देहरादून – प्रदेश के महाविद्यालयों में दाखिले के लिए छात्र यदि चाहें तो अब जन सेवा केंद्र (सीएससी) के माध्यम से भी आवेदन कर सकते हैं। इन केंद्रों के जरिये आवेदन के लिए छात्र-छात्राओं से तय तीस रुपये से अधिक शुल्क नहीं लिया जाएगा। उच्च शिक्षा सचिव शैलेश बगौली ने कहा कि विभागीय अधिकारियों को इस संबंंध में निर्देश दिए गए हैं। प्रदेश में इस बार समर्थ पोर्टल के माध्यम से छात्र-छात्राएं महाविद्यालयों में दाखिले के लिए आवेदन कर रहे हैं। शिक्षा सचिव के मुताबिक अब तक 12 हजार से अधिक छात्र अपना पंजीकरण करा चुके हैं। दाखिले के लिए…
Author: Onnu
देहरादून। खेल एवं युवा कल्याण मंत्री रेखा आर्या ने विधानसभा स्थित सभागार कक्ष में पीआरडी एक्ट, नियमावली, पीआरडी जवानों से संबंधित पूर्व में हुई बैठकों के बिंदुओं पर अनुपालन, पीआरडी से संबंधित मुख्यमंत्री घोषणा तथा अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं पर समीक्षा बैठक ली। मंत्री ने कहा कि पीआरडी जवानों के हित में पीआरडी एक्ट में होने वाले संशोधनों पर विभाग द्वारा अब तक लिए गये निर्णयों जैसे पीआरडी जवानों की सेवानिवृत्ति की आयु सीमा बढ़ाने, प्रान्तीय रक्षक दल में पंजीकरण हेतु आयु सीमा बढ़ाने, सामान्य अवकाश दिये जाने, गर्भवती पीआरडी महिला जवानों को मातृत्व अवकाश दिये जाने तथा ड्यूटी के दौरान…
देहरादून: उत्तराखंड संगीत और कला जगत के लिए बेहद दुखद खबर सामने आई 1980 के दशक के उत्तराखंड के बहुत ही चर्चित और लोकप्रिय गायक और संगीतकार देवराज रंगीला का मंगलवार को दिल्ली में निधन हो गया हैं, जिससे उत्तराखंड संगीत जगत में शोक की लहर छा गई, देवराज रंगीला वह नाम था जिन्होंने उत्तराखंड के कई जाने-माने गायकों को अपने संगीत से हिट किया है, आज उत्तराखंड ने गीत और संगीत जगत का एक हीरा खो दियाl उत्तराखंड को एक से बढ़कर एक गीत संगीत दिए बहुत सारे उनके चर्चित गीत “कफुल्या रंग कि घाघरी” “झांपा जजमनी छांछ” “देवता…
देहरादून। – उत्तराखंड के बाजपुर में केलाखेड़ा के निकटवर्ती गांव रामपुराकाजी में नदी से मानव अंग मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि सुबह नदी में लोगों ने मानव शरीर की दो टांगे और एक पैर का पंजा देखा। उन्होंने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर सीओ भूपेंद्र सिंह भंडारी और केलाखेड़ा थाना प्रभारी ललित मोहन रावल पुलिस बल के साथ घटनास्थल पहुंचे। पुलिस ने स्थानीय लोगों से पूरे मामले की जानकारी ली और जांच शुरू की।
देहरादून – उत्तराखंड में इन दिनों लव जिहाद के मामले सुर्खियों में हैं और लोग अपना विरोध दर्ज कराने के लिए सड़कों पर उतरने लगे हैं। पछुवादून से लेकर उत्तरकाशी तक लव जिहाद के मामलों को लेकर लोगों में जबरदस्त आक्रोश देखने को मिल रहा है। पुरोला में हिंदू नाबालिग लड़की को भगाने की कोशिश का मामला शांत होता नहीं दिख रहा है। विशेष समुदाय और बाहरी व्यापारियों के खिलाफ स्थानीय लोगों में आक्रोश बरकरार है। यहां तक कि विशेष समुदाय के लोगों की दुकानों के बाहर 15 जून की प्रस्तावित महापंचायत से पहले दुकानें खाली करने के पोस्टर तक नजर…
