देहरादून – मानसखण्ड मंदिर माला मिशन के तहत प्रथम चरण में चिन्हित 16 मन्दिरों की भव्यता के लिए किये जा रहे कार्यों में तेजी लाई जाए। इन मंदिरों के मार्गों में आवागमन की बेहतर सुविधा के साथ ही अन्य जो भी विकास किया जाना है, उसको सुनियोजित तरीके से समयबद्धता के साथ पूरा किया जाए। ये निर्देश मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास में मानसखण्ड मंदिर माला मिशन के सबंध में बैठक के दौरान अधिकारियों को दिये।मुख्यमंत्री ने कहा कि इन मंदिरों के आस-पास श्रद्धालुओं के लिए ठहरने के लिए होटल, होम स्टे आदि की भी बेहतर व्यवस्थाएं करनी होंगी।…
Author: Onnu
देहरादून – रामनगर भ्रमण के दौरान राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने उप जिलाधिकारी, तहसीलदार और राजस्व उपनिरीक्षक से बैठक कर स्थानीय समस्याओं व चुनौतियों के संबंध में जानकारी प्राप्त की।राज्यपाल ने हाल ही में सम्पन्न जी-20 सम्मेलन के सफल आयोजन के लिए सभी अधिकारियों को बधाई दी। उन्होंने कहा की सभी विभागीय अधिकारियों ने आपसी समन्वय और एक बेहतर टीम भावना से कार्य किया है जो प्रशंसनीय है। उन्होंने कहा की इन सभी अधिकारियों द्वारा जमीनी स्तर पर व्यवस्थाएं और कार्य किए गए हैं जिसके लिए वे सभी बधाई के पात्र हैं। राज्यपाल ने कहा कि जी-20 के…
बद्रीनाथ धाम – आज जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने बद्रीनाथ धाम में मास्टर प्लान के अन्तर्गत संचालित पुनर्निर्माण कार्याे का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बदरीनाथ जीएमवीएन में प्रोजेक्ट इंप्लिमेंटेशन यूनिट (पीआइयू) के अधिकारियों, आईएनआई के डिजाइन कन्सल्टेंट, वाडिया इंस्टीट्यूट के विशेषज्ञों एवं तकनीकी एक्सपर्ट के साथ संचालित निर्माण कार्याे की विस्तृत समीक्षा भी की। उन्होंने कार्यदायी संस्थाओं को निर्देशित किया कि निर्माण कार्याे के लिए जरूरी सामग्री को एडवांस में मंगवाया जाए। रिवरफ्रंट डेवलपमेंट कार्याे को प्राथमिकता पर रखते हुए मास्टर प्लान के तहत संचालित पुनर्निर्माण कार्याे को गुणवत्ता के साथ तेजी से पूरा किया जाए। जो श्रमिक छुट्टी…
टिहरी गढ़वाल– ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग मार्ग पर देवप्रयाग से 13 किलोमीटर दूर तीनधारा के समीप बुलेरो और ट्रक में भिड़ंत हो गई। हादसे में बोलेरो सवार दो लोगों की मौत हो गई। जबकि चार लोग घायल हुए। जिन्हें 108 के माध्यम से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र देवप्रयाग ले जाया जा रहा है। गुरुवार को तीन धारा के एनटीपीसी मोड़ के पास एक बोलेरो और ट्रक की टक्कर ने दो लोगों की जिंदगी छीन ली। महेश वर्मा (45) पुत्र रामदीन निवासी कस्बा बीसलपुर जिला पीलीभीत, धर्मपाल (30) पुत्र रामखेलावन निवासी उपरोक्त, महेंद्र (25), नरेश (25) पुत्र डोरीलाल निवासी उपरोक्त, रमेश (40) पुत्र…
बॉलीवुड – आर माधवन बॉलीवुड के जाने-माने सितारे हैं। एक्टर ने इंडस्ट्री को कई बेहतरीन फिल्में दी हैं। 1 जून 1970 को जमशेदपुर में जन्में आर माधवन आज अपना 53वां जन्मदिन मना रहे हैं। आर माधवन का पूरा नाम रंगनाथ माधवन है। आपको जानकर हैरानी होगी कि इंडस्ट्री में अपनी एक्टिंग का लोहा मनवा चुके आर माधवन एक्टर के बजाए अफसर बनना चाहते थे। आर माधवन के पिता टाटा स्टील कंपनी में मैनेजमेंट एग्जिक्यूटिव हैं। वहीं, उनकी मां सरोज बैंक ऑफ इंडिया में मैनेजर रह चुकी हैं। आर माधवन बचपन से ही पढ़ाई में काफी अच्छे थे और बड़े होकर…
