Author: Onnu

नई दिल्ली – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के साथ राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के 3 साल पूरे होने के अवसर पर प्रगति मैदान के भारत मंडपम पहुंचे। यहां उन्होंने अखिल भारतीय शिक्षा सम्मेलन का उद्घाटन किया। दरअसल, राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) 2020 की तीसरी वर्षगांठ के मौके पर इस दो दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस मौके पर पीएम मोदी ने शिक्षा और कौशल की 12 भारतीय भाषाओं में किताबों का विमोचन किया और पीएमश्री योजना के तहत धनराशि की पहली किस्त भी जारी की। केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, पीएमश्री…

Read More

नई दिल्ली – अंडमान द्वीप पर शुक्रवार देर रात भूकंप का तेज झटका महसूस किया गया। रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 5.8 मापी गई। फिलहाल किसी भी तरह के नुकसान की सूचना नहीं है। किसी भी तरह का अलर्ट भी जारी नहीं किया गया है। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी ने बताया कि भूकंप देर रात करीब 12 बजकर 53 मिनट पर महसूस किया गया। इसका केंद्र जमीन से 69 किलोमीटर गहराई में था।

Read More

नैनीताल : जनपद नैनीताल- बलदिया नाले में गिरा एक व्यक्ति, SDRF ने किया रेस्क्यू। आज 28 जुलाई 2023 को जिला नियंत्रण कक्ष, नैनीताल द्वारा SDRF को प्रातः सूचना दी गयी कि बलदिया नाले के पास एक व्यक्ति खाई में गिर गया है जिसके रेस्क्यू हेतु SDRF टीम की आवश्यकता है। उक्त सूचना पर पोस्ट नैनीताल से ASI लाल सिंह के नेतृत्व में SDRF टीम मय रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।  उक्त व्यक्ति प्रातः शौच हेतु नाले के किनारे गया हुआ था जहाँ पैर फिसलने से अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया। काफी देर तक घर वापस न लौटने पर…

Read More

देहरादून – देश के कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री एवं राष्ट्रीय राज्य कृषि विपणन बोर्ड के अध्यक्ष गणेश जोशी ने कोसांब की सामान्य निकाय बैठक में लिए गए निर्णय पर गोवा कृषि वस्तुओं के अंतर-राज्य व्यापार के विकास और बुनियादी ढांचे के विकास के संबंध में बैठक ली। मंत्री ने कहा कि सभी सदस्यों और प्रत्येक राज्य को कृषि वस्तु पहुंच को मजबूत करना चाहिए और अपने-अपने राज्यों के बाहर आवश्यक बुनियादी ढांचे का निर्माण करके किसानों को विकल्प प्रदान करना चाहिए। इससे न केवल अंतर-राज्य व्यापार बढ़ेगा, बल्कि किसानों को कीमत की बेहतर प्राप्ति भी सुनिश्चित होगी। हर राज्य…

Read More

देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज देहरादून में आयोजित 10वीं एवं 12वीं परीक्षा में उत्तीर्ण मेधावी छात्र-छात्राओं के ‘सम्मान समारोह’ कार्यक्रम में प्रतिभाग कर राज्य सरकार की ओर से 94 मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया। मुख्यमंत्री धामी ने सभी मेधावियों को संबोधित करते हुए कहा कि उन्हें गर्व का अनुभव हो रहा है, आज वे प्रदेश के उन सर्वश्रेष्ठ बच्चों से मिल रहे हैं, जिन्होंने अपनी प्रतिभा के बल पर यह दिखाया है कि शिखर पर जाने के लिए एक स्पष्ट उद्देश्य होना चाहिए। उन्होंने कहा कि जीवन में कठिन परिश्रम का कोई विकल्प नहीं होता है। शिक्षा…

