Author: Onnu

नैनीताल – चंबल पुल से चौपला चौराहे तक सड़क की खस्ता हालत लेकर कुमाऊं कमिश्नर ने आज  निरीक्षण किया। इस दौरान लोक निर्माण विभाग पेयजल, सिंचाई पावर कॉरपोरेशन के अधिकारी मौजूद रहे।सड़क की खस्ताहाल स्थिति को देखकर कुमाऊं कमिश्नर में अधिकारियों को फटकार लगाई। सड़क पर नीचे के चलते पानी के बहाव को देखकर भी कमिश्नर का पारा चढ़ गया जिसको देखते ही उन्होंने लेकर को जल्द से जल्द ठीक करने के निर्देश दिए हैं। कमीशन ने कहा कि जब तक सड़क निर्माण का कार्य शुरू नहीं हो जाता तब तक रोड सेफ्टी को तय करना संबंधित अधिकारियों की जिम्मेदारी…

Read More

देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरूवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में भ्रष्टाचार के खिलाफ जन जागरूकता फैलाये जाने हेतु तैयार किये गये वीडियोगीत ‘‘नकर-नकर भ्रष्टाचार, सख्त हैरे यो सरकार’’ गीत का विमोचन किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि इस गीत के माध्यम से सरकार द्वारा सुशासन की दिशा में किये जा रहे कार्यों को दिखाने का शानदार प्रयास किया गया है। सरकार द्वारा भ्रष्टाचारियों पर की जा रही कारवाई के प्रति जन जागरूकता फैलाने का अच्छा प्रयास  गीत के माध्यम से किया गया है। इस गीत में सरकार द्वारा भ्रष्टाचार और नकल के विरूद्ध अपनाये जा…

Read More

देहरादून – गढ़वाल श्रीनगर के ग्राम थापली चौरास तहसील कीर्ति नगर में एक मकान में अचानक ब्लॉस्ट हो गया। मकान में चार बिहार मूल के मजदूर किराए पर रहते थे, जिनमें से दो बुरी तरह घायल हो गए। इन्हें श्रीनगर बेस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गुरुवार को जगदीश रावत के मकान में ब्लास्ट की सूचना मिलने के बाद पुलिस एवं तहसील प्रशासन की टीम मौके पर पहुंचीl मकान में चार बिहारी मूल के मजदूर किराए पर रहते हैं। इनमें से दो मजदूर घायल हैं, जिन्हें बेस अस्पताल श्रीकोट में भर्ती कराया गया है। पुलिस घटना के कारणों का पता…

Read More

हरिद्वार: जिलाधिकारी/उपाध्यक्ष हरिद्वार-रूड़की विकास प्राधिकरण विनय शंकर पाण्डेय की अध्यक्षता में बुधवार को एचआरडीए सभागार में रूड़की महायोजना-2041(प्रारूप) के सम्बन्ध में एक बैठक आयोजित हुई। बैठक में आवास विकास विभाग की ओर से ए0आई0एल0एस0जी0(आल इण्डिया इंस्टीट्यूट फॉर लोकल गवर्नमेंट) के प्रतिनिधि ने रूड़की की महायोजना-2041(प्रारूप) के अन्तर्गत 66 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में कांसेप्ट प्लान, ट्रांसपोर्टेशन, पब्लिक/सेमी पब्लिक लैण्ड यूज के सम्बन्ध में प्रस्तुतीकरण के माध्यम से विस्तृत जानकारी दी। बैठक में अमृत सिटीज-रूड़की की महायोजना की दृष्टि से वर्तमान में जनसंख्या तथा भविष्य में जनसंख्या का क्या स्वरूप होगा, कितनी फ्लोटिंग जनसंख्या होगी, कौन-कौन से नये संस्थान यहां खुल सकते…

Read More

देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को पटेल नगर स्थित श्री गुरू राम राय विश्वविद्यालय के प्रथम दीक्षांत समारोह में शोद्यार्थियों एवं स्नातक एवं स्नात्कोत्तर के विद्यार्थियों को उपाधियां प्रदान की। इस अवसर पर वर्ष 2017 से 2022 तक के स्नातक के 3290, स्नात्कोत्तर के 2009 एवं शोध के 34 दीक्षार्थियों को उपाधियां प्रदान की गई। मुख्यमंत्री ने उपाधि प्राप्त करने वाले सभी दीक्षार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए आशा व्यक्त की कि शिक्षा ग्रहण करने के बाद हमारे ये युवा जिस भी क्षेत्र को चुनेंगे, उस क्षेत्र में अपना सर्वश्रेष्ठ देने का प्रयास करेंगे एवं अपने लक्ष्य को…