देहरादून। नोडल अधिकारी जल शक्ति अभियान संयुक्त सचिव भारत सरकार धर्मेन्द्र कुमार ने ऋषिपर्णा सभागार कलेक्ट्रेट में जनपद में संचालित जल शक्ति मिशन अन्तर्गत रेन हार्वेस्टिंग कार्यों की समीक्षा बैठक ली। मुख्य विकास अधिकारी झरना कमठान ने संयुक्त सचिव भारत सरकार का स्वागत करते हुए समस्त विभागीय अधिकारियों से परिचय करवाया। मुख्य विकास अधिकारी ने ‘कैच द रेन’ वाटर हार्वेस्टिंग के अन्तर्गत किए गए कार्यों तथा संचालित किए जा रहे कार्यों की जानकारी संयुक्त सचिव भारत सरकार को दी। बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारियों ने प्रजेन्टेशन के माध्यम से ‘रेन हार्वेस्टिंग कार्यों की जानकारी दी। नोडल अधिकारी जल शक्ति…
देहरादून – पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को पार्टी ने बड़ी जिम्मेदारी दी है उत्तर प्रदेश में त्रिवेंद्र सिंह रावत उत्तर प्रदेश में 5 लोकसभा सीटों के प्रभारी रहेंगे महा संपर्क अभियान के तहत। पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत काफी लंबे समय से खाली थे उन्हें पार्टी की तरफ से कोई जिम्मेदारी नहीं दी गई थी उन्होंने विधानसभा चुनाव लड़ने से भी मना कर दिया था उसके बाद आप उनको यह जिम्मेदारी सौंपी है आपको बता दें 30 मई से 30 जून तक महा संपर्क अभियान भारतीय जनता पार्टी का चल रहा है उसी के तहत उनको उत्तर प्रदेश में 5…
देहरादून। राज्य कैबिनेट की बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। सचिवालय में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में उच्च शिक्षा, प्राथमिक शिक्षा, राजस्व, खाद्य आपूर्ति, वित्त, गृह एवं खनन विभाग से जुड़े अहम प्रस्तावों पर मुहर लगी। डिग्री कॉलेजों और विश्वविद्यालयों के मेधावी छात्रों को भी छात्रवृत्ति देने की तैयारी का प्रस्ताव भी कैबिनेट बैठक में पास हुआ। इसके अलावा अलग-अलग विभागों के कर्मचारियों की सेवा नियमावली का मामला भी कैबिनेट में लाया गया। राज्य कैबिनेट द्वारा लिए गए निर्णयों की जानकारी मुख्य सचिव एसएस संधू द्वारा पत्रकारों को दी गई। सरकारी विश्वविद्यालयों और…
देहरादून: उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने बुधवार को मीडिया सेंटर, सचिवालय देहरादून में उत्तराखंड राज्य के विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालयों में प्रवेश के लिए एकीकृत समर्थ पोर्टल के अंतर्गत उत्तराखंड राज्य उच्च शिक्षा प्रवेश पोर्टल का शुभारंभ किया। उल्लेखनीय है कि नई शिक्षा नीति 2020 के तहत उत्तराखंड राज्य उच्च शिक्षा प्रवेश पोर्टल के शुभारंभ से एक प्रदेश- एक प्रवेश की संकल्पना के साथ संपूर्ण राज्य में उच्च शिक्षण संस्थानों में प्रवेश हेतु एक मंच प्रदान किया गया है। जिसके अंतर्गत विद्यार्थी उत्तराखंड राज्य के विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय में प्रवेश हेतु समर्थ पोर्टल में आवेदन कर सकते है।…
हरिद्वार। हरिद्वार में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। 41 लोगों से भरी बस 20 मीटर गहरी खाई में गिर गई। हादसे के बाद चीख पुकार मच गई। मौके पर पहुंची एसडीआरएफ टीम ने राहत एवं बचाव कार्य चलाया और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। हादसे में बस कंडक्टर और एक 10 महीने की बच्ची की मौत होने की खबर है। जानकारी के अनुसार, हरिद्वार के चंडी चैक से करीब 200 मीटर आगे नजीबाबाद की तरफ एक रोडवेज बस बेकाबू होकर 20 मीटर नीचे खाई में गिर गई। बस में 41 लोग सवार थे। हादसे में बस कंडक्टर और एक…
