Author: Onnu

देहरादून –  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को मुख्यमंत्री आवास से गणतंत्र दिवस परेड-2023 में प्रथम स्थान पर रही उत्तराखण्ड राज्य की झांकी ‘मानसखण्ड’ को प्रदेश के जनपदों/ब्लॉक मुख्यालयों तथा मुख्य स्थानों पर प्रदर्शन हेतु फलैग ऑफ किया।  गणतंत्र दिवस परेड-2023 में विभिन्न राज्यों व भारत सरकार के मंत्रालयों की 27 झांकियों में उत्तराखण्ड की मानसखण्ड झांकी को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ। कर्त्तव्य पथ पर पहली परेड में उत्तराखण्ड को प्रथम स्थान मिलना एक बड़ी उपलब्धि है। उत्तराखण्ड गठन से अब तक पहली बार राज्य की झांकी को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है। मानसखण्ड झांकी में जागेश्वर मंदिर, कार्बेट नेशनल…

Read More

देहरादून – सुरक्षित जोशीमठ का संदेश देने के लिए आठ अप्रैल से औली में स्की माउंटेनियरिंग एसोसिएशन उत्तराखंड और स्काई रनिंग एसोसिएशन उत्तराखंड संयुक्त रूप से राष्ट्रीय स्तर की स्काई रनिंग और स्काई अल्ट्रा रेस प्रतियोगिता का आयोजन करेगा। इसके लिए तैयारियां पूरी हो गई हैं। प्रतियोगिता के लिए अभी तक 230 खिलाड़ियों ने पंजीकरण कराया है। रेस बदरीनाथ हाईवे पर स्थित हनुमान चट्टी से औली (46 किलोमीटर) तक आयोजित होगी। 8 अप्रैल को सीएम पुष्कर सिंह धामी पूर्वाह्न 11 बजे जोशीमठ नृसिंह मंदिर परिसर से प्रतियोगिता का शुभारंभ करेंगे। माउंटेनियरिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय भट्ट ने बताया कि प्रतियोगिता में…

Read More

देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा की सिक्किम में हिमस्खलन से कई लोगों के हताहत होने का समाचार अत्यंत पीड़ादायक है। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान एवं शोक संतप्त परिजनों को यह असीम कष्ट सहने की शक्ति प्रदान करें।बाबा केदार से घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं।

Read More

देहरादून – उत्तराखंड जेई भर्ती के पेपर लीक में शामिल 61 अभ्यर्थियों पर उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने पांच साल के लिए प्रतिबंध लगा दिया है। सभी को फरवरी और मार्च में कारण बताओ नोटिस भेजे गए थे। कुछ ने जवाब दिया था, जबकि बाकी ने नहीं दिया था। अब ये सभी आयोग की किसी भी परीक्षा में हिस्सा नहीं ले सकेंगे। पटवारी भर्ती का पेपर लीक करने वालों पर दो दिन में फैसला पटवारी लेखपाल भर्ती पेपर लीक में शामिल पाए गए 44 उम्मीदवारों पर अभी आयोग ने फैसला नहीं लिया है। आयोग के सचिव जीएस रावत का कहना…

Read More

देहरादून – उत्तराखंड एनसीसी मिनिस्ट्रियल अधिकारी एवं कर्मचारी सर्विस एसोसिएशन उत्तराखंड के प्रतिनिधिमंडल के साथ एनसीसी विभाग उत्तराखंड के विभागाध्यक्ष मेजर जनरल पीएस दहिया द्वारा प्रथम बार विभाग के कर्मचारियों की समस्याओं के निराकरण के लिए संयुक्त बैठक को एनसीसी निदेशालय उत्तराखंड में संपन्न कराई गई। निदेशालय द्वारा सिर्फ स्थानीय स्तर पर सेवारत पदाधिकारियों को बैठक के लिए ही आमंत्रित किया गया जिसमें प्रांतीय अध्यक्ष सुभाष चंद जगूड़ी, प्रांतीय महामंत्री आरएल टम्टा एवं गढ़वाल मंडल के मंडल महामंत्री सुखबीर सिंह रावत ने एसोसिएशन की ओर से प्रतिनिधित्व किया। इस बैठक का उद्देश्य यह था कि उत्तराखंड की अलग निदेशालय को…

