रुद्रप्रयाग – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केदारनाथ आपदा के 10 वर्ष पूरे होने पर आज केदारनाथ धाम के दर्शन कर देश व प्रदेश की खुशहाली की कामना की। उन्होंने आपदा में हताहत हुए लोगों की आत्मा की शांति एवं मुक्ति के लिए हवन भी किया। उन्होंने भगवान ईशानेश्वर के भी दर्शन किए। मुख्यमंत्री धामी ने केदारनाथ धाम में हेलीपैड से लेकर मंदिर परिसर तक चल रहे सभी निर्माण कार्यों का निरीक्षण कर कार्यों की प्रगति का जायजा भी लिया। उन्होंने दूसरे फेस के सभी पुनर्निर्माण कार्यों को इस साल के अंत तक पूर्ण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा…
Author: Onnu
देहरादून – केदारनाथ यात्रा के मुख्य पड़ाव गौरीकुंड में सुबह एक हादसा हो गया। यहां एक होटल में सिलिंडर में आग लगने से धमाका हो गया। हादसे के चलते यहां अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड की टीम ने आग पर काबू पाने में जुटी। शुक्रवार सुबह हुए धमाके के चलते कुछ देर के लिए यात्रा रोक दी गई। आपदा प्रबंधन और एसडीआरएफ ने आग को बुझाया। गनीमत रही कि हादसा बड़ा नहीं हुआ।
जम्मू कश्मीर – जम्मू कश्मीर में कुपवाड़ा जिले के एलओसी के जुमागुंड इलाके में मुठभेड़ के दौरान पांच आतंकी मारे गए। सुरक्षाबलों का ऑपरेशन अभी जारी है। मौके पर बड़ा तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। अधिकारियों के अनुसार घटनास्थल से हथियार बरामद किए गए हैं। अधिकारियों के अनुसार शुक्रवार सुबह इलाके में आतंकियों के एक दल के सक्रिय होने की सूचना मिली। इसके बाद पुलिस और सेना की संयुक्त टीम इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया। जब सुरक्षाबल एक ठिकाने की तरफ जा रहे थे तो आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पांच आतंकियों के मारे जाने…
रुद्रप्रयाग – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज सुबह केदारनाथ धाम पहुंचे। वह यहां पुनर्निर्माण कार्यों के स्थलीय निरीक्षण के पहुंचे हैं। बाबा केदार के दर्शन के लिए जाने वाले तीर्थयात्रियों को आवासीय सुविधा पर 148 करोड़ रुपये की राशि खर्च की जाएगी। इसके अलावा तीर्थ पुरोहित और हक-हकूकधारियों के आवास, बेस कैंप स्थित हेलीपोर्ट का निर्माण किया जाना है। दूसरे चरण में 197 करोड़ रुपये की लागत से 21 निर्माण कार्य चल रहे हैं। इसके अलावा 148 करोड़ से ज्यादा तीर्थयात्रियों के लिए आवासीय सुविधा मिलेगी। 16 जून 2013 को आई आपदा से केदारनाथ मंदिर को छोड़ कर बाकी सब…
देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज देहरादून के जाखन में महासंपर्क अभियान के अंतर्गत आयोजित ‘लाभार्थी सम्मेलन’ को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में पिछले 09 सालों में देश के समग्र विकास के लिए अभूतपूर्व कार्य हुए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2014 में देश की जनता ने श्री मोदी जी पर अपना भरोसा जताया था। आज जनता के इसी भरोसे ने 2014 से 2023 के नौ वर्षों की अवधि में देश की ’’समृद्धि रूपी’’ रेल गाड़ी को ’’विकास रूपी पटरियों’’ पर तेजी से दौड़ाने का कार्य किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि…
देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी प्रदेशवासियों व सम्पूर्ण देश से आने वाले श्रद्धालुओं को श्रद्धा, भक्ति एवं विश्वास के पावन स्थल एवं हनुमान जी के अनन्य भक्त बाबा नीब करौरी द्वारा स्थापित कैंची धाम के स्थापना दिवस की शुभकामना दी। कैंची धाम के स्थापना दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दो घोषणाएं की। उन्होंने घोषणा की कि तहसील कोश्या कुटोली, जनपद नैनीताल का नाम बाबा नीब करौरी के धाम के नाम से तहसील ‘‘श्री कैंची धाम’’ होगा। वर्ष भर कैची धाम में आने वाले श्रद्धालुओं की यात्रा सुगम हो, इस हेतु भवाली सैनिटोरियम से रातीघाट…
पौड़ी – ऋषिकेश बदरीनाथ नेशनल हाईवे पर धारी देवी के समीप चमधार में यात्रियों से भरी एक बस पलट गई। बस में सवार 30 लोग सवार थे। अभी तक मिली जानकारी के अनुसार एक यात्री गंभीर घायल है जबकि अन्य चोटिल हैं। गंभीर घायल को बेस अस्पताल पहुंचाया गया है।राजस्थान के यात्री बदरीनाथ धाम के दर्शन कर लौट रहे थे। तभी बस हादसे का शिकार हो गई। गनीमत रही कि बड़ा हादसा होने से टल गया।
देहरादून – महापंचायत रोकने को प्रशासन ने पुरोला को छावनी में तब्दील कर दिया है। पुरोला तहसील क्षेत्र में धारा-144 लागू कर दी गई है। वहीं आज नगरपालिका क्षेत्र, बड़कोट, नौगांव में व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद हैं। उत्तरकाशी जिले की सीमाएं सील हैं, ड्रोन से नजर रखी जा रही है। उधर, व्यापारी और हिन्दू संगठनो से जुड़े लोगों को पुलिस ने नौगांव से एक किमी आगे रोक दिया है। कूच की सूचना मिलते ही उपजिलाधिकारी बड़कोट जितेंद्र कुमार पुलिस फ़ोर्स के साथ पहुंच चुके थे। पुलिस ने सभी को रोक दिया है, जबकि व्यापारी और हिन्दू संगठनों के लोग पुरोला जाने…
देहरादून। उत्तराखंड भाजपा केंद्रीय रक्षा मंत्री एवं पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष भाजपा राजनाथ सिंह की मौजूदगी में 19 जून को वृहद प्रबुद्ध सम्मेलन करने जा रही है। कार्यक्रम की जानकारी साझा करते हुए प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने बताया, 19 जून को होने वाला यह सम्मेलन राजधानी स्थित सर्वे ऑडिटोरियम में आयोजित किया जाएगा। सैनिक बाहुल्य प्रदेश होने के नाते कार्यक्रम मे बड़ी संख्या में पूर्व सैन्य अधिकारी एवं वरिष्ठ सैनिकों के अतिरिक्त विभिन्न शैक्षणिक संस्थाओं के निदेशकों व महत्वपूर्ण लोगों, पूर्व नौकरशाह, वैज्ञानिक, विभिन्न विषयों के विशेषज्ञ, सरकार द्वारा उपाधि प्राप्त सम्मानित नागरिकों, व्यापारी समुदाय से जुड़े वरिष्ठ लोगों…
नैनीताल – कैंची धाम का आज 59वां स्थापना दिवस है और ऐसे में नीम करोली बाबा के दरबार में आस्था का सैलाब उमड़ा पड़ा है। इस बार का कैंची मेला ऐतिहासिक होने जा रहा है। इसका अंदाजा कैंची मेले से एक दिन पहले बुधवार शाम पहुंचे बीस हजार से अधिक श्रद्धालुओं को देखकर लगाया जा सकता है। देश के कोने-कोने से पहुंचे श्रद्धालुओं ने रात भर हनुमान चालीसा का पाठ किया। साथ ही बाबा के जयकारों से कैंची धाम गूंज उठा। पुलिस प्रशासन की टीम भीड़ को व्यवस्थित करने में जुटी आज गुरुवार सुबह दो बजे से मंदिर में भक्तों…