बॉलीवुड – धर्मेंद्र के पोते करण जल्द घोड़ी चढ़ने जा रहे हैं और दूल्हा बनने जा रहे हैं। ऐसे में जुहू में धर्मेंद्र का आलीशान बंगला चहल-पहल से गुलजार है। धर्मेंद्र के पोते और सनी देओल के बेटे करण देओल जल्द ही बिमल रॉय की पोती दृशा आचार्य के साथ शादी के बंधन में बंधेंगे। कहा जा रहा है कि करण देओल की शादी की फंक्शन तीन दिन तक चलेंगे।कहा जा रहा है कि यह शादी तीन दिन तक चलेगी, 16 जून, 17, 18 जून। रिसेप्शन 18 जून को बांद्रा के ताज लैंड्स एंड में है।
देहरादून – वर्तमान में दुर्घटनाओं से बेखबर स्टंटबाज व फुलस्पीड बाइकर्स युवा सड़कों पर स्टंट मारते हुये आपस में रेसबाजी करते हैं। इनमें से कुछ युवा हेलमेट पहने रहते हैं और अधिकतर युवा बिना हेलमेट के स्टंटबाजी कर रहे होते हैं। ऐसे में युवा अपनी जान तो जोखिम में डालते ही हैं, साथ ही साथ अन्य वाहन चालकों व आस-पास के स्थानीय व्यक्तियों को भी खतरे में डालकर परेशानी का सबब बनते हैं। दुर्घटनाओं को आमंत्रित करते युवाओं में इस प्रकार के बढ़ते आकर्षण को कम करना आवश्यक है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदया पौड़ी श्रीमती श्वेता चौबे द्वारा समस्त राजपत्रित…
देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मसूरी पुनर्गठन जल आपूर्ति योजना हेतु 56.46 करोड़ रूपये की विशेष सहायता अनुदान स्वीकृत किए जाने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्र सरकार का आभार प्रकट किया है। इस योजना से मसूरी क्षेत्र के लोगों की पेयजल की समस्या का समाधान हो पाएगा।
देहरादून – उत्तराखंड पुलिस में जल्द ही कांस्टेबल के 1550 पदों पर नई भर्ती होगी। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को पुलिस लाइन में आयोजित नियुक्ति पत्र वितरण समारोह के दौरान इसकी घोषणा की। इस दौरान सीएम धामी ने उत्तराखण्ड पुलिस में आरक्षी जनपदीय पुलिस, आरक्षी पीएसी/आईआरबी तथा फायरमैन पद पर चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए। सीएम ने कहा कि प्रदेश में लंबे समय से भर्तियों में नकल की बात सामने आ रही थी। इसे लेकर सरकार सख्त है। उत्तराखंड देश का पहला ऐसा राज्य है जहां नकल विरोधी कानून लागू हुआ है। किसी भी युवा के…
देहरादून – उत्तराखंड में औद्योगिक निवेश को बढ़ावा देने के लिए प्रस्तावित निवेशक सम्मेलन के रोड शो का प्लान तैयार हो गया है। दुबई में अक्तूबर के प्रथम सप्ताह, सिंगापुर और यूरोप में नवंबर में रोड शो किया जाएगा। इसके जरिए प्रदेश सरकार बड़े निवेशकों को राज्य में उद्योग लगाने के लिए प्रोत्साहित करेगी। प्रदेश में अक्तूबर व नवंबर में निवेशक सम्मेलन प्रस्तावित है। इससे पहले देश के कई बड़े शहरों और दुबई, सिंगापुर, यूरोप में भी रोड शो किया जाएगा। इसके माध्यम से सरकार निवेशकों के सामने औद्योगिक नीतियों को रखकर उन्हें प्रदेश में निवेश के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा।रोड…
