Author: Onnu

देहरादून – उत्तराखंड चारधाम तीर्थ पुरोहित महापंचायत के महासचिव डॉ. बृजेश सती ने सचिव पर्यटन एवं नागरिक उड्डयन सचिन कुर्वे से मुलाकात की। उन्होंने देहरादून से जोशीमठ के लिए सीधी हवाई सेवा शुरू करने की मांग की है। डॉ. सती ने कहा कि देहरादून से गौचर तक नियमित हवाई सेवा का संचालन किया जा रहा है। इसी तर्ज पर देहरादून से जोशीमठ के लिए हवाई सेवा शुरू की जाए। इससे बदरीनाथ, हेमकुंड साहिब, फूलों की घाटी आने वाले यात्रियों व पर्यटकों को हवाई सेवा का लाभ मिलेगा। साथ ही तीर्थाटन व पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।

Read More

देहरादून। जिलाधिकारी सोनिका की अध्यक्षता में ऋषिपर्णा सभागार में जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जनसुनवाई में 99 शिकायतें प्राप्त हुई। प्राप्त हुई शिकायतों में भूमि अतिक्रमण, अवैध कब्जे, भूमि सीमाकंन, जनजाति प्रमाण पत्र जारी करवाने, सेवायोजित करने, आर्थिक सहायता दिलाने, पीएजीएसवाई से मुअवाजा दिलाने, सीवर लाईन बिछवाने, आपसी विवाद, गौरादेवी कन्याधन योजना का लाभ दिलवाने आदि शिकायतें प्राप्त हुई। जिलाधिकारी ने संबंधित उप जिलाधिकारियों को निर्देशित किया कि अवैध कब्जे एवं भूमि अतिक्रमण संबंधित शिकायतों पर मौका मुआवना करते हुए आवश्यक कार्यवाही करें तथा अपने-अपने क्षेत्रों में शासकीय भूमि पर अतिक्रमण को हटाएं। जिलाधिकारी ने समस्त अधिकारियों को निर्देशित…

Read More

‍देहरादून  – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में राज्य की सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने के सबंध में बैठक लेते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि सरकारी जमीन से अतिक्रमण को शीघ्र हटाया जाए। उन्होंने कहा कि सरकारी जमीन से अतिक्रमण हटाने के संबंध में शासन स्तर पर आज ही शासनादेश जारी किया जाए। उन्होंने‍‍ कहा कि जिन शत्रु सम्पतियों को जिला प्रशासन द्वारा अधीन लिया जा चुका है, उनमें क्या पब्लिक प्रोजक्ट बन सकते हैं, इसका प्रस्ताव भी शीघ्र शासन को भेजे जाएं। सभी जिलाधिकारी अपने जनपदों की अवशेष शत्रु सम्पतियों का जल्द चिन्हीकरण कर आवश्यक कार्यवाही करें।…

Read More

देहरादून: उत्तराखंड में मौसम विभाग ने 22 से 27 मई तक चक्रवाती तूफान का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग की इस चेतावनी के बाद उत्तरांचल पावर कॉरपोरेशन प्रबंधन ने सभी अधिकारियों की छुट्टियां रद्द कर दी हैं। 27 मई तक सभी अधिकारियों को अपने कार्यालयों में तैनात रहने के निर्देश जारी किए गए हैं। बीते 18 मई को आई जबरदस्त आंधी और बारिश के कारण उत्तराखंड में पेड़ गिरने से कई जगहों पर बिजली की लाइनें टूट गई थी और कई स्थानों पर ट्रांसफार्मर भी क्षतिग्रस्त हो गए थे। आंधी से हुए नुकसान के बीच शुक्रवार तक यूपीसीएल ने अधिकांश…

Read More

देहरादून। भाजपा ने महा-जनसम्पर्क अभियान के लिए कार्यक्रम तय कर दिये है। आयोजन के लिए दायित्व भी तय किये गए हैं। प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के निर्देश पर जारी इस कार्यक्रम की जानकारी देते हुए प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने बताया कि 29 मई को राज्य स्तर पर मुख्यमंत्री एवं प्रदेश अध्यक्ष की मौजूदगी में पत्रकार वार्ता और सोशल मीडिया इंफ्लुएंसरों से मुलाकात का कार्यक्रम किया जाएगा। इसके उपरांत इन दोनों कार्यक्रमों को लोकसभा स्तर पर 1 से 5 जून तक आयोजित किया जाएगा। आयोजन की जिम्मेदारी संयोजक के तौर पर प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चैहान, चंदन विष्ट,…

