देहरादून। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा नए संसद भवन का लोकार्पण किया गया। लोकार्पण के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रतिभाग किया।
Author: Onnu
नई दिल्ली : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली स्थित उत्तराखंड सदन में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात का 101वां संस्करण सुना। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज मन की बात कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने जल संरक्षण एवं संवर्धन की बात की। हमें जल संरक्षण की दिशा में निरंतर कार्य करने हैं। अमृत सरोवरों के निर्माण के साथ ही, जल स्रोतों के संरक्षण की दिशा में विशेष ध्यान देना है। वर्षा जल संचयन की दिशा में भी विशेष प्रयास करने होंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री जी के मन की बात कार्यक्रम की लोकप्रियता का अंदाजा इसी से लगाया जा…
चमोली : ’श्री बदरीनाथ धाम दर्शन को पहुंचे फिल्म अभिनेता अक्षय कुमार।’ फिल्म अभिनेता अक्षय कुमार आज रविवार को अपने निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार श्री बदरीनाथ धाम पहुंचे। श्री बदरीनाथ मंदिर में भगवान बदरीविशाल के दर्शन कर वेदपाठ-पूजा अर्चना करते हुए उन्होंने सबके लिए सुख समृद्धि की कामना की। श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति उपाध्यक्ष किशोर पंवार ने फिल्म अभिनेता का स्वागत करते हुए भगवान बदरीविशाल का प्रसाद, अंगवस्त्र एवं तुलसी माला भेंट की। श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के मीडिया प्रभारी डा.हरीश गौड़ ने बताया कि फिल्म अभिनेता अक्षय कुमार ने मंदिर में दर्शन के पश्चात सिंह द्वार पर तीर्थयात्रियों का अभिवादन…
देहरादून– प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में नई दिल्ली में आयोजित गवर्निंग काउंसिल की 8वीं बैठक में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड के विकास में मार्गदर्शन और सहयोग के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्र सरकार का आभार व्यक्त करते हुए राज्य से संबधित विभिन्न विषयों को रखा। ऊर्जा मुख्यमंत्री ने राज्य में 25 मेगावाट से कम लघु एवं सूक्ष्म जल विद्युत परियोजनाओं की ही उत्पादन क्षमता लगभग 3500 मेगावाट है। इसमें से मात्र 200 मेगावाट का ही दोहन हो रहा है। उन्होंने अनुरोध किया कि 25 मेगावाट से कम क्षमता की परियोजनाओं के अनुमोदन तथा क्रियान्वयन का अधिकार राज्य…
देहरादून : पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने 55 साल से अधिक उम्र वाले पुलिसकर्मियों को बड़ी राहत दी है। ऐसे पुलिसकर्मियों को अघिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों खासकर चारधाम यात्रा में धामों में तैनाती नहीं दी जाएगी। इस संबंध में डीजीपी ने सभी जिला प्रभारियों को निर्देश जारी कर दिए हैं। चारधाम यात्रा को लेकर उन्होंने कहा कि यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं के सगुम दर्शन और सुरक्षित चारधाम यात्रा के लिए पुलिस के जवान समर्पित हैं। अभी तक 15 लाख से अधिक तीर्थ यात्री दर्शन कर चुके हैं। जिनमें गंगोत्री- 3,12,422, यमुनोत्री- 2,82,857, केदारनाथ 5,37,065, बदरीनाथ 4,39,782 और हेमकुण्ड साहिब में…
