देहरादून: केदारनाथ धाम में चल रहे पुनर्निर्माण एवं निर्माण कार्यों सहित केदारनाथ धाम में दर्शन करने आ रहे तीर्थ यात्रियों को सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध हो इसके लिए संबंधित विभागों द्वारा की जा रही व्यवस्थाओं एवं सुविधाओं का भी जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने संबंधित अधिकारियों के साथ व्यवस्थाओं एवं निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण कर जायजा लिया।जिलाधिकारी ने केदारनाथ धाम में चल रहे निर्माण कार्यों का संबंधित कार्यदायी संस्थाओं के अधिकारियों के साथ स्थलीय निरीक्षण कर चल रहे निर्माण कार्यों को गुणवत्ता एवं समयबद्धता के साथ पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कार्यदायी संस्थाओं को निर्देश दिए कि जो भी प्राथमिकता…
Author: Onnu
रुद्रप्रयाग – उत्तराखंड उच्च न्यायालय नैनीताल तत्वाधान में 12 जून से 18 जून, 2023 तक स्वच्छता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत केदारनाथ चंद्रशेखर चौधरी ने अवगत कराया है कि स्वच्छता सप्ताह कार्यक्रम के तहत आज केदारनाथ धाम में नगर पंचायत केदारनाथ एवं सुलभ इंटरनेशनल के पर्यावरण मित्रों द्वारा मंदाकिनी एवं सरस्वती नदी के घाटों तथा नदी के तटों पर विशेष सफाई अभियान चलाया गया जिसमें प्लास्टिक कचरे व अन्य प्रकार के कूड़े को एकत्रित किया गया। साथ ही केदारनाथ धाम में दर्शन करने आ रहे तीर्थ यात्रियों को नदी में कूड़ा न डालने तथा केदारनाथ यात्रा मार्ग…
देहरादून – 18 जून को प्रस्तावित महापंचायत को लेकर एसएसपी दलीप सिंह कुंवर ने कहा की डोईवाला के भनियावाला में बुधवार को महापंचायत प्रस्तावित थी लेकिन उनको पुलिस द्वारा समझाया गया और वह महापंचायत को रद्द कर दिया गया है। साथ ही देहरादून में होने वाली 18 जून को मुस्लिम समुदाय के द्वारा महापंचायत प्रस्तावित है। उसमें भी जो संगठन के लोग हैं उनसे बात की जा रही है। पुलिस ने सभी को sop के बारे में जानकारी दे दी हे। साथ ही स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि किसी भी व्यक्ति को कानून व्यवस्था बिगड़ने का अधिकार नहीं है।इस तरह के…
बॉलीवुड – 14 जून, वर्ष 2020 को बॉलीवुड इंडस्ट्री के सितारे सुशांत सिंह राजपूत की असामयिक मौत ने हर किसी को सदमे में डाल दिया। छोटे पर्दे से करियर की शुरुआत कर बड़े पर्दे तक का मुश्किल सफर तय करने वाले सुशांत ने महज 34 की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया। इस खबर से इंडस्ट्री में शोक की लहर फैल गई और फैंस में मातम पसर गया। सुशांत अपने बांद्रा स्थित अपार्टमेंट के बेडरूम में फांसी के फंदे पर लटके पाए गए थे। शुरुआती जांच में पुलिस ने इसे आत्महत्या करार दिया। हालांकि, फैंस का बढ़ता गुस्सा और…
देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मंगलवार को सचिवालय में मध्य कमान के जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ, लेफ्टिनेंट जनरल एनएस राजा सुब्रमणि ने भेंट की।इस अवसर पर उन्होंने मुख्यमंत्री से सेना से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की लेफ्टिनेंट जनरल एन.एस. राजा सुब्रमणि ने कहा कि चंपावत में सीएसडी कैंटीन के विस्तारीकरण के लिए धनराशि अवमुक्त की जा चुकी है। रुद्रप्रयाग में भी सीएसडी कैंटीन के लिए भवन बनाया जा रहा है।इसके लिए मुख्यमंत्री ने उनका आभार व्यक्त किया। लेफ्टिनेंट जनरल एनएस राजा सुब्रमणि ने इस अवसर पर मुख्यमंत्री को गढ़वाल राइफल्स के रेजीमेंटल सेंटर, लैंसडाउन एवं कुमांऊ रेजीमेंट के…
