Author: Onnu

देहरादून। कांग्रेस नेताओं के एक प्रतिनिधिमण्डल ने पूर्व नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह के नेतृत्व में सोमवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात कर प्रदेश के विभिन्न जनपदों में चलाये जा रहे अतिक्रमण अभियान के तहत 50/50 वर्ष पूर्व बसे लोगों को हटाये जाने पर विरोध दर्ज करते हुए अतिक्रमण अभियान पर रोक लगाये जाने की मांग की है।प्रतिनिधिमण्डल ने मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि अतिक्रमण अभियान के चलते कई परिवार सड़कों पर खुले आसमान के नीचे रात बिताने को मजबूर हैं। उन्होंने कहा कि 50-50 वर्ष पूर्व बसे लोगों को बेघर करना न्याय संगत प्रतीत नहीं होता है। प्रतिनिधिमण्डल…

Read More

देहरादून। जन समस्याओं का शीघ्रता से समाधान हो, इसके लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मुख्यमंत्री कैम्प कार्यलय स्थित स्वागत कक्ष में प्रत्येक दिन प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आये लोगों से मिल कर उनकी समस्याओं का समाधान कर रहे हैं। विभिन्न विभागों से संबंधित जो समस्याएं एवं शिकायतें मुख्यमंत्री के समक्ष आ रही हैं, मुख्यमंत्री के निर्देश पर मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा विभागों से संबंधित समस्याओं एवं शिकायतों के त्वरित निवारण के लिए भेजकर उस पर की गई कार्यवाही की जानकारी भी ली जा रही है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय स्थित स्वागत कक्ष में लोगों…

Read More

देहरादून – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा दिए गए उत्तराखंड के नवरत्नों के मूल मंत्र पर प्रदेश सरकार आगे बढ़ रही है। मीडिया से मुखातिब सीएम धामी ने कहा कि केंद्र सरकार के 9 साल पूरे होने पर उत्तराखंड में भी कई ऐसी योजनाएं हैं जिनको केंद्र से स्वीकृति मिली है, और राज्य को नई पहचान भी।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने प्रदेश को जो नवरत्न दिए हैं जब वह धरातल पर उतरेंगे तो प्रदेश नए आयाम स्थापित करेगा। बताया कि नवरत्न मिलने से प्रदेश में रोजगार पर्यटन निर्माण आदि सभी क्षेत्रों में प्रदेश में तरक्की होगी और प्रदेश नई राह की ओर…

Read More

देहरादून – देहरादून से उत्तरकाशी जा रही एक कार ऋषिकेश-गंगोत्री हाईवे पर हादसे का शिकार हो गई। हादसे में चार तीन महिलाएं और एक बच्चा घायल हो गए, सभी को इलाज के लिए नजदीकी हॉस्पिटल में ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।

Read More

देहरादून – मसूरी में देर शाम को मसूरी-देहरादून कोलूखेत पानी वाले बैंड पर एक चलती कार में अचानक आग लग गई। जिसमें सवार तीन महिला दो पुरुष और 4 बच्चे बाल-बाल बच गए। वहीं घटना की सूचना मिलते ही मसूरी पुलिस और फायर सर्विस की टीम मौके पर पहुंची और कार में लगी आग पर काबू पाया गया, परंतु तब तक कार जलकर खाक हो गई थी। वहीं कार में लगी आग के कारण सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। मसूरी फायर सर्विस के द्वारा आग पर काबू पाया गया, परंतु तब तक आग जलकर खाक हो…

Read More

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को उत्तरकाशी स्थित लो.नि.वि. निरीक्षण भवन परिसर में अयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुए सीमान्त गाँवों का विकास कैसे हो विषय पर स्कूली छात्र-छात्राओं, एन०सी०सी० कैडेट्स के साथ संवाद किया। साथ ही उन्होंने महिला स्वयं सहायता समूहों, पूर्व सैनिक संगठन, स्थनीय जनप्रतिनिधियों, व्यापार मंडल, बार एसोसिएशन व अन्य संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ संवाद एवं भेंट वार्ता की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शौर्य स्थल, उत्तरकाशी के सौंदर्यकरण एवं टीन सेट लगाने की घोषणा की। उन्होंने कहा शौर्य स्थल में प्रतीक्षालय का निर्माण कार्य कराया जाएगा। इस दौरान उन्होंने शहीदों…

Read More

देहरादून। दो दिवसीय उत्तरकाशी दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को सीमांत विकासखंड भटवाड़ी के ग्राम सिरोर, नेताला में प्रातः काल भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने ग्राम वासियों से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना। उन्होंने भागीरथी नदी से हो रहे कटाव के बारे में भी ग्राम वासियों से जानकारी ली।उन्होंने कहा प्रातः काल भ्रमण के दौरान ग्राम वासियों से मिलकर सरकार द्वारा किए जा रहे कार्यों का फीडबैक मिलता है। उत्तराखंड को सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाए जाने का सपना गांव को आदर्श एवं सर्वश्रेष्ठ बनाने से ही पूरा होगा।

Read More

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में भागीरथी-2 चोटी का पर्वतारोहण कर लौटे एन.डी.आर.एफ के जवानों का स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने पर्वतारोही दल का ध्वज ग्रहण कर इस अभियान का विधिवत समापन किया।मुख्यमंत्री ने एनडीआरएफ के सभी जवानों को इस कठिन अभियान को सफलतापूर्वक पूर्ण करने पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि इस तरह के अभियान करने से आने वाली चुनौतियों का सामना करने में आसानी होती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे पर्वतीय क्षेत्रों में जब भी रेस्क्यू ऑपरेशन की बात आती है तो सबसे पहले हमारी एस.डी.आर.एफ के साथ एन.डी.आर.एफ को याद किया जाता है।…

Read More

देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज उत्तरकाशी में आयोजित “मुख्य सेवक आपके द्वार” कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुए ₹34710.19 लाख की 110 योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न विभागों के स्टॉलों का अवलोकन भी किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने छह प्रतिभाशाली छात्रों को मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से सम्मान राशि का चेक वितरित किया एवं प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को अनुदान राशि एवं आवास की चाबी भेंट की। उन्होंने विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं के कुल 63 लाभार्थियो को भी चेक वितरित किए। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के 9 साल…

Read More

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में ब्लॉक प्रमुखों के साथ संवाद कार्यक्रम में कहा कि त्रिस्तरीय पंचायती व्यवस्था में ब्लॉक प्रमुख महत्वपूर्ण कड़ी है। सरकार की योजनाओं को अपने क्षेत्रों में आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी भी इन पर होती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि ब्लॉक प्रमुखों के मानदेय में वृद्धि जल्दी की जायेगी। ब्लॉक प्रमुखों की निधि बढ़ाये जाने एवं अन्य मांगों पर मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी मांगों का आंकलन कर उचित निर्णय लिया जायेगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार द्वारा अनेक…

Read More