Author: Onnu

हल्द्वानी। हाई कोर्ट नैनीताल के आदेश पर आज जिला प्रशासन और रेलवे प्रशासन ने संयुक्त कार्यवाही करते हुए लालकुआं रेलवे स्टेशन के पास रेलवे की जमीन पर अतिक्रमण कर बसाई गई नगीना कॉलोनी पर बुलडोजर चला दिया। स्थानीय लोगों द्वारा इस कार्रवाई का विरोध करने पर उनकी पुलिस के साथ हल्की नोक झोंक भी हुई वही विरोध प्रदर्शन करने पर 20—25 लोगों को पुलिस ने हिरासत में भी लिया है।उल्लेखनीय है कि इस मामले में दायर एक जनहित याचिका को खारिज करते हुए हाईकोर्ट द्वारा अभी बीते दिनों इस अतिक्रमण को हटाने के आदेश रेलवे व जिला प्रशासन को दिए…

Read More

नैनीताल। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) ने गुरूवार को राजभवन गोल्फ कोर्स में आयोजित कर्टेन रेजर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बताया कि 18वां गवर्नस कप गोल्फ टूर्नामेंट 19 से 21 मई तक आयोजित होगा। इस टूर्नामेंट में देश के विभिन्न क्षेत्रों से 125 गोल्फ प्रतिभाग कर रहे हैं। राज्यपाल ने कहा कि नैनीताल में पर्यटन को बढावा देने व महिला, युवाओं व आमजन की अधिकाधिक भागीदारी सुनिश्चित किया जाना ही टूर्नामेंट का उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता के माध्यम से नैनीताल सहित समूचे उत्तराखण्ड के पर्यटन को बढ़ावा मिलता है। राजभवन गोल्फ कोर्स का नैसर्गिक सौन्दर्य गोल्फरों…

Read More

देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में ‘‘पैच रिपोर्टिंग एप’’ का शुभारम्भ करते हुए कहा कि इस एप के माध्यम से प्रदेश की सड़कों को गड्ढ़ा मुक्त करने में काफी मदद मिलेगी। उन्होंने लो.नि.वि के उच्चाधिकारियों को एप के माध्यम से प्राप्त शिकायतों की मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए। उन्होंने लो.नि.वि के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि एप के माध्यम से शिकायतकर्ता द्वारा सड़क पर गड्ढ़े से संबंधित जो शिकायत की जाएंगी, उसका समाधान एक सप्ताह के अन्दर किया जाए, इसके लिए अधिकारियों की जिम्मेदारी भी तय की जाए। इस मोबाइल एप के माध्यम से अब…

Read More

ऋषिकेश – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज ऋषिकेश में लगभग 22.25 करोड़ रुपए की लागत से चारधाम यात्रा के लिए बने रजिस्ट्रेशन ऑफिस कम ट्रांजिट कैम्प के साथ ही चन्द्रभागा नदी पर लगभग 4.71 करोड़ रुपए से निर्मित आस्था पथ के ऊपर सी.सी. मार्ग के निर्माण कार्य का भी लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री ने इस दौरान चारधाम यात्रियों की सुविधा के दृष्टिगत किए जा रहे सभी कार्यों का निरीक्षण भी किया। इस अवसर पर उन्होंने ट्रांजिट कैम्प में चिकित्सालय, पंजीकरण कार्यालय, पूछताछ एवं सहायता केन्द्र का अवलोकन किया और व्यवस्थाओं का जायजा लिया।मुख्यमंत्री ने निर्देश दिये कि यात्रियों की सुविधा के दृष्टिगत सभी…

Read More

रुद्रप्रयाग:  जनपद में अवस्थित नदियों के संरक्षण एवं संवर्धन तथा उनकी बेहतर साफ-सफाई व्यवस्था सुनिश्चित किए जाने के लिए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में जिला कार्यालय एनआईसी कक्ष में संबंधित अधिकारियों के साथ जिला गंगा संरक्षण समिति की बैठक आयोजित की गई। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को नदियों में कूड़ा व मलवा को प्रवाहित न करने हेतु लोगों को जागरूक करने व नदियों को स्वच्छ रखने के निर्देश दिए। बैठक में जिलाधिकारी ने उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिए हंै कि जनपद में अवस्थित नदियों की बेहतर साफ-सफाई व्यवस्था सुनिश्चित की जाए तथा नदियों में किसी भी दशा में आम जनमानस…

