देहरादून – मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने आज उत्तराखण्ड आयुर्वेद विश्वविद्यालय में उत्तराखण्ड के पीएमएचएस चिकित्सा अधिकारियों के लिए आम जनमानस के इलाज हेतु आयुर्वेद को बढ़ावा देने के लिए 06 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। मुख्य सचिव ने आयुर्वेद पद्धति के महत्व पर विषेश बल देते हुए कहा कि प्राचीन समय से ही आयुर्वेद द्वारा चिकित्सा सुविधा दी जा रही है। आज के समय में आयुर्वेद व ऐलोपैथी पद्धति को आपस में तालमेल बनाकर आम जनमानस को चिकित्सकीय इलाज दे कर बेहतर इलाज किया जा सकता है। मुख्य सचिव ने कहा कि योग और आयुर्वेद के अनुरूप…
Author: Onnu
देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से शिष्टाचार भेंट कर भारत सरकार द्वारा राज्य के विकास हेतु जमरानी बांध परियोजना की स्वीकृति सहित विभिन्न साह्यतित परियोजनाओं व पूंजीगत परियोजनाओं हेतु व्यापक सहयोग देने पर उनका आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री श्री धामी ने लगभग एक घंटे तक चली इस बैठक में प्रधानमंत्री के साथ राज्य के विकास से संबंधित विभिन्न विषयों पर चर्चा की और उनका मार्गदर्शन प्राप्त किया। उन्होंने प्रधानमंत्री को चारधाम यात्रा आदि कैलाश और लोहाघाट स्थित मायावती आश्रम के लिए आमंत्रित भी किया। बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को जोशीमठ…
देहरादून- मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने आज नई दिल्ली में लोक सभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला से शिष्टाचार भेंट की।
देहरादून – उत्तराखण्ड राज्य रोजगार गारंटी परिषद में गैर सरकारी सदस्य के रूप में 13 जनप्रतिनिधियों को नामित करने की स्वीकृति के बाद प्रदेश के ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने सभी नामित सदस्यों को बधाई दी है। मंत्री ने कहा है कि इस महत्वपूर्ण परिषद में सभी सदस्यों की भूमिका अत्यन्त महत्वपूर्ण होती है। मंत्री ने बताया कि आगामी 17 अप्रैल को उत्तराखण्ड राज्य रोजगार गारंटी परिषद् की बैठक करवायी जाऐगी ताकि प्रदेश में नरेगा योजना के अर्न्तगत स्वीकृति कार्यो के क्रियान्वयन की स्थिति और आगामी समय के लिए कार्ययोजना की समीक्षा हो सके। विदित हो कि महात्मा गाँधी नरेगा,…
देहरादून – मसूरी-देहरादून मार्ग पर रविवार को दर्दनाक हादसा हो गया। एक रोडवेज बस खाई में गिर गई, जिसमें 40 से ज्यादा लोग सवार बताए रहे हैं। पुलिस के अनुसार 3 लोगों की मौत हो गई है। आईटीबीपी के जवान और पुलिस सहित स्थानीय लोग खाई से घायलों को बाहर निकालने में जुटे हैं। तीन लोग गंभीर घायल है। जबकि 19 घायलों को देहरादून भेजा गया है।मिली जानकारी के मुताबिक बस हादसा मसूरी से पांच किमी पहले मसूरी देहरादून हाईवे पर शेर घड़ी के पास हुआ है। इस दर्दनाक हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस-प्रशासन की टीम मौके पर राहत-बचाव…
