देहरादून। मेरा बूथ सबसे मजबूत अभियान के तहत भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट एवं मुख्यमंत्री पुष्कर धामी के नेतृत्व में बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री मोदी से संवाद स्थापित किया। इस दौरान देवभूमि से डा हिमानी वैष्णव के सवाल के जवाब में प्रधानमंत्री ने विपक्ष की तुष्टिकरण व हमारी संतुष्टिकरण की योजनाओं का फर्क जनता में पहुंचाने की बात कहीं। राजधानी के सर्वे चैक स्थित आइडीटीसी ऑडिटोरियम में हुए मेरा बूथ सबसे मजबूत संवाद कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष भट्ट, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ प्रदेश पदाधिकारियों ने बूथ लेवल के कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बूथ सशक्तिकरण…
Author: Onnu
देहरादून – श्रीदेव सुमन उत्तराखण्ड विश्वविद्यालय मुख्यालय, बादशाहीथौल, टि०ग० द्वारा ई0आर0पी0 पोर्टल बन कर तैयार कर लिया गया है जिसका उद्घाटन राज्यपाल, ले0 जनरल गुरमीत सिंह (सेवानिवृत्त) के कर कमलों द्वारा राजभवन सचिवालय में दिनांक 27.06.2023 को विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो० एन०के० जोशी द्वारा कराया गया।कुलपति प्रो० एन०के० जोशी ने इसे विश्वविद्यालय के लिए ऐतिहासिक क्षण बताया। प्रो0 जोशी विश्वविद्यालय प्रगति एवं छात्र हित हेतु निरन्तर प्रयासरत हैं। उसी का परिणाम है कि आज विश्वविद्यालय छात्र हित में ई०आर०पी० पोर्टल बनाने में सफल रहा है। श्रीदेव सुमन उत्तराखण्ड विश्वविद्यालय मुख्यालय में प्रतिदिन छात्र-छात्राएं दूर-दराज स्थानों से अपनी डिग्री, माइग्रेशन, प्रोविजनल…
देहरादून – प्रचलित केदारनाथ धाम यात्रा को सकुशल सम्पन्न कराये जाने व यात्रा काल में शराब तस्करी की शिकायतों पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने हेतु पुलिस अधीक्षक, रुद्रप्रयाग द्वारा दिये गये निर्देशों के क्रम में व पुलिस उपाधीक्षक, गुप्तकाशी के प्रभावी पर्यवेक्षण में कोतवाली सोनप्रयाग पुलिस द्वारा वाहन चेकिंग के दौरान वाहन संख्या UK 07 FD 1595 बलैनो कार सवार एक व्यक्ति के कब्जे से 03 पेटी (36 बोतल) मैक्डॉवल मार्का शराब बरामद की गयी, जिसके विरुद्ध कोतवाली सोनप्रयाग पर आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया है। शराब तस्करी में प्रयुक्त वाहन को सीज किया गया…
रुद्रप्रयाग- ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर मंगलवार सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। खांकरा में एक कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। इस दौरान दो लोगों की मौत हो गई, जबकि चालक घायल हो गया है। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ और डीडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू शुरू किया। दो लोगों के शव बरामद हुए हैं। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
देहरादून – उत्तराखंड के आठ पर्वतीय जिलों में आज भारी बारिश की संभावना है। मौसम विभाग की ओर से नैनीताल, चम्पावत, टिहरी, पौड़ी, देहरादून, हरिद्वार, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले में कहीं-कहीं तेज गर्जन के साथ बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। बिजली चमकने और तेज बौछार की कई दौर की बारिश होने की संभावना जताई है। संवेदनशील इलाकों में हल्के से मध्यम भूस्खलन और चट्टान गिरने से कहीं-कहीं सड़कें और राजमार्गों के अवरुद्ध होने की आशंका जताई है। बारिश के बाद सोमवार को भी कई स्थानों पर भूस्खलन की घटनाएं सामने आईं। इससे प्रदेश में 43 सड़कें बंद हो गईं।
