नई दिल्ली – भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 4 हजार 282 नए केस मिले हैं। हालांकि, राहत की बात यह है कि देश में कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या लगातार घट रही है और सोमवार सुबह तक देश में एक्टिव केस 47 हजार 246 ही रह गए। यह एक दिन में सक्रिय मरीजों की संख्या में 1750 की गिरावट है। स्वास्थ्य मंत्रालय के डेटा के मुताबिक, भारत में इस दौरान 14 लोगों की मौत हुई है, जिनमें केरल की तरफ से पहले हुई छह मौतों को जोड़ा गया है। इससे देश में महामारी शुरू होने के…
Author: Onnu
ठाणे – महाराष्ट्र में ठाणे जिले के भिवंडी में ढही दो मंजिला इमारत के मलबे से रविवार देर रात तक 18 लोगों को निकाला गया। इनमें से 8 लोगों की मौत हो चुकी हैं। एनडीआरएफ के मुताबिक मलबे में दबे लगभग सभी को निकाल लिया गया है। हालांकि, राहत और बचाव कार्य पूरा मलबा हटाने तक जारी रहेगा, ताकि अगर कोई फंसा हो उसे निकाला जा सके। गौरतलब है कि मनकोली के वलपाड़ा स्थित वर्धमान कंपाउंड में दो मंजिला इमारत शनिवार को दोपहर करीब पौने दो बजे ढह गई। इमारत के भूतल और पहली मंजिल पर गोदाम थे, जबकि ऊपरी मंजिल…
देहरादून। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 100वें संस्करण की विशेष स्क्रीनिंग का कार्यक्रम राजभवन में आयोजित हुआ। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय भारत सरकार द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) सहित विभिन्न क्षेत्रों में जुड़ी प्रदेश की हस्तियों ने प्रतिभाग किया। इस दौरान केन्द्रीय संचार ब्यूरो देहरादून द्वारा राजभवन प्रांगण में मन की बात और आजादी के अमृत महोत्सव जैसे विषयों पर प्रदर्शनी आयोजित की गई जिसका शुभारंभ राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने किया। इसके उपरांत राज्यपाल और उपस्थित गणमान्य लोगों ने इस प्रदर्शनी का अवलोकन…
नैनीताल: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को डीएसए मैदान, मल्लीताल,नैनीताल में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम का 100 वां संस्करण सुना। मुख्यमंत्री ने कहा कि 03 अक्टूबर, 2014 से अनवरत रूप से प्रसारित हो रहे मन की बात कार्यक्रम का 100 वें संस्करण ने ऐतिहासिक मिसाल कायम की है।मुख्यमंत्री धामी ने प्रधानमंत्री के वचनों को प्रेरणादायी बताते हुए कहा कि “मन की बात” कार्यक्रम ने आज तमाम भारतीयों के जीवन को बदलने का काम किया है। समाज के अंतिम छोर पर काम कर रहे व्यक्ति के समाज के लिए अथक प्रयासों का जिक्र इस कार्यक्रम के…
कोटद्वार: गणतंत्र दिवस परेड-2023 में नई दिल्ली के कर्तव्य पथ पर प्रथम स्थान पर रही उत्तराखंड राज्य की झांकी मानसखंड को कोटद्वार में उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी भूषण ने हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। 05 अप्रैल से 18 मई तक प्रदेश के ब्लॉक मुख्यालयों एवं मुख्य शहरों में झांकी का प्रदर्शन जनमानस के सम्मुख किया जा रहा है इसी क्रम में झांकी कोटद्वार पहुंची जंहा विधानसभा अध्यक्ष ने झांकी को हरी झंडी दिखाकर पौड़ी के लिए रवाना किया। इस दौरान पर विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी भूषण ने कहा कि झांकी मानसखंड हमार लिए गौरव की झांकी है। इसमें…