Read More

देहरादून – उत्तराखंड के देहरादून, चमोली और बागेश्वर जिले के कई इलाकों में शुक्रवार को भारी बारिश होने की संभावना है जबकि प्रदेशभर के लिए मौसम विभाग ने बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार प्रदेश में 28 से 31 जुलाई तक भारी बारिश का यलो अलर्ट है। केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि अगले कुछ दिनों तक प्रदेश के कई इलाकों में बिजली चमकने और मूसलाधार बारिश होने के आसार हैं। विभाग ने हिदायत दी है कि गर्जन और भारी बारिश के कारण संवेदनशील इलाकों में भूस्खलन से सड़क मार्ग और…

Read More

देहरादून – सचिव आपदा प्रबंधन डॉ. रंजीत कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में आज सचिवालय में उत्तराखण्ड के विभिन्न क्षेत्रों विशेष रूप से राज्य के मैदानी क्षेत्रों के लिए बाढ़ प्रबंधन योजना बनाए जाने के संबंध में बैठक आयोजित की गई । सचिव आपदा प्रबंधन ने सिंचाई विभाग उत्तराखण्ड, सिंचाई विभाग उत्तर प्रदेश, केंद्रीय जल आयोग, आपदा प्रबंधन विभाग के अधिकारियो को आपसी समन्वय के साथ बाढ़ प्रबंधन योजना पर कार्य करने के निर्देश दिए।उन्होंने कहा कि राज्य के पहाड़ी एवं मैदानी क्षेत्रों की नदियों के जल संग्रहण क्षेत्र में होने वाली वर्षा के साथ ही ऊपरी क्षेत्र में नदियों के…

Read More

देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से आज मुख्यमंत्री आवास में नेपाल के उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमण्डल ने भेंट की। उन्होंने भारत-नेपाल से जुड़े विभिन्न समसामयिक विषयों पर चर्चा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत और नेपाल के लोगों में रहन-सहन, धार्मिक रीति-रिवाजों में काफी समानताएं हैं। उत्तराखण्ड का बड़ा क्षेत्र नेपाल की सीमा से लगा है। मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधिमण्डल के सदस्यों से कहा कि नेपाल के विकास के लिए जो भी सहयोग की आवश्यकता होगी, हर संभव मदद की जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि नेपाल का भी काफी क्षेत्र मानसखण्ड में आता है। नेपाल में भी मानसखण्ड मंदिर माला मिशन के…

Read More

देहरादून। जिलाधिकारी सोनिका की अध्यक्षता में ऋषिपर्णा सभागार कलेक्ट्रेट में स्वतंत्रता दिवस की 76 वीं वर्षगांठ के अवसर पर जनपद में होने वाले राज्य स्तरीय कार्यक्रम की व्यवस्थाओं एवं तैयारियों के सम्बन्ध में बैठक आयोजित की गई। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सरकारी एवं गैर सरकारी कार्यालयों में प्रातः 09 बजे तथा मुख्य कार्यक्रम स्थल परेड ग्राउंड पर प्रातः 10 बजे माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा ध्वजारोहण किया जाएगा। प्रभातफेरी प्रातः 07 बजे से 09 बजे तक होगी, जिसका समापन गांधी पार्क में होगा।जिलाधिकारी ने संस्कृति विभाग को निर्देश दिए 15 अगस्त की पूर्व संध्या पर कवि सम्मेलन का…

Read More

देहरादून –  पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत उत्तराखण्ड के 760148 लाभार्थी किसान परिवारों को 14वीं किस्त डीबीटी के माध्यम से 168 करोड़ रूपये की धनराशि हस्तान्तरित की गई है। इसके साथ ही उत्तराखण्ड को 300 किसान उत्पादक समूहों (एफपीओ) बनाने का लक्ष्य मिला हैं जिसके सापेक्ष राज्य में 207 एफपीओ का गठन हो चुका है। गुरूवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सीकर, राजस्थान से देशभर के किसानों को सम्बोधित कार्यक्रम को देहरादून में प्रदेशभर से उपस्थित किसानों ने वर्चुअल माध्यम से सुना।इस अवसर पर कार्यक्रम में उपस्थित प्रदेशभर से आए किसानों को सम्बोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री गणेश…

Read More