Author: Onnu

चम्पावत: राज्यपाल, उत्तराखंड, लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) अपने तय कार्यक्रमानुसार शुक्रवार को दो दिवसीय भ्रमण के दौरान जनपद के लोहाघाट स्थित अद्वैत आश्रम मायावती पहुंचे। अद्वैत आश्रम मायावती का भ्रमण के दौरान उन्होंने प्राकृतिक सौंदर्य को निहारा। इससे पूर्व सर्किट हाउस में बने हेलीपैड में पुलिस जवानों द्वारा उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। जनपद चम्पावत आगमन पर  राज्यपाल महोदय का जिलाधिकारी नरेंद्र सिंह भंडारी ने पुष्पगुच्छ देकर हेलीपैड में स्वागत किया।मायावती आश्रम पहुँच कर  राज्यपाल ने कहा कि यहां की प्रकृति तनाव मुक्त करने में मददगार है। उन्होंने कहा कि यह आश्रम देश-विदेश के लोगों को आध्यात्म…

Read More

हरिद्वार – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एक बार फिर से अवैध मजारों को बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड में अवैध ढांचों का जड़ से सफाया किया जायेगा। आज हरिद्वार स्थित श्री कृष्ण निवास आश्रम में विहिप की केंद्रीय मार्गदर्शक मंडल की बैठक में भाग लेने पहुंचे सीएम धामी ने जय श्री राम के उद्घोष के साथ अपना भाषण शुरू किया और जय श्री राम के उद्घोष के साथ ही भाषण समाप्त किया।उन्होंने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड में धर्म के नाम पर बड़ी संख्या में अवैध ढांचे खड़े हो गए है। सरकार ने अभी तक सैकड़ों ढांचे…

Read More

देहरादून – हेमकुंड साहिब की यात्रा के लिए 27 मई तक ऑफलाइन और ऑनलाइन पंजीकरण पर रोक लगा दी गई है। मौसम खराब होने के कारण सरकार ने यह फैसला लिया है। हेमकुंड साहिब यात्रा के लिए अब तक 62 हजार से अधिक यात्रियों ने पंजीकरण कराया है।इस बार चारधाम और हेमकुंड साहिब यात्रा शुरू होने के वक्त से लगातार मौसम खराब चल रहा है। आगामी दो-तीन दिन तक मौसम विभाग के पूर्वानुमान को देखते हुए सरकार ने हेमकुंड साहिब की यात्रा के लिए पंजीकरण रोक दिया है।

Read More

देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शुक्रवार को नई दिल्ली जाएंगे। वह 27 मई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में होने वाली नीति आयोग की गवर्निंग काउंसिल की बैठक में भाग लेंगे। इसमें धामी उत्तराखंड को 2025 तक देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए राज्य सरकार के स्तर पर उठाए गए कदमों की जानकारी देंगे। सीएम बैठक के एजेंडे के अनुरूप राज्य में सूक्ष्म एवं लघु उद्योग, स्वास्थ्य शिक्षा, कौशल विकास आदि के क्षेत्र में राज्य की प्रगति और भावी लक्ष्यों की जानकारी भी साझा करेंगे। आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक, मुख्यमंत्री के साथ मुख्य सचिव डॉ. एसएस संधु,…

Read More

देहरादून। राज्य भर के 680 हाई स्कूल और इंटरमीडिएट स्कूलों में सेनेटरी वेंडिंग मशीन नहीं लगाए जाने को लेकर शिक्षा महानिदेशक बंशीधर ने नाराजगी जताई। गुरुवार को सभी जिलों के मुख्य शिक्षा अधिकारियों की बैठक लेकर उन्होंने स्वच्छता और बालिकाओं का ध्यान रखते हुए जल्द से जल्द इस दिशा में कार्रवाई करने के निर्देश दिए। गुरुवार को शिक्षा महानिदेशालय में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शिक्षा महानिदेशक ने सभी मुख्य शिक्षा अधिकारियों बैठक ली। इस मौके पर उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुसार स्कूलों में सेनेटरी वेंडिंग मशीन लगाई जानी है। कार्पस फंड की व्यवस्था की जा रही…