देहरादून – भाजपा ने अपने विधायकों की प्रस्तावित प्रशिक्षण कार्यशाला को स्थगित कर दिया है। पार्टी प्रदेश महामंत्री आदित्य कुमार ने जानकारी देते हुए बताया आगामी 8 से 10 अप्रैल के मध्य पार्टी विधायकों की कार्यशाला प्रस्तावित थी जिसमें संगठन के कार्यकलापांे, सरकार एवं संगठन के मध्य समन्वय, विधायी कार्यों की जानकारी समेत तमाम विषयों पर अलग-अलग सत्रों में चर्चा होनी थी। लेकिन इस बीच कर्नाटक चुनाव की घोषणा के कारण, कार्यशाला को संबोधित करने वाले अधिकांश केंद्रीय नेताओं की व्यस्तथा वहां चुनाव कार्यक्रमों में रहने वाली है। लिहाजा पार्टी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के निर्देशों पर संगठन ने आगामी…
देहरादून – राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस 17 अप्रैल को 01 से 19 वर्ष तक के बच्चों एवं किशोर, किशोरियों को अल्बेंडाजोल दवा दिए जाने आदि तैयारियों के संबंध में जिलाधिकारी सोनिका की अध्यक्षता में ऋषिपर्णा सभागार कलेक्ट्रेट में बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि स्कूल, आंगनबाड़ी केन्द्र एवं अन्य शैक्षिक संस्थानों में बच्चों एवं किशोर, किशोरियों को दवाई उपलब्ध करवाने हेतु पल्स पोलियो की तर्ज पर माइक्रो प्लान बनाते हुए दवाईयां दी जाएं। उन्होंने निर्देशित किया कि जनपद में कोई भी बच्चा, किशोर, किशोरी दवाई खाने से वंचित न रहे इसके लिए जो बच्चे झुग्गी-झोपड़ी…
देहरादून – 2025 तक उत्तराखण्ड को देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए विभागों का जो लक्ष्य निर्धारित है, उस लक्ष्य की प्राप्ति के लिए विभागों नेअब तक धरातल पर किये गये कार्यों तथा भविष्य की कार्ययोजना पर तेजी लाने के लिए विभागों की नियमित समीक्षा की जायेगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में सचिवालय में सशक्त उत्तराखण्ड /25 के अन्तर्गत विभागों की कार्यों की समीक्षा के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिये कि 2025 के लिए लक्ष्य के सापेक्ष जो भी कार्य किये जा रहे हैं, उनको पूर्ण करने के लिए समय सीमा का विशेष ध्यान रखा जाए। जिन…
देहरादून – 10 अप्रैल से देहरादून में पूर्व सैनिक और सैनिक विधवाओं के पुत्रों को सेना/अर्द्धसैनिक/पुलिस बल में भर्ती के लिए निःशुल्क भर्ती पूर्व प्रशिक्षण दिया जायेगा। जिला सैनिक कल्याण, पुनर्वास अधिकारी टिहरी गढ़वाल कर्नल योगेन्द्र कुमार (अ.प्रा.) ने जानकारी देते हुए बताया कि 10 अप्रैल 2023 से 3 जून 2023 तक देहरादून में पूर्व सैनिक, सैनिक विधवाओं के पुत्रों को सेना/अर्द्धसैनिक/पुलिस बल में भर्ती के लिए निःशुल्क भर्ती पूर्व प्रशिक्षण संचालित किया जायेगा।उन्होंने कहा कि जनपद टिहरी के इच्छुक युवा अभ्यर्थी 7 अप्रैल तक जिला सैनिक कल्याण, पुनर्वास कार्यालय टिहरी में अपना नाम दर्ज करा सकते हैं। अधिक जानकारी…
हरिद्वार – दिल्ली-हरिद्वार हाईवे पर अलग-अलग जगह सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। जबकि चार लोग घायल हो गए। पुलिस ने शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हरियाणा के पानीपत जिला निवासी तीन लोग शुक्रवार की रात कार से हरिद्वार जा रहे थे। जैसे ही कार बाईपास पर खटका गांव के पास पहुंची तो कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई।हादसे में कार सवार संजय (32) निवासी समालका, जिला पानीपत हरियाणा, विकास(35) निवासी खोजकीपुरा जिला पानीपत हरियाणा और दीपक निवासी पूटरा, जिला पानीपत हरियाणा घायल हो गए। घायलों को रुड़की सिविल अस्पताल में भर्ती…
