देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को सचिवालय परिसर स्थित नवीनीकृत पालना केन्द्र (क्रेच) व स्मार्ट क्लास का शुभारंभ किया।यह क्रेच सचिवालय के कार्मिकों की ड्यूटी के दौरान उनके बच्चों की देखभाल के उद्देश्य से बनाया गया है। क्रेच में ए.सी, रेफ्रिजरेटर, पेयजल हेतु वाटर प्यूरीफायर, बच्चों के आराम करने के लिए बिस्तर, बाल सुलभ वॉश बेसिन, अग्निशमन यंत्र की व्यवस्था की गई है। इसमें स्मार्ट क्लास की व्यवस्था भी की गई है।क्रेच में आउटडोर खेल उपकरण लगाये गये हैं। फेन्सिंग, चित्रकारी एवं वाल पेंटिंग से इसे सजाया गया है। क्रेच में ऊर्जा की बचत हेतु दो किलोवाट क्षमता…
Author: Onnu
हरिद्वार – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को हरिपुर कलां हरिद्वार में हरि सेवा आश्रम के वार्षिकोत्सव, दशहरा महोत्सव एवं श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ में प्रतिभाग किया। उन्होंने इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम का मंत्रोच्चारण के बीच दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारम्भ किया तथा आरती एवं पूजा-अर्चना की एवं सन्तों व महात्माओं का आशीर्वाद प्राप्त किया।मुख्यमंत्री ने समारोह को सम्बोधित करते हुये हरि सेवा आश्रम के वार्षिकोंत्सव की सभी को हार्दिक बधाई व शुभकामनायें दी तथा समारोह में उन्हें आमन्त्रित करने के लिये आभार प्रकट करते हुये कहा कि श्रीमदभागवत जैसे पुण्य कार्य में सहभागी होने का उन्हें अवसर प्रदान किया।…
जम्मू – जम्मू संभाग के किश्तवाड़ में एक बड़े हादसे की खबर है। यहां ढंगडेरू इलाके के पास वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें सात लोगों की मौत हो गई और दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल किश्तवाड़ ले जाया गया है। जानकारी के अनुसार, बुधवार सुबह पक्कलढुल पावर प्रोजेक्ट के कर्मचारी और मजदूर एक वाहन में सवार होकर इखाला से सिबड़भत्ती को जा रहे थे। इस दौरान बीच मार्ग में ढंगडेरू के पास वाहन हादसे का शिकार हो गया। इसमें सात लोगों की जान चली गई और दो को गंभीर चोटें…
मुंबई – ‘साराभाई वर्सेस साराभाई’ शो में जैस्मीन का किरदार निभाने वाली अभिनेत्री वैभवी उपाध्याय का मंगलवार को निधन हो गया। वैभवी की मृत्यु हिमाचल प्रदेश में एक कार दुर्घटना में हुई। वह 32 वर्ष की थीं। उनका जो चंडीगढ़ में परिवार है, वह उनके शव को मुंबई लेकर आ रहे हैं। वैभवी का अंतिम संस्कार बुधवार को सुबह 11 बजे मुंबई में किया जाएगा। साराभाई वर्सेज साराभाई टेक-2 शो में वैभवी के साथ काम कर चुके निर्माता-अभिनेता जेडी मजेठिया ने इस खबर की पुष्टि की है। उन्होंने खुलासा किया कि उपाध्याय की कार टर्न लेते समय घाटी में गिर…
हरिद्वार: मौसम बिगड़ने के चलते जिलाधिकारी धीराज गर्ब्याल ने बुधवार सभी स्कूलों और आंगनबाड़ी क्षेत्रों में अवकाश घोषित कर दिया है। मंगलवार शाम को मौसम ने अचानक करवट ली। देखते ही देखते आसमान में काले बादल छा गए। कुछ की देर में आसमान में बिजली की चमक के साथ तेज आंधी के साथ बूंदा बांदी होने लगी। आंधी चलने से पूरे शहर की बिजली गुल हो गई। आंधी के बीच भेल, पथरी, धनौरी, बहादराबाद में कई बड़े पेड़ उखड़कर नीचे गिर गए। करीब आधे घंटे आंधी के बाद मूसलाधार बारिश भी शुरू हो गई। प्रशासन और आपदा प्रबंधन विभाग जिले के…
