देहरादून – उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों के कुछ इलाकों में मंगलवार को भी बारिश होेने की संभावना है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक मंगलवार को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, अल्मोड़ा और पिथौरागढ़ जिले के कुछ स्थानों पर तेज गर्जन व बिजली चमकने के साथ बारिश हो सकती। जबकि प्रदेश के अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र, देहरादून के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया, छह जून के बाद ऊंचाई वाले इलाकों में ही कुछ दिन मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। जबकि प्रदेश के अन्य जिलों के तापमान में इजाफा होने की संभावना है।मौसम विज्ञान केंद्र, देहरादून के…
Author: Onnu
उत्तरकाशी – उत्तरकाशी महा जनसंपर्क अभियान के अंतर्गत मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चिन्यालीसौड़, उत्तरकाशी पहुंचकर कार्यकर्ताओं के साथ सहभोज किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं अन्य कार्यकर्ताओं द्वारा लाए गए टिफन भोजन को साथ बैठकर ग्रहण किया गया।सामूहिक वार्तालाप एवं सौहार्दपूर्ण माहौल के बीच मुख्यमंत्री को इस तरह अपने मध्य पाकर कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखने को मिला।
देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा की उत्तराखंड में पर्यावरण को बचाया जा सके, इसके लिए सिंगल यूज प्लास्टिक पर पूरी तरह से रोक लगाई जा रही है। वहीं, राज्य में अधिक से अधिक पौधा रोपण किया जा रहा है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनता से अपील कि है वो विश्व पर्यावरण दिवस पर संकल्प ले कि वर्षों से जो प्राकृतिक जल स्त्रोत हमें पानी दे रहे है, लेकिन आज वे सूखने की कगार पर पहुंच गए है, वो दोबार से रिचार्ज हो सके। इस दिशा में काम करें। पर्यावरण को सुरक्षित और संरक्षित रखने के लिए…
देहरादून – क्रिकेटर आकाश मधवाल ने सोमवार को सीएम पुष्कर सिंह धामी से मुख्यमंत्री आवास में मुलाकात की। इस दौरान सीएम धामी ने उन्हें सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस दौरान उनके साथ उत्तराखंड एथलेटिक्स एसोसिएशन के उपाध्यक्ष जितेन्द्र नेगी व संजय सिंह भी उपस्थित थे। बता दें कि क्रिकेटर आकाश मधवाल ने आईपीएल 2023 में मुंबई इंडियंस की टीम से खेलते हुए गेंदबाजी में शानदार प्रदर्शन किया।
चमोली – विधानसभा अध्यक्ष ने सोमवार प्रातः बद्रीनाथ धाम के दर्शन किए और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर उन्होंने विशेष पूजा अर्चना कर बद्रीविशाल से प्रदेशवासियों की सुख समृद्धि उन्नति और शांति की कामना की। इससे पूर्व विधानसभा अध्यक्ष ने जोशीमठ स्थित नरसिंह मंदिर में दर्शन कर पूजा अर्चना भी की। विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने कहा की सरकार और समिति द्वारा मंदिर में अच्छी व्यवस्था को गई है और सभी श्रद्धालुओं को मंदिर के अच्छे और शांति से दर्शन हो रहे है।उन्होंने कहा की बद्रीनाथ धाम हिमालय की गोद में स्थित होने के कारण एक अद्वितीय और…
देहरादून – हेमकुंड साहिब यात्रा मार्ग पर अटलाकुड़ी ग्लेशियर प्वाइंट के पास ग्लेशियर खिसकने से बर्फ में लापता हुई महिला की तलाश में आज फिर बचाव अभियान चलाया गया। सुबह करीब साढ़े बजे एसडीआरएफ ने बर्फ में दबा हुआ महिला यात्री का शव बरामद कर लिया है। वहीं, यात्रा मार्ग पर भारी बर्फ आने से रास्ता बंद हो गया है। जिससे यात्रा भी रोकी गई है। बता दें कि रविवार शाम छह बजे ग्लेशियर खिसकने से बर्फ की चपेट में छह श्रद्धालु आ गए थे। जिसमें से एक एक महिला श्रद्धालु अमृतसर निवासी 37 वर्षीय कमलजीत कौर लापता हो गई…
नैनीताल। नैनीताल भवाली मार्ग पर रविवार को दर्दनाक हादसा हो गया। भूमियाधार के पास कैंची धाम जा रहे पर्यटकों की कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। कार के खाई में गिरते ही परखच्चे उड़ गए। इस दौरान हादसे में एक पर्यटक की मौत हो गई। वहीं, दो गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों को हायर सेंटर भेजा गया है।जानकारी के अनुसार, शाहजहांपुर यूपी निवासी अजय श्रीवास्तव अपने साथी ओमप्रकाश और शिवा सक्सेना के साथ कार से सुबह नैनीताल से कैंची धाम जा रहे थे। उनकी कार भूमियाधार के पास अचानक अनियंत्रित हो गई और सीधे सड़क से…
देहरादून – झारखंड की बाइकर गर्ल कंचन उगुरसेंडी ने श्री बदरीनाथ धाम पहुँचकर पुलिसकर्मियों का मनोबल बढ़ाया। उन्होंने बताया कि इस यात्रा के दौरान उन्हें उत्तराखण्ड का काफी सहयोग मिला है। जगह-जगह चैक पोस्ट पर तैनात पुलिसकर्मियों ने उनका मनोबल बढ़ाया व उन्हें मौसम व मार्ग की सटीक जानकारी दी। उन्होंने कहा कि उनकी ये यात्रा उत्तराखण्ड पुलिस के तमाम जवानों को समर्पित है, जो चारधाम य़ात्रियों की सुरक्षा और सेवा हेतु दिन-रात सड़कों पर खड़े हैं।
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से रविवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में स्पेशल ओलंपिक वल्र्ड समर गेम्स में प्रतिभाग करने के लिए जा रहे खिलाड़ियों और कोच ने भेंट की। मुख्यमंत्री ने सभी खिलाड़ियों एवं कोच को 17 जून से 25 जून तक बर्लिन, जर्मनी में होने वाले इन खेलों के लिए शुभकामनाएं दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उत्तराखंड से स्पेशल ओलिंपिक भारत एरिया के दो फुटसेल खिलाड़ी और तीन कोच का चयन जर्मनी में होने वाले स्पेशल ओलंपिक वर्ल्ड समर गेम्स के लिए हुआ है। 12 जून को ये खिलाड़ी जर्मनी के लिए रवाना होंगे। जिनमें …
देहरादून। जमीनी धोखाधड़ी के कई मामलों में लिप्त रहे भूमाफिया अतीक अहमद के खिलाफ गैगस्टर एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए पुलिस-प्रशासन की टीमों ने उसके आवास को बुल्डोजर चलाकर ध्वस्त कर दिया है। इस दौरान कई थानों की पुलिस ने मौके पर पहुंच वहां पर मोर्चा सम्भालाए लेकिन पुलिस व प्रशासन को किसी प्रकार के विरोध का सामना नहीं करना पड़ा।पूर्व में ही पुष्कर सिंह धामी सरकार द्वारा गैंगस्टर एक्ट में निरूद्व लोगों को चेतावनी जारी कर दी गयी थी। जिसके चलते पुलिस व प्रशासन की टीमों द्वारा गैंगस्टर एक्ट में निरूद्व भू माफिया अतीक अहमद को उसके आवास को…
