Author: Onnu

चम्पावत – चम्पावत में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 50 करोड़ 54लाख 50 हजार रुपये की लागत से बन रही 42 विकास योजनाओं का लोकार्पण ओर शिलान्यास किया। चम्पावत विधायक के रूप में अपने 1 वर्ष के कार्यकाल पर आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने उड़ीसा में हुए रेल हादसे में दुख जताते हुए शोक संवेदना व्यक्त की और सभी के साथ मिल कर दो मिनट का मौन रखा। उन्होंने कहा कि चम्पावत पूरे प्रदेश के लिए मॉडल रोल बने, यहां पर संचालित विभिन्न योजनाएं प्रदेश भर में लागू हो इसके लिए कार्य किया जा रहा है ताकि उत्तराखंड 2025 तक…

Read More

देहरादून – राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने शनिवार को कैंची धाम पहुंचकर बाबा नीम करौली महाराज के दर्शन किए। इस दौरान उन्होंने प्रदेश की समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। राज्यपाल ने कहा कि बाबा नीम करौली महाराज द्वारा स्थापित यह मंदिर आलौकिक शक्ति का केन्द्र है यहां देश एवं विदेश से अनेकों भक्त दर्शन करने आते हैं। राज्यपाल ने कहा की कैंची धाम आकर एक अलग ही दिव्यता और आध्यात्मिक शांति की अनुभूति हुई। उन्होंने इस दौरान वहां पहुंचे श्रद्धालुओं से भी बातचीत की। इस अवसर पर राज्यपाल की धर्मपत्नी श्रीमती गुरमीत कौर, अपर जिलाधिकारी नैनीताल…

Read More

देहरादून: आईएमए की चैटवुड बिल्डिंग में आर्मी कैडेट कॉलेज का 121वां दीक्षांत समारोह आयोजित हुआ। इसमें 38 युवा कैडेट ग्रेजुएट होकर आईएमए की मुख्य धारा में शामिल हो गए। इनमें 12 कैडेट को विज्ञान और 26 को कला वर्ग की उपाधि दी गई। भावी अफसरों में अवार्ड पाने वालों में दो उत्तराखंड से हैं।कमांडेंट लेफ्टिनेंट जनरल विजय कुमार मिश्रा ने कैडेट्स को जेएनयू की डिग्री प्रदान की। आईएमए में एक साल का प्रशिक्षण लेकर यह कैडेट बतौर लेफ्टिनेंट सेना में शामिल होंगे। कमांडेंट ने अफसर बनने की राह पर अग्रसर कैडेट्स को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।उन्होंने कहा कि चरित्र, आत्म-अनुशासन,…

Read More

कोलकाता – ओडिशा के बालासोर जिले के बहानागा रेलवे स्टेशन के पास शुक्रवार को बड़ा ट्रेन हादसा हो गया। स्टेशन के पास कोरोमंडल एक्सप्रेस (12841-अप), बेंगलुरु-हावड़ा सुपरफास्ट एक्सप्रेस और एक मालगाड़ी आपस में भिड़ गई। हादसे के बाद 18 ट्रेनों को रद्द कर दिया गया जबकि कई ट्रेनों का रास्ता बदला गया है।एक अधिकारी ने कहा कि ओडिशा के बालासोर जिले में शुक्रवार शाम को भीषण ट्रिपल ट्रेन दुर्घटना के बाद लंबी दूरी की 18 ट्रेनों को रद्द कर दिया गया। उन्होंने कहा कि सात ट्रेनों को टाटानगर स्टेशन के रास्ते डायवर्ट किया गया है। ये ट्रेने हुईं रद्द 12837 हावड़ा-पुरी सुपरफास्ट…

Read More

देहरादून। मुख्यमंत्री ने गुरुद्वारा श्री रीठा साहिब में जोड़ मेले का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री के श्री रीठा साहिब पहुंचने पर गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी द्वारा स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री ने श्री रीठा साहिब गुरुद्वारा दरबार मे मत्था टेक कर प्रदेश की खुशहाली की कामना की।मुख्यमंत्री ने श्री रीठा साहिब में आयोजित जोड़ मेले की सभी को लख-लख बधाइयां देते हुए कहा की मेरी प्रार्थना है कि यह मेला सभी के जीवन में नव तरंग, नव उमंग और नवसृजन लेकर आए। उन्होंने कहा कि यह मेरा सौभाग्य है कि मुझे आज मुख्य सेवक के रूप में रीठा साहिब जैसे पवित्र स्थल पर…