देहरादून – विभागों को राजस्व प्राप्तियों के लिए प्रत्येक माह का जो लक्ष्य मिला है, सभी विभाग उस लक्ष्य को हासिल करें, तभी राजस्व प्राप्ति का वार्षिक लक्ष्य हासिल कर पायेंगे। राजस्व लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए विभागों को ऑनलाईन सिस्टम पर और अधिक कार्य करने की जरूरत है। जीएसटी से राजस्व प्राप्तियां और बढ़ाने पर विशेष ध्यान दिया जाए। इसके लिए लोगों को बिल लेने के लिए प्रोत्साहित किया जाए और व्यापक स्तर पर जागरूकता अभियान भी चलाया जाए। ये निर्देश मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में राजस्व प्राप्ति के सम्बंध में बैठक लेते हुए अधिकारियों को दिये।…
देहरादून: चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग में नर्सिंग अधिकारियों के 1564 पदों पर सूबे के स्थाई निवासियों को ही नियुक्ति प्रदान की जायेगी। इसके लिये पूर्व से ही नर्सिंग अधिकारी सेवा नियमावली में स्पष्ट व्यवस्था है। अभ्यर्थियों का चयन अभिलेख सत्यापन के उपरांत वर्षवार मेरिट के आधार पर किया जायेगा, इसके लिये चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड को स्पष्ट निर्देश दे दिये गये हैं।सूबे के चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डा. धन सिंह रावत ने मीडिया को जारी बयान में बताया कि सोशल मीडिया में कुछ लोगों द्वारा नर्सिंग अधिकारी भर्ती को लेकर अनर्गल बयानबाजी की जा रही है…
देहरादून – बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने मंगलवार को केदारनाथ धाम पहुंचे और बाबा केदार के दर्शन किए,साथ ही उन्होंने केदारनाथ क्षेत्र का भ्रमण भी किया।। इन दिनों खिलाड़ी अक्षय कुमार उत्तराखंड में फिल्म की शूटिंग के लिए पहुंचे हुए हैं।
हरिद्वार – रुड़की में मंगलवार को दर्दनाक हादसा हो गया। खनन से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली की टक्कर से स्कूटी सवार स्कूल संचालक और एक बच्चे की मौत हो गई। जबकि एक बच्ची का अस्पताल में इलाज चल रहा है। वहीं, हादसे के बाद ग्रामीणों ने जमकर हंगमा किया।पुलिस के अनुसार, क्षेत्र के गांव टांडा भागमल निवासी 50 वर्षीय कृष्णकांत का गांव के ही पास ज्ञान गंगा नाम से स्कूल है। मंगलवार की सुबह करीब साढ़े सात बजे वह अपनी 5 वर्षीय बेटी श्रुति और गांव के ही सात वर्षीय जसवंत उर्फ जस्सी के साथ ही स्कूटी से स्कूल जा रहे थे।…
उत्तराखंड के नरेंद्रनगर में 24 व 25 मई को होने वाले जी 20 सम्मेलन के लिए विदेशी मेहमानों के आने का सिलसिला शुरू हो गया है। मंगलवार सुबह चीन और इटली के 10 सदस्य देहरादून पहुंचे। जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर मेहमानों को एडीएम रामजी शरण शर्मा रिसीव किया। वहीं, मेहमानों का सांस्कृतिक प्रस्तुतियों व पारंपरिक रूप से तिलक व माला पहनाकर स्वागत किया गया। इसके बाद विदेशी मेहमानों का काफिला नरेंद्रनगर की ओर रवाना हो गया। छोलिया दल के साथ विदेशी मेहमान भी जमकर झूमे छोलिया नृत्य की पारंपरिक वाद्य यंत्रों पर प्रस्तुति दी रहे कलाकारों को देखकर मेहमान खुद को नहीं रोक पाए…