Read More

देहरादून – प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से देहरादून से दिल्ली के लिए पहली वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली और देहरादून के बीच ये चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन देश की राजधानी को और तेज गति से जोड़ेगी। इस ट्रेन से दिल्ली और देहरादून के बीच रेल सफर में अब समय काफी कम हो जाएगा। ट्रेन में जो सुविधाएं हैं वो इस सफर को आनंद दायक बनाने वाली हैlट्रेन शुरू होने से राज्य में आने वाले यात्रियों के लिए फायदेमंद होगा। वंदे भारत भारत के सामान्य परिवारों…

Read More

देहरादून। उत्तराखंड बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षा का रिजल्ट बृहस्पतिवार को जारी कर दिया गया। इंटरमीडिएट में उधमसिंहनगर के जसपुर की छात्रा तनु चौहान ने 97.60 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रदेश में सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया। हाईस्कूल में टिहरी गढ़वाल के सुशांत चंद्रवंशी ने 99% अंक प्राप्त कर प्रदेश में सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया। बोर्ड परीक्षाओं में छात्राएं आगे रही हैं। हाईस्कूल में बीएचएसवीएम कांडीसौर छाम के सुशांत चंद्रवंशी ने 99 प्रतिशत अंकों प्राप्त कर प्रदेश में टॉप किया है। इंटरमीडिएट में सरस्वती विद्या मंदिर जसपुर की छात्रा तनु चौहान ने 97.60 प्रतिशत अंकों के साथ प्रदेश में…

Read More

देहरादून  – उत्तराखंड के ऊंचाई वाले इलाकों में आज (बृहस्पतिवार) भी तेज झोंकेदार हवाओं के साथ बारिश की आशंका है। जबकि, कल पर्वतीय जिलों में बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने 25 मई को बारिश का ऑरेंज और 26 मई को येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार आज प्रदेश के कुछ इलाकों में तेज बौछारें और बिजली चमकने के साथ झोंकेदार हवाएं चल चकती हैं।इन हवाओं की गति 70 से 80 किमी प्रति घंटा हो सकती है। इसके अलावा मौसम विभाग ने नैनीताल, पौड़ी, ऊधमसिंह नगर और हरिद्वार जिले में 25…

Read More

देहरादून  – देहरादून से दिल्ली के बीच चलने जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को बृहस्पतिवार को सुबह 11 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअल माध्यम से हरी झंडी दिखाएंगे। ट्रेन नियमित रूप से 28 मई से देहरादून और दिल्ली के बीच चलाई जानी है। इससे पहले मंगलवार को दिल्ली और देहरादून के बीच आठ कोच वाली इस ट्रेन का ट्रायल किया गया था जो सफल रहा। यह ट्रेन बुधवार को छोड़कर सप्ताह में छह दिन सुबह सात बजे चलेगी। संयुक्त निदेशक (कोचिंग) रेलवे बोर्ड विवेक कुमार सिन्हा ने बताया कि देहरादून और दिल्ली के बीच ट्रेन के केवल पांच स्टॉपेज…

Read More

देहरादून: उत्तराखंड संस्कृत शिक्षा बोर्ड की 10वीं एवं 12वीं कक्षाओं के परीक्षा परिणाम घोषित कर दिये गये हैं। सूबे के संस्कृत शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने वर्चुअल माध्यम से जुड़ कर बोर्ड परीक्षओं के परिणाम जारी किये। उन्होंने बोर्ड परीक्षा में उत्तीर्ण एवं श्रेष्ठता सूची में स्थान प्राप्त करने वाले सभी छात्र-छात्राओं एवं उनके अभिभावकों को बधाई दी। इसके अलावा उन्होंने बोर्ड परीक्षाओं में असफल छात्र-छात्राओं को जीवन में कतई भी निराश न होने की बात कही और फिर से तैयारी में जुट जाने को कहा। डा. रावत ने बताया कि वर्ष 2023 में कुल 1579 छात्र-छात्राओं ने संस्कृत…

Read More