देहरादून – श्रीनगर मेडिकल कॉलेज में अब जीनोम सिक्वेंसिंग की जा सकेगी। सूबे के स्वास्थ्य मंत्री डा. धन सिंह रावत ने आज मेडिकल कॉलेज में नव स्थापित जीनोम सिक्वेंसिंग लैब का विधिवत लोकार्पण किया। अति आधुनिक तकनीकी से युक्त लैब के उद्घाटन अवसर पर डा. रावत ने प्रधानमंत्री व केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री का आभार जताते हुये कहा कि अब प्रदेश के चार मेडिकल कॉलेजों में जीनोम सिक्वेसिंग लैब स्थापित की चुकी है। उन्होंने बताया कि वर्तमान में दून एवं हल्द्वानी मेडिकल कॉलेज में जीनोम सिक्वेंसिंग लैब क्रियाशील है और अब श्रीनगर मेडिकल कॉलेज में भी लैब का संचालन शुरू कर दिया…
बागेश्वर – बागेश्वर-गिरेछीना मोटर मार्ग पर सड़क हादसा होने से तीन लोगों की मौत हो गई है, जबकि तीन घायल हो गए हैं। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।वहीं मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखे गए हैं। मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार की सुबह करीब पौने चार बजे पिकअप गिरेछीना मोटर मार्ग से होते हुए बागेश्वर को आ रही थी।फल्याटी बैंड के पास पिकअप ऊपर की रोड से नीचे रोड पर गिर गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस और फायर सर्विस की टीम मौके पर गई और खोज बचाव का काम शुरू किया। कोतवाल केएस…
देहरादून। भाजपा ने एआईएमइएम के नेता असदुदीन ओवैसी के उतराखंड मे समुदाय विशेष के पलायन पर दिये बयान पर कड़ा विरोध जताते हुए कहा कि वह न तो मुस्लिम समुदाय के स्वीकार्य नेता और न ही उनके हितैषी, बल्कि नफरत फैलाकर हर जगह वोट बैंक की राजनीति करते हैं। राज्य मे डेमोग्राफी चेंज की कोशिशों को किसी भी तरह से सफल नही होने दिया जायेगा। उन्होंने कहा कि किसी को भी कानून व्यवस्था को हाथ मे नहीं लेनी चाहिए। हालांकि कानून अपना कार्य कर रहा है और कोई भी कानून से उपर नही हैं।पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह…
पिथौरागढ़ – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नागर विमानन महानिदेशालय द्वारा उत्तराखण्ड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण को नैनी सैनी एयरपोर्ट, पिथौरागढ़ को एरोड्रम लाइसेंस जारी करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा केंद्रीय नागर विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का आभार व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने इसे राज्य की एयर कनेक्टिविटी की मजबूती की दिशा में एक बड़ा कदम बताया। विदित है कि मुख्यमंत्री ने नैनी सैनी एयरपोर्ट पिथौरागढ़ को एरोड्रम लाइसेंस देने का अनुरोध किया था।
मनोरंजन – ओम राउत की माइथोलॉजिकल ड्रामा आदिपुरुष का बज बना हुआ है। फिल्म को रिलीज होने में अब बस चार दिन रह गए। इसके साथ ही आदिपुरुष की एडवांस बुकिंग भी चर्चा बटोर रही है। बन सकती है हाईएस्ट ओपनिंग फिल्म आदिपुरुष के दूसरे दिन की एडवांस बुकिंग शानदार है। फिल्म का हिंदी वर्जन एडवांस बुकिंग में ज्यादा से ज्यादा आंकड़े पार करने की कोशिश कर रहा है। अगर फिल्म ने आने वाले चार दिनों में इस दर से टिकट बेची तो ये हिंदी वर्जन में कोरोना के बाद सबसे ज्यादा ओपनिंग करने वाली फिल्म बन सकती है।
