हरिद्वार – देवभूमि उत्तराखंड में आज अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पूरे उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। सीएम धामी और बाबा रामदेव ने एक मंच पर योगा किया। हरिद्वार में आयोजित शिविर में योग दिवस पर सर्वपंथ एकता के साथ सबके लिए योग का संदेश दिया।अंतरराष्ट्रीय योग दिवस बड़े स्तर पर पूरे मनोयोग से मनाया जा रहा है। हजारों लोग सुबह अलग-अलग शिविरों और गंगा तटों के किनारे योग करने पहुंचे। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जहां चारों धाम में सुबह की शुरुआत योग से हुई तो वहीं सीएम पुष्कर सिंह धामी हरिद्वार पहुंचे। अब वह जागेश्वर धाम में होने वाले…
Author: Onnu
चम्पावत – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज सचिवालय में मुख्य वैज्ञानिक सलाहकार कार्यालय भारत सरकार के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में जनपद चम्पावत को “आदर्श जनपद चम्पावत” के रूप में विकसित करने हेतु किए गए कार्यों की समीक्षा एवं आगामी कार्यक्रमों के संबंध में आयोजित बैठक में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री ने वैज्ञानिक सलाहकार कार्यालय भारत सरकार के प्रतिनिधियों द्वारा चम्पावत में जाकर तैयार की गई Climate Adaptive Agriculture पुस्तिका का विमोचन किया और चम्पावत की विभिन्न भौगोलिक स्थिति और विभिन्न विभागीय योजनाओं की प्रगति पर आधारित ऑनलाइन डैशबोर्ड का अवलोकन भी किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि मॉडल जिले के रूप में…
देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून स्थित राजकीय दून मेडिकल कॉलेज चिकित्सालय का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने चिकित्सालय परिसर में फैली गंदगी पर नाराजगी व्यक्त करते हुए अधिकारियों को अस्पताल परिसर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने मरीजों का हालचाल भी जाना और तीमारदारों से बातचीत कर अस्पताल में मौजूद संसाधनों, डॉक्टरों, दवाइयों की उपलब्धता एवं खाने-पीने की व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने मरीजों के लिए बन रहे भोजन का भी अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि मरीजों को मिलने वाले भोजन में किसी तरह की कोई कमी नहीं होनी चाहिए। सभी…
अल्मोड़ा- अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ हाईवे पर मंगलवार को हादसा हो गया। फलसीमा के पास एक कार खाई में गिर गई। इस दौरान चालक की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, कार संख्या यूके 01 सी 4290 एनटीडी से अल्मोड़ा की तरफ आ रही थी।तभी कार अनियंत्रित होकर करीब 300 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। खाई में गिरते ही कार के परखच्चे उड़ गए। सूचना के बाद पुलिस, फायर यूनिट, एसडीआरएफ की टीम और एसएसबी की टीम मौके पर पहुंची।घटना में कार सवार सुनील आर्या पुत्र प्रेम राम आर्या, निवासी उडयारी, हवालबाग गंभीर रूप से घायल हो गया। टीम ने घायल को…
देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज मंगलवार को पुलिस विभाग के नए सरदार पटेल भवन का उद्घाटन किया। साथ ही उन्होंने पुलिस की ईबीट एप भी लांच की। वहीं, पुलिस ट्रेनिंग के नए पाठ्यक्रम का भी सीएम ने विमोचन किया। इसके बाद बैठक में उन्होंने कहा कि पुलिस के आवास और कार्यालय बढ़ाने के लिए जल्द कदम उठाए जाएंगे। उत्तराखंड पुलिस का आवास प्रतिशत 18 फीसदी है जो कि बहुत कम है। इसे जल्द से जल्द बढ़ाया जाएगा। उन्होंने कहा है प्रदेश में जमीनों की कमी है। ऐसे में नए भवन का डिजाइन ऐसा हो कि कम से…
पुरी – ओड़ीसा के पुरी में निकलने वाली विश्व प्रसिद्ध जगन्नाथ रथ यात्रा की शुरुआत आज यानी 20 जून 2023 से हो रही है। यह यात्रा हर साल आषाढ़ माह में शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को निकलती है। इसके बाद आषाढ़ शुक्ल पक्ष के 11वें दिन जगन्नाथ जी की वापसी के साथ इस यात्रा का समापन होता है। इस यात्रा में शामिल होने के लिए देश-विदेश से श्रद्धालु आते हैं। उड़ीसा का जगन्नाथ मंदिर चार पवित्र धामों में से एक है। यहां पर श्रीहरि विष्णु के 8वें अवतार श्रीकृष्ण के साथ उनके बड़े भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा की…
देहरादून। भाजपा के महा जनसंपर्क अभियान के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रम प्रबुद्ध जन सम्मेलन मे मुख्य अतिथि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि उत्तराखंड विकास की दिशा मे लगातार आगे बढ़ रहा है और केंद्र के सहयोग के साथ प्रो एक्टिव सीएम पुष्कर सिंह धामी को भी इसका श्रेय जाता है। उन्होंने धामी को बेहतर निर्णय लेने वाला डायनेमिक व्यक्तित्व वाला नेता बताया और कहा कि वह परस्थितियों के अनुसार सटीक और उचित निर्णय लेते रहे हैं और उन्होंने यह साबित भी किया है। राजधानी के हाथीबड़कला स्थित सर्वे ऑटो टोरियम में आयोजित इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राजनाथ सिंह…
देहरादून। जन संघर्ष मोर्चा प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात कर उत्तराखंड राज्य भंडारागार निगम के कार्मिकों को सातवें वेतनमान का लाभ प्रदान किए जाने के मामले में उद्यम, औद्योगिक विभाग द्वारा एक वर्ष से लगातार रोड़ा अटकाने के मामले में शिकायत की, जिस पर मुख्यमंत्री ने संज्ञान लेते हुए सचिव को वार्ता हेतु तलब किया। नेगी ने कहा कि उद्यम विभाग की लापरवाही निकम्मेपन का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि एक वर्ष से लगातार पत्रावली पर आपत्तियों पर आपत्तियां लगाए जा रही हैं तथा हर बार नए-नए दस्तावेजों की मांग की जा रही…
देहरादून – केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह पहुंचे जौलीग्रांट एयरपोर्ट।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का बुके देकर स्वागत।
देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज देहरादून में आयोजित अमर उजाला संवाद-2023 कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य के अंतर्गत सरकार नए संकल्पों को लेकर विकास की नई ऊंचाइयों को छू रही है। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि सरकार गंभीरता से राज्य के आमजन तक सभी सुविधाएं पहुंचा रही है। धरातल में सरकार द्वारा किए गए कार्य दिखने लगे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उत्तराखण्ड से विशेष लगाव है। उन्होंने उत्तराखण्ड राज्य को विकास के नवरत्न समर्पित किए हैं। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड का विकास यहां के शहीद राज्य आंदोलनकारियों के सपनों के…