Read More

रुद्रपुर – रुद्रपुर भर टोली निवासी अधिवक्ता आनंद प्रकाश मिश्र, उनके भाई चंद्र प्रकाश मिश्र के परिवार के साथ सोमवार को करीब सात बजे घर से मैरवा बिहार के लिए निकले थे। सभी को रिश्तेदार के एक लड़के के उपनयन संस्कार में शामिल होने के लिए बाबा हरेराम ब्रह्म स्थान पर जाना था।कार सवार भाटपाररानी के फुलवरिया चौराहे के पास पहुंचे थे कि कार का अगला पहिया फट हो गया, इससे कार अनियंत्रित होकर सामने से आ रही ट्रक से भिड़ गई। कार में सवार विमला देवी (50) पत्नी श्रीप्रकाश, त्रिशूला (40) पत्नी आनंद प्रकाश, गीता (45) पत्नी चंद्र प्रकाश, सिद्धी…

Read More

देहरादून – 25 मई से 27 मई तक उत्तराखंड में होने जा रहे जी 20 सम्मेलन को लेकर शासन के दिशा निर्देशों के बाद प्रशासन द्वारा जोली ग्रांट एयरपोर्ट रानी पोखरी और ऋषिकेश में चल रहे साज सज्जा और सौंद्रीयकरण के कार्यों का निरीक्षण कर अधिकारियों को जल्दी से जल्दी सभी कार्य पूर्ण करने के निर्देश कैबिनेट मंत्री प्रेम चंद अग्रवाल ने दिए।उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री प्रेम चंद अग्रवाल आज तमाम अधिकारियों के साथ जी 20 सम्मेलन की तैयारियों का निरीक्षण करने जोली ग्रांट एयरपोर्ट पर पहुंचे। सीडीओ देहरादून झरना कामठान और एमडीडीए उपाध्यक्ष और सूचना आयुक्त बंशीधर तिवारी…

Read More

देहरादून  – केदारनाथ यात्रा के लिए हेली टिकटों की बुकिंग करने को 23 मई को आईआरसीटीसी का पोर्टल खुलेगा। जिसमें 28 मई से 15 जून की यात्रा के लिए टिकटों की बुकिंग की जाएगी। 27 मई तक की यात्रा के लिए हेली सेवा की बुकिंग फुल है। उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण के सीईओ सी. रविशंकर ने बताया कि 23 मई को खुलने वाले हेली टिकटों के बुकिंग स्लॉट को बढ़ाया गया है। 28 मई से 15 जून तक केदारनाथ यात्रा के लिए टिकटों की बुकिंग की जाएगी। आईआरसीटीसी का बुकिंग पोर्टल 23 मई को 12 बजे खुलेगा। उन्होंने बताया…

Read More

देहरादून – राफ्टिंग के दौरान पर्यटकों और गाइडों के बीच मारपीट की घटनाएं आए दिन सामने आ रही हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर पर्यटकों और राफ्टिंग गाइड के बीच मारपीट का एक वीडियो वायरल हो रहा है। यह वीडियो ब्रह्मपुरी का बताया जा रहा है। वीडियो में राफ्टिंग गाइड और पर्यटक एक दूसरे पर पैडल से वार करते दिखाई दे रहे हैं। जिसके बाद राफ्ट में सवार एक पर्यटक अपनी जान बचाने के लिए गंगा में कूद जाता है।इस दौरान दूसरा गाइड उस पर्यटक को अपनी राफ्ट में बैठाकर उसकी जान बचाता है। राफ्टिंग के दौरान पर्यटकों और…

Read More

देहरादून  – जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका ने ऋषिपर्णा सभागार कलेक्टेªट में जिला जलजीवन मिशन की बैठक लेते हुए सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने जलसंस्थान व पेयजल निगम के अधिकारियों तथा वन विभाग आपसी समन्वय करते हुए जलजीवन मिशन अन्तर्गत वन क्षेत्र में होने वाले कार्यों को निर्धारित समयावधि में पूर्ण करें। साथ ही निर्देशित किया जल जीवन मिशन के अन्तर्गत गठित प्राक्लनों को अधीक्षण अभियन्ता स्तर के अधिकारी की संस्तुति एवं योजनाओं के औचित्य सहित प्रस्तुत किये जाए। उन्होंने निर्देशित किया कार्यदायी संस्था निर्धारित समयावधि में कार्य पूर्ण करें। साथ ही निर्देशित किया कि कार्यों की प्रगति पोर्टल…

Read More