देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि डॉ. मुखर्जी एकता एवं अखंडता के लिए अपने जीवन को समर्पित करने वाले प्रखर राष्ट्रवादी विचारक एवं जनसंघ के संस्थापक थे। उन्होंने कहा कि मातृभूमि के प्रति समर्पित उनकी जीवन गाथा सदैव हम सभी को प्रेरित करती रहेगी।
Author: Onnu
बॉलीवुड – बॉलीवुड इंडस्ट्री के सुपरस्टार शाहरुख खान की फिल्म ‘पठान’ 23 जनवरी, 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म ‘पठान’ को लोगों ने खूब पसंद किया था और इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड तोड़े। इस फिल्म ने इंडियन बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ रुपये से ज्यादा का और वर्ल्डवाइड 1000 करोड से ज्यादा का कलेक्शन किया था। शाहरुख खान की फिल्म ‘पठान’ को मई में बांग्लादेश में भी रिलीज की गई थी। अब इस फिल्म को जापान में रिलीज किया जाएगा। शाहरुख खान की फिल्म ‘पठान’ 1 सिंतबर, 2023 को जापान में रिलीज होगी। इसकी…
देहरादून – उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश से प्रदेश के नदी नाले उफान पर हैं। लगातार हो रही बारिश ने लोगों की मुसीबत बढ़ा दी है। प्रदेश में भूस्खलन से तबाही सा मंजर देखने को मिल रहा है। नेशनल हाईवे पर पत्थर गिरने से बार-बार यातायात प्रभावित हो रहा है। उत्तराखंड में रुक-रुक कर बारिश का दौर लगातार जारी है। मौसम विभाग ने प्रदेश में बारिश को लेकर अलर्ट भी जारी कर दिया है। गुरुवार को मौसम विभाग ने छह जिलों में भारी बारिश की चेतावनी दी है। मैदान से लेकर पहाड़ों में बारिश हो रही है। इस बारिश…
देहरादून – देहरादून में लगातार बारिश ने देहरादून की सड़कों पर पानी जमा कर दिया है, जगह-जगह पानी भरा नजर आ रहा हैl वहीं भारी बारिश आने के बाद देहरादून के डीएम सोनीका भी देहरादून की सड़कों पर बाहर निकली जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को कार्य स्थल पर बने रहने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी सोनिका ने रिस्पना से बंजारावाला, कारगी चौक, जोगीवाला, 6 नंबर पुलिया, सहत्रधारा क्रॉसिंग , सर्वे चौक, परेड ग्राउंड, राजपुर रोड, प्रिंस चौक, हरिद्वार रोड का निरीक्षण किया।धीमी कार्य प्रगति पर यूयूएसडीए के अधिकारियों को लगाई फटकार।
देहरादून: राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने बुधवार को प्रीतम रोड़, देहरादून स्थित श्री शिवनाथ संस्कृत महाविद्यालय के नवनिर्मित छात्रावास भवन का लोकार्पण किया। यह छात्रावास पूर्व राज्यसभा सांसद तरुण विजय की सांसद निधि (2014-15) द्वारा निर्मित किया गया।छात्रावास के लोकार्पण के अवसर पर राज्यपाल ने इस छात्रावास को बनाने में सहयोग करने के लिए श्री तरुण विजय और महाविद्यालय परिवार को बधाई दी।उन्होंने कहा कि यह छात्रावास यहां अध्ययन करने वाले बच्चों के लिए उचित आवास की व्यवस्था बनाने में सहायक होगा।राज्यपाल ने कहा कि जब हम उत्तराखण्ड के प्राचीन इतिहास के बारे में पढ़ते हैं तो हमें…
देहरादून – प्रदेश की कृषि और कृषक कल्याण मंत्री गणेश जोशी बुधवार को कृषि एवं उद्योग से संबंधित प्रेस कॉन्फ्रेंस की। प्रेस वार्ता में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल मार्गदर्शन और प्रदेश में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में सरकार निरंतर किसानों की आय और उनके उत्पाद को दुगना करने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। कृषि मंत्री जोशी ने बताया कि शीघ्र ही कृषि विभाग में एक डीजी का पद सृजित किया जाएगा और इसके लिए कैबिनेट में प्रस्ताव लाया जाएगा।मंत्री ने…
देहरादून – अपनी मां का इलाज करवाकर लौट रहे दो सगे भाइयों की कार हादसे का शिकार हो गई है। दुर्घटना में मां और छोटे भाई की मौत हो गई। बडेथ- बनचौरा रोड पर हुई दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। और गंभीर घायल को सीएचसी चिन्यालीसौड़ भर्ती करवाया। बुधवार तड़के एक कार सड़क से 300-400 मीटर नीचे खाई में गिरी गई। इस हादसे में पवना देवी (48) पत्नी रूकम सिंह और विकास (22) की मौके पर ही मौत हो गई। विकास आर्मी में कार्यरत था। हादसे में दूसरा भाई भूपेन्द्र (25) गंभीर घायल हो गया, जिसका इलाज चल रहा…
देहरादून– उत्तराखंड में मौसम पल-पल अपना रंग बदल रहा है मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक आज देहरादून, बागेश्वर, नैनीताल और चंपावत जिले को लेकर भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक 8 जुलाई तक इसी तरह का मौसम रहने का अनुमान जताया गया है। मौसम विभाग के निदेशक डॉ विक्रम सिंह ने बताया कि देहरादून, बागेश्वर, नैनीताल और चंपावत जिले के अलावा भी अन्य क्षेत्रों में भारी बारिश होने की संभावना है फिलहाल मंगलवार को भी राज्य के कई इलाकों में मूसलाधार बरसात हुई जिस वजह से जलभराव भी देखने को मिलाl
देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा से शिष्टाचार भेंट की।पार्टी सूत्रों की मानें तो मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड में महा संपर्क अभियान के तहत हुए कार्यक्रमों को लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष से चर्चा की इसके अलावा भविष्य के कार्यक्रमों को लेकर भी मार्गदर्शन पायाlसूत्रों की मानें तो जल्द ही मंत्रिमंडल में विस्तार को लेकर भी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष से चर्चा की है उम्मीद की जा रही है जुलाई माह में ही प्रदेश सरकार अपने खाली मंत्री पदों को भर लेगीl
देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से शिष्टाचार भेंट की और उन्हें बाबा नीब करौरी जी का चित्र और उत्तराखण्ड का बासमती चावल भेंट किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी के निर्देशन में प्रदेश निरंतर विकास कर रहा है। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को दिसम्बर 2023 के द्वितीय सप्ताह में देहरादून में आयोजित होने वाले “वैश्विक निवेशक सम्मेलन-2023” में बतौर मुख्य अतिथि आमन्त्रित करते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन में निवेशक सम्मेलन सफलतापूर्वक संपन्न होगा। उन्होंने प्रधानमंत्री से किच्छा-खटीमा रेलवे स्टेशन प्रोजेक्ट की संपूर्ण लागत केंद्र सरकार द्वारा वहन किए जाने और अमृतसर-कोलकाता…
