Author: Onnu

देहरादून – प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की महत्वाकांक्षी परियोजना बद्रीनाथ मास्टर प्लान के अन्तर्गत संचालित पुनर्निर्माण कार्यों का जायजा लेने शनिवार को मुख्य सचिव डॉ. सुखबीर सिंह संधू बद्रीनाथ पहुंचे। उन्होंने कार्यदायी संस्थाओं को निर्देशित किया कि युद्ध स्तर पर कार्य करते हुए निर्धारित समय से पहले मास्टर प्लान के कार्यो को पूर्ण करना सुनिश्चित करें। इस दौरान मुख्य सचिव ने लेक फ्रंट, रिवर फ्रंट डेवलपमेंट, मंदिर का सौन्दर्यीकरण, अराइवल प्लाजा, वन-वे लूप रोड, बीआरओ बाईपास, अन्तरराष्ट्रीय बस अड्डा और अस्पताल विस्तारीकरण कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि मैनुअल कार्यो में अतिरिक्त मजदूर लगाए जाए। रिवर फ्रंट डेवलपमेंट कार्यो में…

Read More

देहरादून। उत्तराखण्ड बाल अधिकार संरक्षण आयोग द्वारा बालश्रम एवं बालभिक्षावृति उन्मूलन तथा पुनर्वास पर एक दिवसीय कार्यशाला, आईआरडीटी ऑडिटोरियम, सर्वे चौक में आयोजित की गई। इस मौके पर महिला सशक्तिकरण एवम बाल विकास विभाग की मंत्री रेखा आर्या द्वारा मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की गई।इस मौके पर मंत्री ने कहा कि कहीं न कहीं बच्चों को बालश्रम में धकेलने के लिए हम ही जिम्मेदार हैं। हम भी समाज को अच्छा बनाने के लिए एक बालश्रम वाले बच्चे को गोद ले सकते हैं, जो कि एक सही समाधान हैं। हमको संकल्प लेना चाहिए ताकि दूसरे लोग भी इससे प्रेरणा…

Read More

देहरादून  – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, केंद्रीय पर्यावरण, वन मंत्री भूपेंद्र यादव एवं प्रदेश के वन मंत्री सुबोध उनियाल ने मोतीचूर रेंज में राजाजी नेशनल पार्क का भ्रमण किया। इस अवसर पर कॉर्बेट टाइगर रिजर्व से लाई गई एक बाघिन को भी राजाजी टाइगर रिजर्व क्षेत्र में छोड़ा गया। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि राजाजी नेशनल पार्क का यह क्षेत्र पर्यटन हब बने और लोग यहां के प्राकृतिक सौंदर्य को देखने आएं, इस दिशा में प्रयास किए जा रहे हैं। इकोलॉजी और इकोनॉमी में संतुलन बनाए रखने एवं पर्यावरण के संरक्षण और संवर्द्धन की दिशा में निरंतर कार्य किए जा रहे…

Read More

देहरादून  – हिमालय क्षेत्र में स्थित चतुर्थ केदार रुद्रनाथ मंदिर के कपाट शनिवार को ब्रह्ममुहुर्त में धार्मिक परंपरानुसार विधि-विधान से खोल दिए गए हैं। इस दौरान मंदिर में पहुंचे करीब 500 श्रद्धालु कपाट खुलने के साक्षी बने। अब छह माह तक भगवान शिव के मुख के दर्शन श्रद्धालु कर सकेंगे। रुद्रनाथ मंदिर को गेंदे के फूलों से सजाया गया है। समुद्र तल से 11808 मीटर की ऊंचाई पर रुद्रनाथ मंदिर स्थित है। सुबह पुजारी जनार्दन प्रसाद तिवारी की अगुवाई में श्रद्धालु नारद कुंड में स्नान कर भगवान रुद्रनाथ के जलाभिषेक के लिए जल लाए। सुबह 6.10 मिनट पर पुजारी ने…

Read More

देहरादून –  सिख धर्म के प्रसिद्ध तीर्थ श्री हेमकुंट साहिब के कपाट आज सुबह 10:30 बजे पूरे विधि विधान के साथ खोल दिए जाएंगे और इस साल 2023 की यात्रा शुरू हो जाएगीl आज पूरी श्रद्धा और सम्मान के साथ श्री गुरु ग्रंथ साहिब की पवित्र छवि को रोशन किया जाएगा और सुखमनी साहिब के पाठ के बाद सबसे पहले प्रार्थना की जाएगी और कीर्तन शुरू होगाl संगत के आगमन को लेकर प्रशासन ने भी तैयारी पूरी कर ली हैlहेमकुंड साहिब मैनेजमेंट ट्रस्ट के अध्यक्ष नरेंद्रजीत सिंह बिंद्रा ने पंज प्यारों को पवित्र निशान सरोपा भेंट कर रवाना किया। उन्होंने बताया…

