मृतक 09 पत्रकारों के आश्रितों को कुल 45 लाख रूपये की आर्थिक सहायता जिसमें प्रत्येक आश्रित परिवार को 5-5 लाख रूपये की आर्थिक सहायता देने के प्रस्ताव पर सहमति बनी थी, जिस पर मुख्यमंत्री द्वारा अनुमोदन दिया गया है। गम्भीर एवं असाध्य रोग से ग्रस्त पत्रकारों के चिकित्सा उपचार के लिए पांच पत्रकारों को कुल 20 लाख रूपये की आर्थिक सहायता प्रदान करने एवं एक प्रकरण…
चंपावत: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज चंपावत में आयोजित एक कार्यक्रम में सम्पर्क स्मार्ट स्कूल्स स्मार्ट ब्लॉक्स प्रोग्राम का उद्घाटन किया। इस अवसर पर सम्पर्क फाउंडेशन के फाउंडर चेयरमैन, विनीत नायर के साथ शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे। विनीत नायर ने फाउंडेशन की ओर से मुख्यमंत्री का स्वागत किया और उन्हें फूलों का गुलदस्ता भेंट किया। उसके बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दीप प्रज्ज्वलन करके राज्य में सम्पर्क स्मार्ट स्कूल्स स्मार्ट ब्लॉक्स कार्यक्रम का उद्घाटन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री जी ने चंपावत ब्लॉक के स्कूलों को टीवी सेट, सम्पर्क एफएलएन टीवी, गणित और इंग्लिश किट्स का वितरण किया, जो सभी सम्पर्क…
