रुड़की – बेलड़ा प्रकरण लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। अब सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रही है। जिसमें रोड़ बिरादरी के पक्ष में राजेंद्र आर्या की ओर से एक वीडियो डाली गई है। वीडियो में राजेंद्र आर्या की ओर से बेलड़ा में महापंचायत करने का ऐलान किया गया है। इसके साथ ही किसानों और बिरादरी के लोगों से अधिक से अधिक संख्या में बेलड़ा पहुंचने की अपील की जा रही है। हालांकि, वीडियो में महापंचायत की तारीख का ऐलान नहीं किया गया है। उधर, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होते ही जिलेभर का पुलिस-प्रशासन अलर्ट हो गया…
Author: Onnu
मनोरंजन – पिछले काफी समय से ‘गदर 2’ सुर्खियों में बनी हुई है। सनी देओल और अमीषा पटेल फिल्म का लगातार प्रमोशन कर रहे हैं। ‘गदर 2’ के निर्माताओं ने हाल ही में फिल्म का पहला आधिकारिक टीजर रिलीज किया था और इसमें सनी देओल के किरदार तारा सिंह को एक्शन से भरपूर अवतार में दिखाया गया था। जहां सनी धमाकेदार एंट्री करती नजर आईं, वहीं अमीषा पटेल टीजर से गायब रहीं। इसके बाद से ही फैंस फिल्म से अमीषा की झलक पाने के लिए तरस रहे हैं। फिल्म के करीबी सूत्र ने यह भी कहा कि ‘गदर 2’ का दूसरा…
देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज सचिवालय से वर्चुअल माध्यम से देवप्रयाग स्थित केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय के रघुनाथ कीर्ति परिसर में स्वामी करपात्री जी महाराज की स्मृति में वेद शास्त्र अनुसंधान केंद्र का उद्घाटन किया।मुख्यमंत्री ने कहा कि यह देवभूमि के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि है कि संस्कृत के क्षेत्र में रघुनाथ कीर्ति परिसर बहुत कम समय में बड़ा नाम बन गया है। यह परिसर केंद्र सरकार की राज्य को बड़ी सौगात है। देववाणी संस्कृत के प्रचार और प्रसार के लिए ऐसे विश्वविद्यालय महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने कहा कि हम चाहते हैं कि प्राचीन ज्ञान के क्षेत्र में प्रसिद्ध उत्तराखण्ड…
देहरादून: आगामी 14 जुलाई से और 16 जुलाई तक उत्तराखंड के देहरादून में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय स्तर के स्वास्थ्य चिंतन शिविर के दौरान इसमें शामिल होने वाले अतिथियों द्वारा 16 जुलाई को परमार्थ निकेतन ऋषिकेश में प्रस्तावित गंगा आरती इवेंट में प्रतिभाग किया जाना प्रस्तावित है। जिसके मद्देनजर गंगा आरती इवेंट के प्रबंधन और इसकी पूर्व तैयारियों के संबंध में परमार्थ निकेतन प्रबंधक, जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के द्वारा परमार्थ निकेतन में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। समीक्षा बैठक के दौरान सचिव उत्तराखंड शासन डॉ आर राजेश कुमार, जिलाधिकारी डॉ आशीष चौहान, परमार्थ निकेतन प्रमुख चिदानंद…
पिथौरागढ़ – उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। यात्रियों से भरी बोलेरो दुर्घटनाग्रस्त होकर 500 मीटर गहरी खाई में गिर गई। आठ लोगों की मौत की सूचना है, जबकि दो लोग घायल हो गए हैं। पुलिस मौके के लिए रवाना हो गई है। जानकारी के अनुसार, बागेश्वर जिले के सामा से होकर जा रही एक बोलेरो कार दुर्घटनाग्रस्त होकर 500 मीटर गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में आठ लोगों की मौके पर ही मौत होने की सूचना है। दो लोग घायल बताए जा रहे हैं। सूचना मिलने के बाद नाचनी थाने से थानाध्यक्ष चंदन सिंह…
देहरादून – पीएम मोदी ने आज अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन और उनकी पत्नी जिल बाइडन से मुलाकात के दौरान कुछ उपहार भेंट स्वरूप दिए हैं, भेंट बॉक्स में दस दान राशि हैं- गौदान (गाय का दान), भूदान (भूमि का दान), तिलदान (तिल के बीज का दान),राजस्थान में हस्तनिर्मित, 24K शुद्ध और हॉलमार्क वाला सोने का सिक्का हिरण्यदान (सोने का दान), रौप्यदान (चांदी का दान), लवंदन (नमक का दान), बॉक्स में गणेश जी की मूर्ति है, एक दीया (तेल का दीपक), डिब्बे में पंजाब का घी है, झारखंड के टसर रेशम का कपड़ा, उत्तराखंड से प्राप्त लंबे दाने वाला चावल…
देहरादून – उत्तराखंड के पर्वतीय इलाकों में आज बारिश के साथ ही प्री-मानसून दस्तक देगा। जबकि 25 जून को पूरी तरह से मानसून उत्तराखंड में प्रवेश कर जाएगा। मौसम विभाग की ओर से 22 जून को प्रदेश के पर्वतीय इलाकों में बारिश, गर्जन और झोंकेदार हवाओं का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया, 22 जून से 24 जून तक होने वाली बारिश प्री-मानसून की बारिश में दर्ज की जाएगी। जबकि 25 जून से मानसून आएगा। प्री-मानसून के दौरान पर्वतीय इलाकों में अच्छी बारिश होने के आसार हैं। जबकि इन तीन दिनों…
चम्पावत – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज जनपद चम्पावत के मां वाराही धाम देवीधुरा में आयोजित पंच दिवसीय विश्व कल्याण महायज्ञ में शामिल होकर देश एवं प्रदेश की खुशहाली, शांति एवं समृद्धि की कामना की। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर जनपद के विकास के लिए अनेक घोषणाएं भी की। इस अवसर पर उन्होंने ‘मां वाराही धाम की वेबसाइट’ को लॉन्च किया व हीरा वल्लभ जोशी द्वारा लिखित ‘श्री वाराही मंदिर देवीधुरा’ पुस्तक का भी विमोचन किया। उन्होंने सभी को योग दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामना प्रदान की। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के एक दृढ़…
देहरादून – प्रदेश के कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने अपने तीन दिवसीय गोवा दौरे के दौरान आज गोवा में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग कर योग किया। इस अवसर पर मंत्री गणेश जोशी ने देश एवं प्रदेशवासियों को 9वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की बधाई एवं शुभकामनाए दी। मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि योग करने से बिना पैसे एवं दवा किए कई रोगों से निजात मिलती है और शरीर स्वस्थ्य रहता है। उन्होंने देश के प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी का विशेष आभार प्रकट किया।उन्होंने यूएनओ में योग को विश्व स्तर पर मनाने और इसे विश्व योग…
हैदराबाद – तेलंगाना के हैदराबाद में बुधवार को लापरवाही की एक बड़ी घटना सामने आई है। यहां के एलबी नगर इलाके में एक फ्लाईओवर का स्लैब अचानक गिर पड़ा। इस घटना में आठ लोगों के घायल होने की खबर है, जिनमें दो लोगों को सिर पर गंभीर चोट आई है।बताया गया है कि इस घटना में घायल हुए लोगों को सिकंदराबाद के के आईएमएस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस घटना को लेकर पुलिस ने आईपीसी की धारा 337 के तहत मामला भी दर्ज किया है।