Read More

देहरादून – प्रदेश में पर्यटन गतिविधियों को बढावा देकर रोजगार एवं स्वरोजगार के संसाधन बढ़ाए जाएं। नई पर्यटन नीति का आम जनमानस तक व्यापक स्तर पर प्रचार प्रसार किया जाए। पर्यटन विभाग द्वारा संचालित योजनाओं का लोग कितना लाभ ले पा रहे हैं, इसका पूरा आंकलन किया जाए। जिन योजनाओं में आम जन का रूझान बढ़ा है, इनमें यदि टॉपअप लोन अथवा सब्सिडी की धनराशि बढ़ाने की आवश्यकता प्रतीत हो रही है, तो इसका भी प्रस्ताव तैयार किया जाए। ये निर्देश मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में सशक्त उत्तराखण्ड /25 के लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए पर्यटन विभाग…

Read More

रुद्रप्रयाग:जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने आज मुख्य शिक्षा अधिकारी कार्यालय में भवन विस्तारीकरण कार्य एवं सार्वजनिक पुस्तकालय पुनर्निर्माण कार्यों का निरीक्षण कर चल रहे कार्यों का जायजा लिया।जिलाधिकारी ने कार्यदायी संस्था ग्रामीण निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता हितेश पाल को निर्देश दिए हैं कि सार्वजनिक पुस्तकालय का जो भी कार्य अवशेष रह गया है जिसमें दरवाजे, खिड़की, विद्युतीकरण आदि कार्यों को तत्परता से करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि यह सार्वजनिक पुस्तकालय में शहर में अवस्थित है जिसमें बच्चे एवं बुजुर्ग पठन-पाठन के लिए यहां आते हैं।उन्होंने कहा कि विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारियों के लिए अध्ययन करने आने वाले बच्चों…

Read More

चमोली – हेमकुंड साहिब व लक्ष्मण मंदिर के कपाट खुलने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। शुक्रवार को गोविंद घाट गुरुद्वारे से जो बोले सो निहाल के जयकारों के साथ पंज प्यारे, निशान साहिब के साथ यात्री घांघरिया के लिए रवाना हुए। पहले जत्थे में सात सौ से अधिक यात्री शामिल हैं। हेमकुंड साहिब लक्ष्मण मंदिर के कपाट 20 मई को विधि विधान के साथ सुबह 10 बजे खोल दिए जाएंगे। गोविंद घाट गुरूद्वारा में शुक्रवार सुबह गुरुवाणी अरदास, सुखमणी पाठ, शब्द-कीर्तन किया गया । इसके बाद  गोविंदघाट गुरुद्वारे से पंच प्यारों की अगुवाई में तीर्थयात्रियों का पहला जत्था घांघरिया  के…

Read More

देहरादून –  जैैसे जैैसे पेट्रोलियम पदार्थों के दामोें मेेें वृद्धि होती हैै वैैसे वैैसे सरकार के टैक्स राजस्व में भी बढ़ोत्तरी होती है 2007-08 से जनवरी 2023 तक 17966 करोड़ 61 लाख रूपये टैक्स मिला है। पेट्रोल पर 2007-08 की तुलना में 2021-22 में 6 गुना से अधिक टैक्स मिला है। यह खुलासा सूचना अधिकार कार्यकर्ता नदीम उददीन को वाणिज्य कर मुख्यालय द्वारा उपलब्ध कराये गये टैक्स राजस्व आंकड़ों से हुआ। सूचना अधिकार कार्यकर्ता नदीम उद्दीन एडवोकेट ने आयुक्त कर कार्यालय/वाणिज्य कर मुख्यालय से प्रदेश भर में पेट्रोलियम पदार्थों पर वसूले गये टैक्स राजस्व की धनराशियों की सूचना मांगी थी।…

Read More

 नई दिल्ली – केंद्र सरकार ने वरिष्ठ वकील केवी विश्वनाथन को सुप्रीम कोर्ट का जज बनाने की सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम की सिफारिश को मंजूर कर लिया है। जिसके बाद शुक्रवार को केवी विश्वनाथन, जस्टिस प्रशांत कुमार मिश्रा के साथ सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश के रूप में शपथ लेंगे। बता दें कि केवी विश्वनाथन वरिष्ठता के आधार पर साल 2030 में देश के मुख्य न्यायाधीश बन सकते हैं। केवी विश्वनाथन वकील से सीधे सुप्रीम कोर्ट बेंच में जज बनने वाले 10वें वकील हैं। उनसे पहले जस्टिस एसएम सीकरी, एससी रॉय, कुलदीप सिंह, संतोष हेगड़े, रोहिंटन फाली नरीमन, यूयू ललित, एल नागेश्वर…

Read More