Read More

देहरादून – खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के अधिकारियों की लापरवाही से एक उपभोक्ता को दो वर्षों तक राशन उपलब्ध नहीं हो सका। उसके द्वारा सूचना के अधिकार में जानकारी मांगी गई तो सही जानकारी नहीं दी गई। राज्य सूचना आयुक्त योगेश भट्ट ने मामले में लोक सूचना अधिकारी पर 25 हजार रुपये का जुर्माना लगाने के साथ ही 17 कुंतल 500 ग्राम राशन अपीलार्थी को उपलब्ध कराने के आदेश विभाग को दिए हैं। मामला हरिद्वार जनपद के तहसील लक्सर का है। अपीलकर्ता राजेश कुमार का कथन था कि विभाग की ओर से दो वर्ष पूर्व स्लिप संख्या 5002383333 दी…

Read More

देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में केन्द्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से शिष्टाचार भेंट की। भेंट के दौरान मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वित्त मंत्री से सौंग बांध पेयजल परियोजना हेतु 1774 करोड़ की धनराशि का वित्तपोषण भारत सरकार के पूंजीगत व्यय हेतु विशेष सहायता के अन्तर्गत कराने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि इस परियोजना से देहरादून की पेयजल समस्या का समाधान हो जाएगा।मुख्यमंत्री ने कहा कि देहरादून नगर एवं इसके उपनगरीय क्षेत्रों में पेयजल की व्यवस्था मुख्य रूप से नलकूप के द्वारा की जा रही है, जिसके फलस्वरूप भूजल स्तर में लगातार गिरावट हो रही है। देहरादून…

Read More

देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से शिष्टाचार भेंट की। मुख्यमंत्री ने रेल मंत्री से टनकपुर-देहरादून के मध्य एक जनशताब्दी रेल सेवा और दिल्ली- रामनगर के मध्य शताब्दी एक्सप्रेस रेल सेवा संचालित किए जाने के अनुरोध किया।मुख्यमंत्री ने रेल मंत्री से देहरादून से सहारनपुर को मोहण्ड होते हुए रेलवे से जोड़ने हेतु टनल आधारित रेल लाईन परियोजना ओर ऋषिकेश-उत्तरकाशी रेल लाईन परियोजना का शीघ्र परीक्षण कराकर इसके निर्माण की स्वीकृति प्रदान किए जाने का भी अनुरोध किया।मुख्यमंत्री ने केंद्रीय रेल मंत्री से हरिद्वार से वाराणसी वंदे भारत रेल बजट प्रारंभ किए…

Read More

देहरादून – केंद्रीय सड़क परिवहन व राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी 6 अप्रैल को देहरादून आएंगे। इस दौरान वह निर्माणाधीन दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे का निरीक्षण करने के साथ की कुछ नई योजनाओं की सौगात उत्तराखंड को दे सकते हैं। केंद्रीय सड़क परिवहन व राजमार्ग मंत्रालय की ओर से गडकरी के उत्तराखंड आगमन के संबंध में शासन को पत्र लिखा गया है। हालांकि अभी तक उनका मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम जारी नहीं किया गया है।आधिकारिक सूत्रों की मानें तो गडकरी नई दिल्ली से ही आर्थिक गलियारे के रूप में विकसित किए जा रहे दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे का सड़क मार्ग से होते हुए गणेशपुर या आशारोड़ी तक…

Read More

देहरादून – उत्तराखण्ड के राजकीय विश्वविद्यालयों से सम्बद्ध महाविद्यालयों एवं संस्थानों की सम्बद्धता प्रक्रिया को सुगम एवं प्रभावी बनाये जाने के दृष्टिगत राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने सोमवार को राजभवन में ‘उत्तराखण्ड कॉलेज एफिलिएशन पोर्टल’ का शुभारंभ किया। इस पोर्टल के शुभारंभ से सम्बद्धता देने वाले 05 विश्वविद्यालयों हेमवती नंदन बहुगुणा उत्तराखण्ड चिकित्सा शिक्षा विश्वविद्यालय, कुमाऊँ विश्वविद्यालय, वीर माधो सिंह भण्डारी उत्तराखण्ड प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय और श्री देव सुमन उत्तराखण्ड विश्वविद्यालय की सम्बद्धता प्रक्रिया ऑनलाइन मोड़ में सम्पादित की जायेगी।इस पोर्टल के शुभारंभ के अवसर पर राज्यपाल ने कहा कि सम्बद्धता प्रक्रिया को पारदर्शी,…

Read More