देहरादून। सरल स्वभाव के धनी सीएम धामी आज मुक्तेश्वर पहुँचे तो केंद्रीय विद्यालय के तीन बच्चे यकायक उनसे मिलने पहुँच गए। ऐसे में सीएम धामी ने भी इन नन्हे-मुन्नों को निराश नहीं किया। सीएम धामी भी बच्चों को देख काफी प्रफुल्लित हुए। उन्होंने बच्चों से बातचीत की और पढ़ाई के बारे में पूछा। इस दौरान बच्चे सीएम से मिलकर काफी खुश नजर आए उनका ऑटोग्राफ भी लिया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बच्चों के बीच खासे लोकप्रिय हैं। देहरादून के बनियावाला आवासीय विद्यालय में अक्सर बच्चों से मिलते हैं। हाल ही में आयोजित प्रवेशोत्सव कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी खुद बच्चों का…
देहरादून। सुप्रसिद्ध साहित्यकार तथा भारत के पूर्व शिक्षा मंत्री डा.रमेश पोखरियाल निशंक के साहित्य पर ऋषिकेश के परमार्थ निकेतन आश्रम मे एक अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन दिनांक 01 व 02 मई को किया जाएगा। साहित्य की इस संगोष्ठी मे देश व विदेशों के 500 से अधिक विद्वान, साहित्यकार, शिक्षाविद एवं हिन्दी प्रेमीजन प्रतिभाग करेंगे. साहित्य के इस महाकुंभ मे डा.रमेश पोखरियाल निशंक के साहित्य पर मनन एवं मंथन होगा।हिमालय विरासत न्यास उत्तराखंड द्वारा गत वर्ष दिनांक 16 फरवरी 2021 से “रविवासरीय पुस्तक वार्ता : डा. निशंक का रचना संसार” नाम से निर्बाध रूप से आनलाॅइन वेबिनार प्रत्येक रविवार को सांय…
देहरादून – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम का कल (रविवार) को 100 वां संस्करण प्रसारित होने जा रहा है। ऐसे में राज्य में भी अधिकाधिक लोग पीएम की मन की बात सुन सकें इसके लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी विद्यालयों, ग्राम सभाओं, डिग्री कॉलेज, पॉलिटेक्निक, आईटीआई में कार्यक्रम को सुनने की व्यवस्था को सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू किए गये ‘मन की बात’ का कल 100 वां संस्करण प्रातः 11 बजे प्रसारित होगा। इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उन लोगों का विशेष उल्लेख करते हैं जो कि समाज और…
देहरादून – जोशीमठ आपदा प्रभावित को शीघ्र राहत मिल सकती है। इस संबंध में केंद्र सरकार की ओर से तीन मई को नई दिल्ली में बैठक बुलाई गई है। संभव है कि इस बैठक में जोशीमठ पुनर्निर्माण के लिए राहत पैकेज पर कोई फैसला हो जाए। राज्य सरकार की ओर से राहत पैकेज के तौर पर केंद्र से करीब तीन हजार करोड़ रुपये की मांग की गई है। नई दिल्ली में राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अपर सचिव की अध्यक्षता में आयोजित होने वाली इस बैठक में पोस्ट-डिजास्टर नीड्स असेसमेंट (पीडीएनए), वैज्ञानिक संस्थाओं के विशेषज्ञों और उत्तराखंड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण…
बेंगलुरु – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज से कर्नाटक के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे। 10 मई को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए वह छह जनसभाओं को संबोधित करेंगे और दो जगहों पर रोड शो करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी के यात्रा कार्यक्रम के अनुसार, वह शनिवार सुबह दिल्ली से विशेष विमान से बीदर हवाई अड्डे के लिए उड़ान भरेंगे, जहां से वह हेलीकॉप्टर से बीदर जिले के हुमनाबाद जाएंगे और सुबह 11 बजे जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी विजयपुरा जाएंगे, जहां दोपहर एक बजे चुनावी रैली कों संबोधित करेंगे। वह दोपहर करीब पौने दो बजे बेलगावी जिले के…