देहरादून – पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत , विधायक डोईवाला बृजभूषण गैरोला ने डोईवाला और देहरादून के 250 कार्यकर्ताओं, परिजनों के साथ उर्मि नेगी की बथों गढ़वाली फिल्म को देखा। निर्माता निर्देशक उर्मि नेगी सहित प्रख्यात कलाकार व पूर्व राज्यमंत्री घना भाई आदि अनेक कलाकारों का उत्साहवर्धन किया। त्रिवेंद्र सिंह रावत ने फिल्म की पटकथा, निर्देशन, कलाकारों की अभिनय आदि सभी की खुलकर प्रशंसा की।उन्होंने कहा, ये फिल्म पलायन की पीड़ा और खाली होते पहाड़ों को दर्शाती है। वे स्वयं इस दर्द से जुड़े हैं इसीलिए उन्होंने होम स्टे, अटल आयुष्मान, घसियारी कल्याण योजना लाकर उस पीड़ा को कम करने…
टिहरी – उत्तराखंड के टिहरी जिले में शनिवार सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। गजा-खाड़ी मार्ग पर एक कार खाई में गिरने से दो लोगों की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार कार चार सौ से पांच सौ मीटर नीचे खाई में गिरी। गजा तहसील के अंतर्गत गजा-खाड़ीमोटर मार्ग पर गजा से दो किमी खाड़ी की ओर कार सड़क से नीचे खाई में गिर गई। कार में एक महिला और एक पुरुष सवार थे। घटना की सूचना मिलते ही चंबा से 108 एंबुलेंस और पुलिस फोर्स मौके के लिए रवाना हुई। लेकिन दोनों की मौके ही मौत हो गई।
देहरादून – बारिश और बर्फबारी के चलते पिछले दो दिन से प्रभावित हेमकुंड साहिब की यात्रा आज शनिवार दोबारा सुचारू हुई। घांघरिया से 14 सौ तीर्थयात्री हेमकुंड साहिब के लिए रवाना हुए, जबकि गोविंदघाट से 700 तीर्थयात्री घांघरिया के लिए रवाना हुए हैं। हेमकुंड साहिब में कड़ाके की ठंड पड़ रही है, लेकिन श्रद्धालुओं के उत्साह में कमी नहीं है। दूसरी तरफ हेमकुंड साहिब की यात्रा के लिए पंजीकरण पर लगी रोक हटा दी गई है। शुक्रवार दोपहर को पर्यटन विभाग ने ऑफलाइन और ऑनलाइन पंजीकरण खोल दिया है। खराब मौसम को देखते हुए सरकार ने 27 मई तक हेमकुंड…
बॉलीवुड – बॉलीवुड फिल्मों में अक्सर देश के जवानों की कहानी दिखाई जाती है। भारतीय सैनिकों की कहानी उनके जज्बातों को जहां अभी तक सिनेमा के जानकार ‘बॉडर’, ‘लक्ष्य’, ‘अब तुम्हारे हवाले वतन साथियों’ जैसी फिल्मों के जरिए पर्दे पर ला चुके हैं। वहीं वे एक बार फिर फौजियों को समर्पित एक फिल्म लाने वाले हैं, जिसका नाम फौजा है।इस फिल्म की कहानी एक ऐसा जुझारू इंसान के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपने देश के लिए किसी भी हद तक जाने के लिए तैयार है। जून में रिलीज होने जा रही इस फिल्म का ट्रेलर आज रिलीज हो चुका है,…
देहरादून: मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु की अध्यक्षता में शुक्रवार को सचिवालय में वर्ष 2024 में प्रस्तावित 38वें राष्ट्रीय खेलों के आयोजन के सम्बन्ध में बैठक आयोजित हुई। बैठक के दौरान मुख्य सचिव ने 38वें राष्ट्रीय खेलों से सम्बन्धित सभी निर्माण कार्यों में गति लाते हुए निर्धारित समय से पूर्व करने के निर्देश दिए। साथ ही निर्माण कार्यों की गुणवत्ता का विशेष ध्यान दिए जाने के भी निर्देश दिए।मुख्य सचिव ने प्रदेश में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय खेलों के लिए गुणवत्ता के साथ ही भव्यता के साथ आयोजित किए जाने की बात कही। उन्होंने कहा कि पर्यटन प्रदेश होने के…
