देहरादून – छिनका में बदरीनाथ हाईवे शुक्रवार को 17 घंटे बाद हुआ सुचारू हुआ तो वाहनों को पुलिस की निगरानी में रवाना किया गया। लेकिन पहाड़ी से लगातार पत्थर छिटकने के कारण फिलहाल वाहनों की आवाजाही रोक दी गई है।बता दें कि बदरीनाथ हाईवे गुरुवार सुबह नौ बजकर 49 मिनट पर भूस्खलन होने से बंद हो गया था। रातभर हाईवे को खोलने का काम जारी रहा। जिसके बाद शुक्रवार तड़के साढ़े तीन बजे हाईवे खोल दिया गया। पुलिस प्रशासन की ओर से सबसे पहले पीपलकोटी व बिरही की ओर फंसे यात्रा वाहनों को गंतव्य की ओर भेजा गया। इसके बाद…
Author: Onnu
देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से गुरूवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) के प्रतिनिधिमण्डल ने भेंट की।उन्होंने किसानों की आय बढ़ाने के लिए राज्य में किये जा रहे कारगर प्रयासों के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की सराहना की। किसान प्रतिनिधिमण्डल के सदस्यों ने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में राज्य सरकार किसानों के कल्याण के लिए सराहनीय कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि राज्य में प्राकृतिक कृषि के क्षेत्र में अनेक संभावनाएं हैं, इसे राज्य में बढ़ावा मिलना चाहिए। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में किसानों की आय…
चमोली – केदारनाथ के दर्शन कर बदरीनाथ धाम जा रहे तीर्थयात्रियों का वाहन अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया। घटना सुबह की है। वाहन में सवार सभी 11 तीर्थयात्री राजस्थान के थे। गनीमत रही कि किसी को गंभीर चोटें नहीं आई है। सभी सुरक्षित हैं। गुरुवार सुबह कुंड-चेापता-मंडल हाईवे से बदरीनाथ धाम की तीर्थयात्रा पर जा रहे राजस्थान के तीर्थयात्रियों का वाहन कांचुलाखर्क के पास अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे खाई में जा पलटा। गोपेश्वर थाने के थानाध्यक्ष राजेंद्र रौतेला ने बताया कि घटना सुबह की है।सभी तीर्थयात्रियों को प्राइवेट वाहन से गंतव्य के लिए भेजने की व्यवस्था की जा…
टिहरी – उत्तराखंड के टिहरी जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है, गुरुवार सुबह श्रीनगर-टिहरी मोटर मार्ग पर गुरुवार सुबह-सुबह एक गैस सिलिंडर से भरे एक ट्रक में जबरदस्त ब्लास्ट हो गया। चालक ने भागकर अपनी जान बचाई। मिली जानकारी के मुताबिक, ट्रक गैस सिलिंडर लेकर श्रीनगर से टिहरी की ओर आ रहा था। कांडीखाल के समीप गैस सिलिंडर में ब्लास्ट होने से पूरा ट्रक जलकर राख हो गया है। ट्रक में सिर्फ चालक था उसने भागकर जान बचाई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार गैस सिलिंडर हवा में उड़कर ब्लास्ट हो रहे थे।हालांकि जानमाल का नुकसान नहीं हुआ।
देहरादून- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों विशेष तौर पर राज्य के मुस्लिम नागरिकों को ईद-उल-जुहा की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि खुशियों का यह त्यौहार त्याग, बलिदान और आपसी विश्वास का संदेश देता है। सीएम धामी ने कहा कि बकरीद का त्योहार मानवता और भाईचारे को सुदृढ़ बनाने की प्रेरणा भी देता है। मुख्यमंत्री ने त्यौहार शांति आपसी सद्भाव के साथ मनाने की अपील भी की। अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार को पत्र लिखा।पत्र में स्पष्ट किया है कि 29 जून, 2023 को ईद-उल-जुहा के पर्व के अवसर…
देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से बुधवार को सचिवालय में विशाखा सारदा पीठम ऋषिकेश के स्वामी स्वात्मनन्देन्द्र सरस्वती ने भेंट की। उन्होंने मुख्यमंत्री को 02 व 03 जुलाई, 2023 को शारदाा पीठम ऋषिकेश में आयोजित शुभ गुरू पूजा कार्यक्रम में प्रतिभाग करने का भी आमंत्रण दिया। उन्होंने मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि सारदा पीठ की ऋषिकेश, वाराणसी, श्रीशैलम, विशाखापत्तनम, हैदराबाद और दक्षिण और उत्तर भारत के कई अन्य स्थानों में मंदिर और 72 ‘शाखा पीठम’ भी स्थापित है। धार्मिक गतिविधियों के साथ-साथ अन्न दान, गो (गाय) संरक्षण (संरक्षण और सम्मान), वन संरक्षण, वैदिक उपनिषद शिक्षा, मुफ्त चिकित्सा सुविधाएं, पुस्तकालय,…
देहरादून- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इन्द्रानगर, देहरादून में निर्मित 5 एम.एल.डी. के एस.टी.पी. में एस.पी.एस निर्माण, सीवर राईजिंग मेन लाइन बिछाने एवं उससे संबंधी कार्यों की योजना हेतु कुल ₹754.28 लाख की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है। मुख्यमंत्री ने प्रदेश के विभिन्न प्रमुख नगरों में बच्चों को यातायात नियमों की जानकारी एवं व्यावहारिक अनुभव दिलाने हेतु ऐसे स्थानों जहां बच्चों का भ्रमण ज्यादा होता है, वहां छोटे-छोटे चिल्ड्रन ट्रैफिक पार्क विकसित किये जाने के प्रस्ताव पर भी स्वीकृति प्रदान की। मुख्यमंत्री द्वारा निर्माणाधीन 2 फेज 132 के.वी. किच्छा-लालकुआँ पारेषण लाइन के निर्माण हेतु स्वीकृति प्रदान की गई है। उक्त…
देहरादून – मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने आज सचिवालय में प्रदेश में बनायी जा रही विभिन्न प्रकार की पार्किंग्स की प्रगति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को पार्किंग निर्माण गतिविधियों में तेजी लाने के निर्देश दिए। मुख्य सचिव ने कहा कि पर्यटन प्रदेश होने के कारण और लगातार पर्यटन गतिविधियों के बढ़ने से पर्वतीय पर्यटक स्थलों में पार्किंग की समस्या भी बढ़ी है। पर्यटन स्थलों में आवश्यकता के अनुरूप छोटी-छोटी एवं ज्यादा संख्या में पार्किंग्स बनायी जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश के हित में सबसे किफायती पार्किंग रोडसाइड पार्किंग हैं, जिन्हें रोड से 100-200 मीटर नई सड़क काटकर…
देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज सचिवालय में सीएम हेल्पलाइन-1905 की समीक्षा करते हुए कहा कि वे अब हर माह के अंतिम गुरुवार को सीएम हेल्पलाइन-1905 की समीक्षा करेंगे। उन्होंने कहा कि सभी डीएम माह में दो बार व सचिव एवं विभागीय एचओडी भी इसकी नियमित समीक्षा करें। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि सतर्कता अधिष्ठान को तेजी से सक्रिय किया जाए और भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन के लिए 1064 नम्बर के प्रति लोगों को और जागरूक किया जाए। शिकायतें मिलने पर जनपदों में जिलाधिकारी एवं एस.एस.पी द्वारा कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया जाए। मुख्यमंत्री ने विजिलेंस को भी सख्ती…
देहरादून – यूनिफॉर्म सिविल कोड पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधावर को बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि एक देश में सबके लिए समान क़ानून होना चाहिए यह लंबे समय से मांग उठ रही है। हमने इसकी शुरुआत देवभूमी में की है। सीएम धामी ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि भारत की संविधान की मूल भावना और उसके प्रावधान के अंतर्गत ही निर्णय होंगे। UCC कमेटी इस पर काम कर रही जो सबके हित में होंगे। एक देश में सबके लिए समान क़ानून होना चाहिए यह लंबे समय से मांग उठ रही है। हमने इसकी…
