Author: Onnu

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से शिष्टाचार भेंट की। मुख्यमंत्री ने केंद्रीय रक्षा मंत्री से रानीखेत और लैंसडाउन में छावनी बोर्डों को भंग करने और सैन्य स्टेशनों से बाहर के क्षेत्रों को राज्य प्रशासन को हस्तांतरित करने का अनुरोध किया।मुख्यमंत्री ने हिमाचल प्रदेश के योल में छावनी बोर्डों को भंग करने और छावनियों के नागरिक क्षेत्रों को नगर पालिकाओं के साथ विलय करने और छावनियों को सैन्य स्टेशनों के रूप में फिर से नामित करने के निर्णय का स्वागत किया।मुख्यमंत्री ने कहा कि रानीखेत और लैंसडाउन रणनीतिक छावनियां नहीं हैं, इसलिए उन्हें…

Read More

देहरादून: महानगर अध्यक्ष युवा मोर्चा देवेंद्र बिष्ट ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को ज्ञापन के द्वारा अवगत कराया की देहरादून महानगर एवं प्रदेश में ऑनलाइन गेमिंग के द्वारा व्याप्त रूप से सट्टे की कालाबाजारी चल रही है जिसमें प्रदेश का युवा अपने भविष्य की चिंता ना करते हुए इस ऑनलाइन गुमराह में खो रहा है ऑनलाइन गेमिंग में कई प्रकार से चाहे वह क्रिकेट हो या लूडो हो लॉटरी जैसे प्रलोभन दिखाकर आज के युवा को गुमराह किया जा रहा है। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री से निवेदन करते हुए कहा कि इस प्रकार की ऑनलाइन सट्टेबाजी प्रक्रिया को युवाओं…

Read More

देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने शनिवार को देहरादून में इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट (आईसीएआई) देहरादून शाखा स्थापना की प्लेटिनम जुबली समारोह में बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने संस्थान के न्यूज लेटर ‘‘अविरल ज्ञान-धारा’’ का भी विमोचन किया। कार्यक्रम के दौरान राज्यपाल ने कहा कि चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) का देश के आर्थिक विकास में महत्वपूर्ण योगदान है, जिसका वे बखूबी निर्वहन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि विकसित भारत के निर्माण में सीए की अहम भूमिका होगी। उन्होंने कहा कि चार्टर्ड अकाउंटेंट भारत की अर्थव्यवस्था को दुनिया में नंबर एक बनाने में महत्वपूर्ण…

Read More

देहरादून – कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने शनिवार को कैंप कार्यालय में यमुना- मसूरी पेयजल पंपिंग योजना की सम्बंधित विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा की।बैठक के दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मसूरी पेयजल योजना के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए। मंत्री ने अधिकारियों को योजना में हाइडल विभाग का जो पेंडिंग कार्य है जिसकी वजह से पंप चल नहीं पा रहे है, उसे शीघ्र कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। मंत्री ने कहा सितम्बर माह तक हर हाल में निर्माण कार्य पूर्ण करने के भी अधिकारियों को निर्देशित किया।मंत्री ने यूपीसीएल एवं पेयजल के अधिकारियों को आपसी…

Read More

जम्मू- अमरनाथ यात्रा पूरे उत्साह के साथ चल रही है। दूसरे दिन जम्मू आधार शिविर भगवती नगर से 4,400 से अधिक तीर्थयात्रियों का दूसरा जत्था शनिवार को कड़ी सुरक्षा के बीच कश्मीर के लिए रवाना हुआ। तीर्थयात्री सुबह 188 वाहनों के काफिले में आधार शिविर से भेजे गए। इसके साथ ही जम्मू आधार शिविर से बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए रवाना होने वाले तीर्थयात्रियों की संख्या 7904 तक पहुंच गई है।अधिकारियों ने बताया कि 2733 श्रद्धालु सुबह 4.50 बजे पहलगाम के लिए 94 वाहनों में रवाना हुए, जबकि 1,683 तीर्थयात्री 92 वाहनों में बालटाल आधार शिविर के लिए भेजे…

Read More

देहरादून – उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में आज शनिवार को कहीं-कहीं गर्जन और बिजली चमकने के साथ बारिश की तेज बौंछार पड़ने की संभावना है। जबकि, देहरादून, टिहरी और पौड़ी जिले में कहीं-कहीं भारी बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार, हरिद्वार और अल्मोड़ा जिले के कुछ इलाकों में आज हल्की बारिश के आसार हैं।

Read More

देहरादून  – उत्तराखंड भाषा संस्थान की ओर से आयोजित सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि समान नागरिक संहिता आज देश मे एक बड़ी बहस का मुद्दा बन गया है। देवभूमि उत्तराखंड से पिछले दिनों में कई चीजें शुरू हुई वो पूरे भारत के लिए मॉडल बन गया।पिछले एक साल पहले, हमने सबके सामने 12 फरवरी 2022 को समान नागरिक सहिंता को लेकर प्रस्ताव रखा, आज हम उस पर आगे बढ़ रहे हैं। उत्तराखंड देवभूमि है। चारों ओर यहां देवस्थान और सिद्धस्थान हैं। इस प्रदेश की अपनी एक अलग प्रकार की व्यवस्था है। अगर भारत, दुनिया का कोई केंद्र…

Read More

देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से आज मुख्यमंत्री आवास में विधानसभा अध्यक्ष श्रीमती ऋतु खंडूरी भूषण ने शिष्टाचार भेंट की।

Read More

देहरादून – भाजपा द्वारा महा जनसंपर्क अभियान देशभर में चलाया जा रहा है उसी के तहत उत्तराखंड में भी अभियान बहुत तेजी से आगे बढ़ रहा है,वहीं इस अभियान को पूरा करने का समय पहले जहां भाजपा द्वारा 30 जून रखा गया था ,वही 4 जनसभाओं को स्थगित कर दिया गया थाl अब इन 4 जनसभाओं को 6 जुलाई से पहले – पहले आयोजित करना है तो अब इस अभियान को आगे बढ़ा दिया गया है भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने बताया कि अभियान को अब 5 जून तक चलाया जाएगा वही इस अभियान के तहत कई महत्वपूर्ण…

Read More

देहरादून – उत्तराखंड में मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक होने जा रही है यह बैठक नरेंद्र नगर के एक निजी होटल में आयोजित की जाएगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बताया कि इस बैठक को लेकर प्रदेश सरकार पूरी तरह से तैयार है बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मौजूद रहेंगे इसके साथ ही मध्य क्षेत्रीय परिषद के सभी प्रदेशों के मुख्यमंत्री भी इस बैठक में मौजूद रहेंगे।

Read More