Author: Onnu

देहरादून -मुख्यमंत्री धामी ने देर सायं आपदा कंट्रोल रूम का औचक निरीक्षण कर राज्य के संवेदनशील क्षेत्रों की स्थिति एवं आपदा प्रबंधन हेतु की गई तैयारियों का जायज़ा लिया। मौसम विभाग द्वारा विभिन्न जनपदों में भारी वर्षा का अलर्ट जारी किया गया है, जिसके दृष्टिगत सभी जिलाधिकारियों एवं NDRF व SDRF की टीमों को सक्रियता के साथ प्रत्येक परिस्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने के निर्देश दिए हैं।

Read More

देहरादून  – पिछले तीन दिन से प्रदेशभर में चल रहे बारिश का क्रम मंगलवार को भी जारी रहेगा। मौसम विभाग ने मंगलवार को प्रदेशभर में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। खासकर, कुमाऊं के जनपदों में भारी बारिश होने की चेतावनी दी है। बुधवार को भी प्रदेश में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग के मुताबिक मंगलवार को उत्तराखंड के चंपावत, नैनीताल, ऊधमसिंह नगर में कहीं-कहीं भारी से भारी बारिश होने की संभावना है। बाकी जनपदों में कहीं-कहीं भारी से भारी वर्षा हो सकती है। राज्य में कहीं-कहीं गर्जना के साथ बिजली चमकने एवं…

Read More

देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज सचिवालय में सशक्त उत्तराखण्ड @ 25 के लक्ष्यों को हासिल करने के लिए वन विभाग एवं लोक निर्माण विभाग द्वारा तैयार की गई अल्प, मध्य एवं दीर्घकालिक रोडमैप की समीक्षा की। वन विभाग की समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कैम्पा के तहत होने वाले कार्यों में और तेजी लाई जाए। यह सुनिश्चित किया जाए कि कैम्पा के तहत प्राप्त हो रही धनराशि का समय पर एवं सही तरीके से उपयोग हो। मुख्यमंत्री ने वन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि हरेला पर्व पर प्रदेश में व्यापक…

Read More

देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से आज मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में केन्द्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड के अध्यक्ष एवं प्रसिद्ध गीतकार प्रसून जोशी ने भेंट कर देहरादून में सांस्कृतिक केंद्र शुरू करने के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि उत्तराखण्ड का नैसर्गिक सौन्दर्य फिल्मकारों को आकर्षित कर रहा है। राज्य में फिल्मांकन के लिए राज्य सरकार की ओर से हर संभव सहयोग दिया जाएगा। फिल्म जगत से जुड़े लोगों के जो भी सुझाव प्राप्त होते हैं, उन सुझावों को पूरी गम्भीरता से लिया जाता है। इस अवसर पर कला एवं साहित्य क्षेत्र से जुड़े सुधीर…

Read More

देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज देहरादून में संस्कृति विभाग द्वारा आयोजित सांस्कृतिक उत्सव निनाद, की सांस्कृतिक संध्या कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास विभाग के अंतर्गत 13 जनपदों के जिला कार्यक्रम अधिकारियों हेतु नवीन विभागीय वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना भी किया। इस दौरान कार्यक्रम में गीता धामी, कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या, सचिव  हरिचंद्र सेमवाल एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

Read More

उत्तरकाशी  – उत्तरकाशी में देर रात हुई मूसलाधार बारिश के कारण हर्षिल और बगोरी गांव के बीच में बहने वाली जालंधरी नदी उफान पर आ गई। जिससे हर्षिल-क्यारकुटी ट्रैक को जोड़ने वाला पुल बह गया। वहीं यमुना नदी का रुख यमुना मंदिर परिसर की ओर बढ़ने से पुरोहित समाज चिंतित हैं। ग्रामीणों का कहना कि अगर नदियों का जलस्तर ऐसे ही बढ़ता रहा तो सेब के बागीचों सहित पर्यटन विभाग के हट्स को बड़ा नुकसान हो सकता है। उत्तराखंड के अधिकांश जिलों में सोमवार को भी कहीं-कहीं भारी बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग ने 10 से 12 जुलाई तक प्रदेशभर के सभी…

Read More

देहरादून – सावन माह के पहले दिन प्रदेश के शिव मंदिरों में जलाभिषेक के लिए शिवभक्तों के आने का सिलसिला जारी है। तड़के से शिवालय में हजारों शिवभक्त लंबी कतार में लगे हैं। बम-बम भोले के जयकारों के देवभूमि के शिवालय गूंज उठे हैं। इस बार सावन का महीना चार जुलाई मंगलवार से शुरू हुआ है। श्री तपोनिधि पंचायती अखाड़ा निरंजनी के संत स्वामी रामभजन वन महाराज ने कहा कि मासों में उत्तम पुरुषोत्तम मास की शुरुआत सावन के मध्य से हुई है। इस बार श्रावण मास 59 दिनों का होगा। खास बात यह है कि इस वर्ष श्रावण मास में आठ सोमवार…

Read More

देहरादून –  मौसम विभाग देहरादून के द्वारा दिनांक 09.07.2023 के प्रातः 11:00 बजे जारी पूर्वानुमान के अनुसार आज राज्य के उत्तरकाशी, टिहरी एवं देहरादून जनपदों तथा दिनांक 11.07.2023 से दिनांक 12.07.2023 तक राज्य के चमोली, पौड़ी गढ़वाल, पिथौरागढ़, बागेश्वर, अल्मोड़ा, चम्पावत, नैनीताल एवं ऊधमसिंह नगर में कहीं-कहीं बहुत भारी से अत्यन्त भारी वर्षा के साथ-साथ कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने / वर्षा के अति तीव्र से अत्यन्त तीव्र दौर होने की संभावना व्यक्त की गयी है। इसी क्रम में सचिव आपदा प्रबंधन डॉ रंजीत कुमार सिन्हा के निर्देश पर राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र की ओर जिलाधिकारी चमोली, पौड़ी…

Read More

टिहरी – टिहरी जिले के थाना मुनिकीरेती क्षेत्र में सोनप्रयाग से ऋषिकेश आ रहा एक मैक्स वाहन नदी में गिर गया। इसमें 11 लोग सवार थे। सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने पांच लोगों को निकाल लिया, तीन लोगों के शव बरामद कर लिए गए हैं, जबकि तीन की तलाश जारी है।प्राप्त जानकारी के अनुसार सोनप्रयाग से ऋषिकेश आ रही एक मैक्स मालाकुंती पुल से होटल आनंद काशी के बीच में राष्ट्रीय राजमार्ग से नीचे नदी में गिर गई। वाहन में चालक समेत 11 लोग सवार थे। सूचना मिलते ही मौके पर थाना…

Read More

देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार स्थित गंगा घाट में आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न प्रदेशों से देवभूमि आए कांवड़ियों के चरण धोकर एवं सम्मान स्वरूप गंगा जल भेंट कर उनका स्वागत किया। उन्होंने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण एवं स्वच्छ कांवड़ यात्रा का संदेश भी दिया। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि हरिद्वार पूरे देश की श्रद्धा का केंद्र है। इस पवित्र जगह मां गंगा एवं भगवन भोलेनाथ का विशेष आशीर्वाद है। कांवड़ यात्रा को सुगम सुरक्षित बनाने के लिए सरकार कांवड़ियों का सहयोगी बनकर कार्य कर रही है। कांवड़ियों की सेवा करना सभी के लिए पुण्य का काम है।…

Read More