देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज घण्टाकर्ण मंदिर टिहरी में पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस मौके पर उन्होंने, मुख्यमंत्री घोषणा के अंतर्गत निर्मित विश्राम गृह निर्माण कार्य का शिलान्यास भी किया। मुख्यमंत्री ने 11वें घंटाकर्ण महायज्ञ एवं धार्मिक सांस्कृतिक मेले में प्रतिभाग करते हुए कहा कि यह मेरा सौभाग्य है कि घंटाकर्ण देवता की पवित्र भूमि पर दूसरी बार पहुंचने का मौका मिला है।उन्होंने कहा कि केदारखंड के 148वें अध्याय में इसकी पौराणिकता का वर्णन मिलता है। उन्होंने कहा कि आज सनातन संस्कृति का परचम चारों ओर लहरा रहा है। आयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण…
Author: Onnu
नैनीताल – राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने मंगलवार को एनसीसी ग्रुप मुख्यालय, नैनीताल में आयोजित सम्मान समारोह में बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग किया।इस अवसर पर राज्यपाल ने ग्रुप मुख्यालय नैनीताल के अधिकारियों, कर्मचारियों और कैडेट्स को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया। इस दौरान राज्यपाल ने परिसर में लगे रॉक क्लाइंबिंग, शिप मॉडलिंग व शूटिंग से संबंधित उपकरणों के डेमो का अवलोकन किया।शिप मॉडलिंग डेमो के संबंध में ब्रिफिंग कर रही एनसीसी नेवल यूनिट की कैडेट श्रेया बिनवाल से राज्यपाल बेहद प्रभावित हुए और उनकी प्रतिभा की प्रशंसा की। इस अवसर पर एनसीसी के कैडेट्स ने…
देहरादून – सचिव आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास रंजीत सिन्हा ने एनडीएमए भारत सरकार से आए अधिकारियों की उपस्थिति में चारधाम यात्रा के सफल संचालन हेतु एक समीक्षा बैठक डीएमएमसी सभागार सचिवालय में ली। बैठक में राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण भारत सरकार के राजेंद्र सिंह ने राज्य में चल रही चारधाम यात्रा व्यवस्थाओं की समीक्षा की। उन्होंने तीर्थ यात्रा को और बेहतर और सुगम बनाने के लिए विभागीय अधिकारियों से व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि पिछले यात्रा अनुभवों के बाद राज्य ने व्यवस्थाओं में काफी अच्छे परिवर्तन किये है, जिनको पीएम कार्यालय द्वारा काफी नजदीक से मॉनिटरिंग किया गया।…
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नंदन सिंह बिष्ट के आकस्मिक निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिवार जनों को धैर्य प्रदान करने की कामना की है। मुख्यमंत्री ने नंदन सिंह बिष्ट के यमुना कॉलोनी स्थित आवास पर जाकर शोक संवेदना व्यक्त की। नंदन सिंह बिष्ट मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के पुराने सहयोगी रहे हैं।
देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को राजपुर रोड स्थित होटल में मीडिया से संवाद करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार की 9 साल की उपलब्धियों की जानकारी देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में यह 9 साल का कार्यकाल सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को समर्पित रहा है।अनेक जन कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से समाज के हर वर्ग के लोगों के लिए उनके नेतृत्व में योजनाएं चलाई जा रही हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत की वैश्विक पटल पर अलग पहचान बनी है। विदेश यात्राओं में जिस तरह उनका…
देहरादून। भारतीय जनता पार्टी ने पूर्व केंद्रीय शिक्षा मंत्री और हरिद्वार सांसद डॉ रमेश पोखरियाल निशंक को उत्तर प्रदेश के चार लोकसभा क्षेत्रों की अहम जिम्मेदारी सौंपी है। डॉ निशंक 31 मई से चार जून तक इन लोकसभा क्षेत्र के प्रवास पर रहेंगे। 2024 के लोकसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी पूरी तरह से मिशन मोड में आ गई है। मोदी सरकार के नौ साल के कामकाज को आमजन तक पहुँचाने के लिए व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है। इसके लिए पूर्व केंद्रीय शिक्षा मंत्री और हरिद्वार सांसद डॉ रमेश पोखरियाल निशंक को यूपी के चार संसदीय क्षेत्रों…
देहरादून – सचिव उत्तराखण्ड आपदा प्रबंधन प्राधिकरण रंजीत सिन्हा की अध्यक्षता में आज सचिवालय में मानसून से पूर्व की तैयारियों को लेकर राज्य के समस्त जिलाधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक की गई। सचिव सिन्हा ने जिलाधिकारियों को जिलों में मॉक ड्रिल अनिवार्य रूप से संपन्न कर लिए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि संबंधित डिपार्टमेंट आपदा की स्थिति में जिलों से सम्पर्क बनाये रखने हेतु अपने एक सीनियर ऑफिसर को नोडल अधिकारी नामित कर लें। उन्होंने कहा कि सभी जिले अपने संसाधनों जिसमें भोजन, पानी, मेडिसन आदि के भंडारण तथा अति संवेदनशील स्थानों को चिन्हित…
देहरादून – विकासनगर की ओर जा रही एक यूटिलिटी अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। इस दुर्घटना में एक ही परिवार के दो लोगों की मौत हो गई जबकि एक महिला घायल है। ग्रामीणो की मदद से घायल महिला को खाई से निकालकर निजी वाहन से उपचार के लिए विकासनगर भिजवाया गया है। सोमवार सुबह श्म्भर क्वानू गांव से यूटिलिटी विकासनगर की ओर जा रही थी। तभी शम्भर खेड़ा और क्वानू मैलोत के बीच यूटिलिटी गहरी खाई में जा गिरी। यूटिलिटी में तीन लोग सवार थे दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। और एक महिला गंभीर घायल…
देहरादून – केंद्र सरकार के नौ साल का कार्यकाल पूरा होने पर भाजपा के महा जनसंपर्क अभियान का आगाज 30 मई से होगा। सोमवार को मीडिया संवाद कार्यक्रम होगा। जिसमें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने बताया कि पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व ने केंद्र सरकार के नौ साल पूरे होने पर देश भर में महा जनंसपर्क अभियान चलाने के दिशानिर्देश दिए हैं। इसके लिए प्रदेश भाजपा ने रणनीति बना ली है। महा जनसंपर्क अभियान के तहत सोमवार को प्रदेश स्तरीय पत्रकार संवाद कार्यक्रम एवं सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर…
देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आयोजित मुख्यमंत्री परिषद की बैठक में प्रतिभाग कर उत्तराखण्ड राज्य के विकास हेतु राज्य सरकार द्वारा किए जा रहे विभिन्न कार्यों के बारे में जानकारी दी।मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि 13 फ्लैगशिप योजनाओं में अथक प्रयास किये जा रहे है। जिसके फलस्वरूप प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण, आयुष्मान भारत, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, सॉइल हेल्थ कार्ड, किसान क्रेडिट कार्ड एवं स्वामित्व स्कीम में 100% लक्ष्य प्राप्त कर लिए गये हैं। उन्होंने सशक्त उत्तराखण्ड के बारे में अवगत करवाते हुए कहा कि राज्य सरकार द्वारा…
