हरिद्वार – मूसलाधार बारिश के चलते सड़को पर भरा पानी,बारिश के पानी में तैर रही सड़को पर खड़ी गाड़ीl मुख्य चौराहे रानीपुर मोड़ पर तैर रही कई कारेl हरिद्वार में कई जगह जल भराव होने से लोग परेशान ,थाना कनखल में घुसा बारिश का पानीl
Author: Onnu
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को सचिवालय स्थित राज्य आपदा प्रबंधन कन्ट्रोल रूम का औचक निरीक्षण कर प्रदेश भर में जारी भारी बारिश की स्थिति के संबंध में जानकारी प्राप्त की। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आपदा कंट्रोल रूम से प्रदेश में मौसम की वर्तमान स्थिति, बारिश की स्थिति, बारिश से हुए जलभराव एवं नुकसान के बारे में जानकारी प्राप्त की।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि राज्य के अंतर्गत जिन जिलों में अत्यधिक बारिश जारी है एवं आगे भी भारी वर्षा की संभावना है। उन सभी जिलों के साथ परस्पर संवाद एवं…
देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज केंद्र सरकार के नौ वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर विशेष जनसंपर्क अभियान के तहत देहरादून के दो विशिष्ट नागरिकों, पद्मश्री डॉ. बसंती बिष्ट से डिफेंस कॉलोनी स्थित उनके आवास एवं महंत देवेंद्रदास जी महाराज से श्री झंडा साहिब पहुँचकर मुलाकात की।
देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को राजपुर रोड, देहरादून स्थित एक निजी होटल में बी.एन.आई देहरादून द्वारा आयोजित बी.एन.आई दून E3 Expo (बिजनेस कॉन्क्लेव) कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बिजनेस नेटवर्क इंटरनेशनल (बीएनआई) दून ई-3 एक्सपो में उपस्थित सभी उद्यमियों का स्वागत करते हुए कहा कि देवभूमि उत्तराखंड में निवेश करने वाले उद्यमी उत्तराखंड के विकास के सारथी एवं प्रदेश की प्रगति के वाहक हैं। बीएनआई दून एक्सपो केवल उत्पादों और सेवाओं का प्रदर्शन नहीं है, बल्कि यह हमारे राज्य में पनप रही उद्यमशीलता की भावना और नवीन मानसिकता का प्रमाण है। उत्तराखंड…
काशीपुर। “नशा मुक्त भारत पखवाड़ा अभियान” के तहत उधमसिंहनगर पुलिस ने चलाया विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत जागरूकता अभियान। उत्तराखण्ड सरकार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन-2025 को सफल बनाने हेतु जनपद में वृहद स्तर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उधमसिंहनगर डॉ0 मंजुनाथ टी सी के निर्देशन व पुलिस उपाधीक्षक ऑपरेशन अनुषा बड़ोला के पर्यवेक्षण में चलाये जा रहे “नशा मुक्त भारत पखवाड़ा अभियान” के तहत नशा मुक्त अभियान चलाया गया।उन्होंने काशीपुर में आमजनमानस को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी प्रदान करते हुए उनके दुष्परिणामों के संबंध में जानकारी दी गई। भारत सरकार द्वारा जारी टोल फ्री डी0…
देहरादून – जी 20 सम्मेलन में प्रतिभाग करने पहुंचे प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों का स्थानीय परंपराओं के साथ किया गया भव्य स्वागत। देहरादून में आज जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर प्रातः की फ्लाईट से जी 20 सम्मेलन में प्रतिभाग करने ब्राजील से तीन प्रतिनिधिमंडल के सदस्य पहुंचे जिनका स्थानीय संस्कृति एवं लोक परंपराओं से ढोल दमाऊ के साथ भव्य स्वागत किया गया।इस अवसर पर उप जिलाधिकारी डोईवाला शैलेंद्र सिंह नेगी, उप जिलाधिकारी टिहरी शालिनी पंत, तहसीलदार सोहन सिंह रांगड़, सहित स्थानीय कलाकार जिला प्रशासन एवं पुलिस के अधिकारी कार्मिक उपस्थित रहे।
देहरादून – उत्तराखंड में अगले तीन दिन के दौरान भारी बारिश के आसार हैं। कई स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने अगले तीन दिन के लिए आंधी-तूफान का रेड अलर्ट जारी किया है। साथ ही सावधानी बरतने की सलाह दी है। प्रदेश में शनिवार, रविवार और सोमवार को मौसम का मिजाज बदला रहेगा। मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह के मुताबिक, इस अवधि में गरज-चमक के साथ तेज आंधी-तूफान आ सकता है। 40 से 50 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चल सकती हैं।भारी बारिश से सड़कें अवरुद्ध हो सकती हैं और…
देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से आज मुख्यमंत्री आवास, देहरादून में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रमुख सचिव डॉ. पी.के. मिश्रा, सलाहकार अमित खरे, उप सचिव मंगेश घिल्डियाल ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने उन्हें उपहार स्वरूप स्थानीय उत्पाद भी भेंट किए। प्रमुख सचिव डॉ.पी.के मिश्रा ने इस दौरान मुख्यमंत्री धामी से प्रधानमंत्री के ड्रीम प्रोजेक्ट बदरीनाथ मास्टर प्लान के अन्तर्गत संचालित पुनर्निर्माण कार्यों पर विस्तार से चर्चा की। इस दौरान अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, विशेष कार्याधिकारी केदारनाथ-बदरीनाथ रिडेवलपमेंट वर्क्स भाष्कर खुल्बे भी उपस्थित रहे।
देहरादून- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय, देहरादून में सामाजिक जागरूकता को बढ़ावा देने हेतु उत्तराखण्ड भ्रमण पर जा रहे नेहरू पर्वतारोहण संस्थान (NIM) के MTB Cycling Expedition दल को फ्लैग ऑफ कर रवाना किया। इस दौरान कार्यक्रम में कर्नल अंशुमान भदौरिया प्रधानाचार्य निम, मेजर देवल बाजपेयी उप प्रधानाचार्य निम, राकेश राणा, दीप बहादुर शाही, एवं अन्य लोग मौजूद रहे।
देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज मुख्यमंत्री आवास में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