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को नरेंद्र नगर टिहरी में आयोजित जी 20 इंफ्रास्ट्रक्चर वर्किंग ग्रुप की बैठक के अवसर पर आयोजित विदेशी मेहमानों के लिए आयोजित रात्रि भोज के अवसर पर विदेशी मेहमानों का स्वागत किया। विदेशी मेहमानों का स्वागत करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि किसी भी देश के विकास का पैमाना उस देश का आधारभूत ढांचा ही तय करता है, यही तय करता है कि उस देश का वर्तमान और भविष्य कैसा हो। आधारभूत ढांचे का पर्याय सिर्फ रेल, रोपवे, रोड आदि बनाना नहीं वरन आधारभूत ढांचे का असल मकसद आम आदमी…
देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने सोमवार को ‘अन्तर्राष्ट्रीय नशा निरोधक दिवस’ के अवसर पर राजकीय दून मेडिकल कॉलेज में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यशाला में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित छात्र-छात्राओं को नशा-मुक्ति शपथ भी दिलाई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राज्यपाल ने कहा कि मादक पदार्थों व नशीली दवाओं का उपयोग समाज के लिए एक गंभीर समस्या है। छोटे गांव से लेकर बड़े-बड़े महानगरों तक नशीली दवाओं के सेवन का बढ़ता उपयोग चिंताजनक है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार टेक्नोलॉजी में तीव्र गति से प्रगति हो रही है उसी प्रकार नशीली दवाओं और मादक…
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को मुख्यमंत्री आवास में उत्तराखण्ड के लोकतंत्र सेनानियों को सम्मानित किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि लोकतंत्र सेनानियों के आश्रितों को भी सम्मान पेंशननिधि दी जायेगी, इसके लिये शासनादेश जारी किया जा चुका है। लोकतंत्र सेनानियों का मानदेय 16 हजार से बढ़ाकर 20 हजार रूपये किया गया है। उन्होंने कहा कि आपातकाल के दौरान उत्तराखण्ड के लोकतंत्र सेनानियों के योगदान की सभी को जानकारी हो सके, इसके लिए व्यवस्था बनाई जायेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि लोकतंत्र सेनानियों द्वारा जो भी मांग पत्र दिया है, उन पर पूरी गम्भीरता से कार्य किये…
देहरादून। 26 जून से देवभूमि उत्तराखंड के ऋषिकेश क्षेत्र में शुरू होने जा रही तीसरी जी-20 बैठक को लेकर चाक-चौबंद व्यवस्थाएं की गई हैं। मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण के अधिकारी रविवार को भारी बारिश के बावजूद मोर्चे पर डटे रहे। वहीं, प्राधिकरण की मेहनत का असर स्पष्ट रूप से जी-20 बैठक के लिए प्रस्तावित स्थलों पर स्पष्ट नजर आ रहा है।पहली बार उत्तराखंड को भी जी-20 की मेजबानी का मौका मिला है। कुल तीन बैठकें देवभूमि में रखी गई, जिनमें से दो पूर्व में रामनगर एवं ऋषिकेश क्षेत्र में मई माह में सम्पन्न हो चुकी हैं। 26 से 28 जून…
उत्तरकाशी। जिलाधिकारी अभिषेक रूहेला के साथ खरवां गॉंव के ग्रामीणों ने जल संचय अभियान के तहत वर्षा जल संरक्षण के लिए सैकड़ों खंतियां तैयार कर मानसून के आगमन के साथ ही जल संरक्षण की मुहिम को और तेजी से संचालित करने का संकल्प व्यक्त किया। इस दौरान जिलाधिकारी ने खरवां गॉंव का दौरा कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनी और स्थानीय बच्चों से बातचीत कर उनकी शिक्षा-दीक्षा के बारे में जानकारी ली। जिलाधिकारी अभिषेक रूहेला ने रविवार को डुंडा ब्लॉक के खरवां गांव पहुँचकर ग्रामीणों को जल संचय अभियान को कामयाब बनाने के लिए प्रेरित किया। जिलाधिकारी के साथ बड़ी संख्या…