Read More

देहरादून : मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने सचिवालय में वाह्य सहायतित परियोजनाओं की समीक्षा की। मुख्य सचिव ने विभिन्न विभागों के अन्तर्गत चल रही 13 और 11 पाइपलाईन परियोजनाओं की समीक्षा के दौरान सभी परियोजनाओं को निर्धारित समयसीमा के अंतर्गत पूर्ण किए जाने के निर्देश दिए। मुख्य सचिव ने परियोजनाओं की गति बढाने हेतु जिलाधिकारियों एवं मुख्य विकास अधिकारियों को इन योजनाओं में शामिल किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिलाधिकारियों द्वारा इन योजनाओं की मासिक समीक्षा की जाए। साथ ही उन्होंने जिलाधिकारियों को परियोजनाओं के चयन में भी शामिल किए जाने के निर्देश दिए। मुख्य सचिव…

Read More

देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज देहरादून में शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित ‘‘प्रवेशोत्सव’’ कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने नेताजी सुभाष चन्द्र बोस आवासीय विद्यालय बनियावाला के उच्चीकृत भवन का शिलान्यास भी किया। मुख्यमंत्री ने विद्यालय से 8वीं पास करने वाली बालिकाओं को मैट्रिकुलेशन सेरेमनी से अलंकृत किया एवं प्राथमिक विद्यालयों के 21 हजार से अधिक अध्यापकों को टेबलेट के लिए उनके स्कूलों में डीबीटी के माध्यम से 21 करोड़ 76 लाख रूपये की धनराशि हस्तांतरित की। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि समय के साथ शिक्षा में इनोवेशन बहुत जरूरी है। ज्ञान और शिक्षा सिर्फ किताबी…

Read More

देहरादून –   प्रदेश सरकार इस बार चारधाम यात्रा पर आने वाले यात्रियों के रहने की सुविधा को देखते हुए टेंट कॉलोनी के निर्माण की योजना बना रही है। विशेष रूप से केदारनाथ धाम में टेंट कॉलोनी बनाकर पांच हजार बेड की व्यवस्था की जा रही है।साथ ही सोनप्रयाग से लेकर केदारनाथ तक के बीच निजी व सरकारी भूमि पर पांच हजार क्षमता की टेंंट कॉलोनी का निर्माण किया जाएगा। इसी प्रकार बदरीनाथ में शुरुआती चरण में कार्मिकों के रहने के लिए टेंट कॉलोनी का निर्माण किया जाएगा। आवश्यकता पडऩे पर यहां यात्रियों के लिए भी टेंट कॉलोनी बनाई जाएगी।प्रदेश में…

Read More

देहरादून –  सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि देहरादून में सरकार द्वारा देश के प्रथम सी०डी०एस० स्वर्गीय जनरल बिपिन रावत जी की स्मृति में स्मारक का निर्माण किया जा रहा है। जिसमें जनरल रावत की प्रतिमा भी स्थापित की गई है उन्होंने कहा प्रदेश के युवाओं सहित समस्त उत्तराखण्डवासियों का जो स्नेह और सम्मान जनरल बिपिन रावत जी के प्रति था उस सम्मान और स्नेह के लिए जनरल साहब हमेशा समर्पित रहते थे। इसी को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है कि देहरादून के कनक चौक के निकट पार्क में स्मारक निर्माण किया जाए जहां…

Read More

बागेश्वर। उत्तराखंड पर्यटन विकास बोर्ड और जिला प्रशासन बागेश्वर की ओर से पहली पैराग्लाइडिंग एक्यूरेसी चैंपियनशिप का आयोजन 12 से 14 अप्रैल तक कपकोट में आयोजित की जा रही है। जो कि केदारीबगड़ मैदान से जालेख तक होगी।इस संबंध में बागेश्वर की जिलाधिकारी अनुराधा पाल ने बताया कि इस तीन दिवसीय चैंपियनशिप की तैयारी पूरी कर ली गई है। इसके लिए देशभर से पायलट प्रतिभाग करने बागेश्वर पहुंच चुके हैं। वहीं जिला पर्यटन अधिकारी कीर्ति आर्य ने बताया कि इस पहली बार होने वाली चैंपियनशिप में आर्मी, नेवी उत्तर प्रदेश,हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड,मेघालय,आसाम रेजिमेंट,हरियाणा सहित सिक्किम के पायलेट हिस्सा ले रहे…

Read More