Read More

चमोली : जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने शुक्रवार को एनटीपीसी, टीएचडीसी, एनएचआईडीसीएल, बीआरओ तथा रेल विकास निगम से संबधित भूमि अधिग्रहण, वन भूमि एवं सिविल भूमि हस्तांतरण, सड़क चौडीकरण के लंबित प्रकरणों को लेकर समीक्षा बैठक ली। उन्होंने निर्देशित किया कि भूमि हस्तांतरण के लंबित प्रकरणों का त्वरित निस्तारण करते हुए योजनाओं के अवशेष कार्यो को शीघ्र पूरा करें।राष्ट्रीय राजमार्ग-07 पर कमेडा से हेलंग तक 54 स्थानों पर सड़क चौडीकरण के शेष कार्यो लेकर जिलाधिकारी ने एनएचआईडीसीएल को निर्देशित किया कि समय सीमा निर्धारित करते हुए सड़क चौडीकरण कार्यो को शीघ्र पूरा करें। जिन 24 प्रकरणों में प्रतिकर दिया जाना है उनमें…

Read More

देहरादून: भारतीय जनता पार्टी के महा जनसंपर्क अभियान कार्यक्रम के तहत भाजपा के वरिष्ठ नेता और प्रदेश सरकार में मंत्री गणेश जोशी ने शुक्रवार को मसूरी विधानसभा क्षेत्र के शहीद दुर्गामल्ल मण्डल के नयागांव एवं डाकरा में विशिष्टजनों से संपर्क कर उन्हें मोदी सरकार के 9 वर्षो के कार्यकाल में हुए विकास कार्यो एवं भाजपा की प्रतिबद्धता से अवगत कराया।संपर्क अभियान की शुरुआत करते हुए कैबिनेट मंत्री ने देहरादून के नयागांव में क्षेत्र के प्रतिष्ठित व्यक्ति और एक निजी विद्यालय संचालक विक्रम सिंह रावत एवं उनकी धर्मपत्नी भारती रावत, सेना से सेवानिवृत कर्नल भूपेन्द्र सिंह खत्री, नागेश्वर महादेव मंदिर से…

Read More

देहरादून – मसूरी माल रोड के सौंदर्यीकरण और पुनर्निर्माण के कार्यों में हो रही देरी के लेकर मुख्य सचिव द्वारा पूर्व में नाराजगी जताई गई थी। जिसको लेकर मुख्य सचिव डॉ एसएस संधू द्वारा जिलाधिकारी देहरादून सोनिका सिंह एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी सहित कई अधिकारियों के साथ मसूरी माल रोड पर पहुंचे और माल रोड का गांधी चौक से लेकर पिक्चर पैलेस चौक तक स्थलीय निरीक्षण किया गया। वहीं अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई।इस मौके पर मसूरी के कई सामाजिक कार्यकर्ताओं ने माल रोड पर पूरे पुनर्निर्माण के कार्य में हो रही देरी और अधिकारियों के आपस में समाजस्य ना…

Read More

उधम सिंह नगर– ऊधमसिंह नगर के किच्छा में एक सनसनीखेज घटना सामने आयी है। जिस बेटी को पिता अपने कलेजे का टुकड़ा समझता था, उसी का पिता ने अपने पुत्र के साथ मिलकर गला घोट दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट हत्या की बात समाने आने पर पुलिस जांच में आनार किलिंग का खुलासा हुआ है। पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि हत्यारोपी भाई अभी फरार है। घटना का खुलासा करते एसपी क्राइम चंद्रशेखर घोड़के  के मुताबिक 22 मई को पुलभट्टा थानाक्षेत्र के सिरौली कला में निवासी गुड्डू पुत्र मेहमूद ने थाने में तहरीर देकर कहा था कि उसकी…

Read More

देहरादून – उत्तराखंड के छह जिलों में शुक्रवार को बारिश होने के साथ तेज गर्जन और झाेंकेदार हवा चलने की संभावना है। जबकि प्रदेश के कुछ पर्वतीय जिलों में हल्की बारिश और बर्फबारी के आसार हैं। हालांकि मैदानी इलाकों में मौसम शुष्क रहेगा। मौसम विभाग की ओर से उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, पिथौरागढ़ और अल्मोड़ा के साथ पर्वतीय जिलों के कुछ इलाकों में बारिश और बर्फबारी का येलो अलर्ट जारी किया गया। इन इलाकों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा भी चल सकती है। विभाग ने इन इलाकों के लोगों को मौसम खराब होने के दौरान पक्के…

Read More