Read More

देहरादून –  हेमकुंड साहिब के लिए सिख श्रद्धालुओं का पहला जत्था आज बुधवार को ऋषिकेश के लक्ष्मणझूला रोड स्थित गुरुद्वारा से रवाना हुआ। पहले जत्थे में करीब 250 यात्री शामिल हुए। राज्यपाल लेफ्टीनेंट जनरल (सेनि.) सरदार गुरमीत सिंह, सीएम पुष्कर सिंह धामी सहित समेत अन्य कई कैबिनेट मत्रियों ने जत्थे को शुभकामनाएं दीं और श्रद्धालुओं को रवाना किया। इससे पहले उन्होंने श्रद्धालुओं के साथ गुरुद्वारे में अरदास की। हेमकुंड साहिब यात्रा पर जाने वाले पहले जत्थे में पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान के श्रद्धालु शामिल हैं।

Read More

देहरादून –  उत्तराखंड में आज मौसम साफ बना हुआ है। चारधाम यात्रा भी सुचारू है। वहीं, कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य गंगोत्री और यमुनोत्री धाम की यात्रा पर हैं। बुधवार सुबह वह सपरिवार पैदल यमुनोत्री धाम की यात्रा के लिए रवाना हुईं। मां यमुना के दर्शन करने के बाद वह उत्तरकाशी के लिए रवाना होंगी और वहीं, रात्रि विश्राम कर गुरुवार को गंगोत्री धाम में मां गंगा के दर्शन करेंगी। केदारनाथ में लगी श्रद्धालुओं की भीड़ केदारनाथ में मौसम साफ बना हुआ है। वहीं, धाम में तीर्थयात्रियों की लगातार भीड़ उमड़ रही है। आज सुबह 8 बजे तक सोनप्रयाग से केदारनाथ…

Read More

ऋषिकेश – हेमकुंड साहिब के लिए सिख श्रद्धालुओं का पहला जत्था बुधवार को ऋषिकेश के लक्ष्मणझूला रोड स्थित गुरुद्वारा से रवाना होगा। पहले जत्थे में तीन सौ यात्री शामिल हो सकते हैं। श्रद्धालुओं को रवाना करने के लिए राज्यपाल लेफ्टीनेंट जनरल (सेनि.) सरदार गुरमीत सिंह, सीएम पुष्कर सिंह धामी सहित समेत अन्य कई कैबिनेट मत्रियों का कार्यक्रम प्रस्तावित है।हेमकुंड साहिब यात्रा पर जाने वाले पहले जत्थे में पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान के श्रद्धालु शामिल हैं। गुरुद्वारा प्रबंधक सरदार दर्शन सिंह ने बताया कि जत्थे की रवानगी की सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। गुरुद्वारा परिसर में खुला पंजीकरण केंद्र हेमकुंड यात्रा…

Read More

देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मंगलवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में महानिदेशक एस.एस.बी रश्मि शुक्ला ने शिष्टाचार भेंट की।

Read More

नरेन्द्र नगर –  नाबार्ड योजना के अन्तर्गत राजकीय पॉलीटेक्निक नरेन्द्र नगर में द्वितीय फेज निर्माण कार्यो एवं डिजिटल लाइब्रेरी का भूमि पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें वन, भाषा, निर्वाचन एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री सुबोध उनियाल, ब्लॉक प्रमुख नरेन्द्रनगर राजेन्द्र सिंह भण्डारी, नगरपालिका अध्यक्ष नरेन्द्रनगर राजेन्द्र विक्रम सिंह पंवार, निदेशक प्राविधिक शिक्षा आरपी गुप्ता, परीक्षा नियंत्रक प्राविधिक शिक्षा परिषद् डॉ. मुकेश पाण्डेय, कार्यदायी संस्था के सीजीएम सीएस रजवाण, प्रोजेक्ट मैनेजर अरविन्द सजवाण, संस्था प्रधानाचार्य आलोक मिश्रा की उपस्थिति में हुआ ।इस अवसर पर तकनीकी शिक्षा मंत्री सुबोध उनियाल द्वारा प्रदेश एवं देश के विकास हेतु छात्र शक्ति का आह्वान किया…

Read More