देहरादून – आज देहरादून, टिहरी, हरिद्वार, पौड़ी, नैनीताल, चंपावत और ऊधमसिंह नगर जनपदों के अधिकांश स्थानों, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, अल्मोड़ा और पिथौरागढ़ के अनेक स्थानों में बारिश हो सकती है।प्रदेश में पिछले चार-पांच दिनों से बरस रहे बादलों ने प्रदेश की लाइफ लाइन पर ब्रेक लगा दी है। फिलहाल प्रदेश में 449 सड़कें बंद हैं। इस मानसून सीजन में सड़कों के बंद होने की यह पहली बड़ी संख्या है। गौरीकुंड-केदारनाथ पैदल मार्ग पर छौड़ी के समीप पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आने से एक 20 वर्षीय युवती की गहरी खाई में गिरने से मौत हो गई। जबकि एक…
Author: Onnu
देहरादून- देहरादून-पिथौरागढ़ के बीच सीधी हवाई सेवा शुरू करने के लिए विमानन कंपनी फ्लाईबिग औपचारिकता पूरी करने में जुटी है। फ्लाइट के संचालन को लेकर डायरेक्टर जनरल ऑफ सिविल एविएशन (डीजीसीए) की टीम ने बुधवार को जौलीग्रांट एयरपोर्ट का दौरा किया है। डीजीसीए की अनुमति मिलने के बाद 25 जुलाई से यह उड़ान शुरू हो सकती है। हालांकि इसमें खराब मौसम बाधा बन सकता है।दरअसल, फ्लाईबिग पहली बार देहरादून एयरपोर्ट से अपनी उड़ान शुरू करने जा रही है। इसके लिए एयरपोर्ट पर कंपनी की तरफ से जरूरी औपचारिकताएं पूरी कर ली गई हैं। कंपनी का 17 सीटर विमान 30 जून को…
देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज विधानसभा में उत्तराखण्ड विधानसभा के नवनिर्मित पुस्तकालय एवं नवीन वेबसाइट का लोकार्पण किया। इस अवसर पर राज्यपाल सिंह ने कहा कि लोकतंत्र के इस मंदिर में माँ सरस्वती के मंदिर की स्थापना किया जाना अपने आप में अलग है। उन्होंने कहा कि पुस्तकों में माँ सरस्वती का वास होता है। उन्होंने कहा कि हमें हर एक जिज्ञासा और हर एक प्रश्न का उत्तर पुस्तकों से प्राप्त होता है। राज्यपाल ने पुस्तकालय की स्थापना के लिए विधानसभा अध्यक्ष को बधाई देते हुए कहा कि उत्तराखण्ड विधानसभा के विधायकगणों को जहां एक ओर संसदीय…
देहरादून। सोशल मीडिया पर जिला प्रशासन की ओर से 12 जुलाई का स्कूलों में छुट्टी का आदेश प्रसारित किया जा रहा है जोकि फर्जी है सभी स्कूल एवं आंगनवाड़ी केंद्र आज खुले हैं जिला प्रशासन की ओर से 12 जुलाई के कोई छुट्टी का आदेश नहीं दिया गया है। जिलाधिकारी देहरादून सोनिका कहां कि फर्जी आदेश प्रसारित करने वाले ऐसे शरारती तत्वों के विरूद्ध आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।
देहरादून – प्रदेश के विभिन्न स्थानों एवं हिमाचल प्रदेश में फंसे उत्तराखण्ड के नागरिकों की सहायता हेतु उत्तराखण्ड सरकार ने आपदा राहत हेल्पलाइन नंबर्स जारी किए हैं। किसी भी मदद हेतु निम्न नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं।9411112985, 01352717380, 01352712685 इसके अतिरिक्त व्हाट्सएप नंबर- 9411112780 पर भी मैसेज किया जा सकता है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश के सभी क्षेत्रों में लगातार हो रही बारिश के दृष्टिगत समस्त प्रदेशवासियों एवं तीर्थ यात्रियों से अनुरोध करते हुए कहा है कि अनावश्यक यात्रा करने से बचें। उन्होंने समस्त जनपदों में ज़िला प्रशासन एवं SDRF को हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश…
देहरादून – मंगलवार को देर शाम मुख्यमंत्री धामी से मुख्यमंत्री आवास पर केन्द्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट ने भेंट की।इस अवसर पर प्रदेश में पर्यटन क्षेत्रों के विकास से सम्बन्धित विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई।
देहरादून – उत्तराखंड के आठ जिलों में बुधवार को भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, अन्य पांच जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया। मौसम विभाग ने चमोली, पौड़ी, पिथौरागढ़, बागेश्वर, अल्मोड़ा, चम्पावत, नैनीताल और ऊधमसिंह नगर में बारिश का रेड अलर्ट और उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, टिहरी, देहरादून, हरिद्वार के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया, सभी जिलों में बिजली चमकने और तेज गर्जना के साथ कहीं हल्की तो कहीं भारी बारिश की संभावना है। भारी बारिश में पुलिस को हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश…
देहरादून – मुख्यमंत्री धामी ने प्रदेश में महिलाओं एवं बच्चों के विरुद्ध होने वाले अपराधों पर प्रभावी नियन्त्रण के उद्देश्य से आज सचिवालय में महिला एवं बाल अपराध की समीक्षा बैठक की। इसके दौरान अपराधी को समय पर सजा मिले इस हेतु संबंधित प्रकरणों को फास्ट ट्रैक कोर्ट के अधीन लाए जाने की व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया। इसके साथ ही प्रकरणों में विवेचना और पैरवी में किसी भी प्रकार की कमी न आए, इसको सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। महिलाओं एवं बच्चों के प्रति अपराधों को रोकने के लिए सरकार के साथ-साथ जनभागीदारी…
देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हिमाचल प्रदेश में भारी वर्षा के कारण हुई क्षति के संबंध में माननीय मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से फोन पर बात कर स्थिति की जानकारी ली। इस दौरान उन्हें उत्तराखण्ड सरकार की ओर से हर सम्भव सहायता का आश्वासन दिया।
देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज देहरादून में बरसात से प्रभावित क्षेत्रों का औचक निरीक्षण किया। आई.एस.बी.टी में सड़क पर हुए जलभराव को लेकर उन्होंने जिलाधिकारी को निर्देश दिए कि जलभराव के कारणों की जांच की जाए एवं जो भी अधिकारी इसमें दोषी पाये जाते हैं, उन पर सख्त कार्रवाई की जाए। मुख्यमंत्री ने इसके बाद चन्द्रबनी का स्थलीय निरीक्षण किया। चन्द्रबनी स्थित एक कॉलोनी में जंगल से पानी आने की वजह से जल भराव की स्थिति आई। मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी देहरादून को निर्देश दिये कि इस समस्या का शीघ्र समाधान किया जाए। निरीक्षण के दौरान आयुक्त गढ़वाल…
