Author: Onnu

नई दिल्ली –  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में केंद्रीय पंचायती राज और ग्रामीण विकास मंत्री गिरिराज सिंह से भेंट कर उनका कुशलक्षेम जाना।इसके साथ ही उत्तराखण्ड में ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग के अंतर्गत चल रहे विकास कार्यों समेत ग्राम पंचायतों के डिजिटलीकरण, प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण), ग्राम विकास महायोजना, श्यामा प्रसाद मुखर्जी रूरल मिशन जैसी विभिन्न ग्रामोत्थान योजनाओं के बारे में विस्तृत चर्चा की।

Read More

देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से भेंट कर उत्तराखण्ड में सड़क कनेक्टिविटी से संबंधित परियोजनाओं पर चर्चा की। उन्होंने केंद्रीय मंत्री को कंडाली से बनी स्टॉल के साथ ही अन्य स्थानीय उत्पाद भी भेंट किए। मुख्यमंत्री ने केन्द्रीय सड़क परिवहन मंत्री से सी.आई.आर.एफ के प्रस्तावों पर वित्तीय एवं प्रशासकीय अनुमोदन के लिए अनुरोध किया। केन्द्रीय सड़क परिवहन मंत्री ने कहा कि सी.आईआर.एफ में राज्य को 250 करोड़ रूपये की परियोजना की स्वीकृति प्रदान की जाएंगी।मुख्यमंत्री ने केन्द्रीय सड़क परिवहन मंत्री से उत्तराखण्ड के पर्वतीय क्षेत्रों में स्थित…

Read More

काशीपुर।आज प्रदेश की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या काशीपुर स्थित आयुष्मान हॉस्पिटल पहुंची जहां उन्होंने विगत दिनों बस हादसे में घायल हुए श्रमिकों का हालचाल जाना।इस दौरान मंत्री रेखा आर्या ने डॉक्टरों से वार्ता कर घायलों को समुचित इलाज उपलब्ध कराने के निर्देश देने के साथ ही किसी भी प्रकार की लापरवाही ना बरतने की बात कही।डॉक्टरों द्वारा कैबिनेट मंत्री को अवगत कराया गया कि सही देशभाल व इलाज किया जा रहा।14 घायलों में से 3 को डिस्चार्ज कर दिया गया है जबकि 11 अभी भी भर्ती हैं। वहीं मंत्री रेखा आर्या ने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में…

Read More

नई दिल्ली – ज्ञानवापी मामले में सुप्रीम कोर्ट ने एएसआई के सर्वे पर 26 जुलाई शाम पांच बजे तक रोक लगा दी है। सुप्रीम कोर्ट ने निर्देश दिया है कि मस्जिद में कोई तोड़फोड़ नहीं होनी चाहिए।इस पर उत्तर प्रदेश सरकार की तरफ से पेश हुए सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कहा कि एएसआई के आज के सर्वे के दौरान कोई तोड़फोड़ नहीं की गई है और ना ही इसकी कोई योजना है। अभी सिर्फ सर्वे में मस्जिद की नपाई का काम किया जा रहा है। वहीं मुस्लिम पक्ष ने सर्वे के काम को दो-तीन दिन टालने की मांग की…

Read More

देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दिल्ली दौरे पर होने से  सोमवार को प्रस्तावित मंत्रिमंडल की बैठक स्थगित कर दी गई है। कैबिनेट में कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा होनी थी।सोमवार को सचिवालय में मंत्रिमंडल की बैठक रखी गई थी। लेकिन मुख्यमंत्री धामी रविवार को केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात करने के लिए दिल्ली पहुंच गए हैं।सोमवार को सीएम कई अन्य केंद्रीय मंत्रियों से भी मुलाकात कर सकते हैं। इसके अलावा कैबिनेट मंत्री भी जिलों के दाैरे पर हैं, जिससे मंत्रिमंडल की बैठक स्थगित कर दी गई है।

Read More

उधमसिंह नगर – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नगर निगम रुद्रपुर, उधमसिंह नगर में आयोजित कार्यक्रम में ₹2435.11 लाख की 4 योजनाओं का लोकार्पण किया। उन्होंने नगर निगम क्षेत्र रूद्रपुर के अंतर्गत सड़कों के सुधारीकरण हेतु ₹2 करोड़ की धनराशि देने की भी घोषणा की। कार्यक्रम से पूर्व मुख्यमंत्री धामी ने नगर निगम स्थित महर्षि वाल्मीकि मंदिर में पूजा-अर्चना की और पर्यावरण मित्रों द्वारा आयोजित हवन यज्ञ में भी प्रतिभाग किया। उन्होंने कहा कि रुद्रपुर में ₹24 करोड़ से अधिक की विकास योजनाओं का लोकार्पण विकास हेतु महत्वपूर्ण है। आने वाले समय में रुद्रपुर को कूड़े के पहाड़ से मुक्ति…

Read More

पिथौरागढ़। उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैंl रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 3.2 मापी गई हैl भूकंप का केंद्र उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में स्थित था, जो भूकंपीय रूप से सक्रिय क्षेत्र हैl भूकंप 5 किलोमीटर की गहराई पर आया, भूकंप से किसी के घायल होने या क्षति की कोई रिपोर्ट नहीं है.

Read More

काशीपुर – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने काशीपुर में ₹28.63 करोड़ की 24 विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास करने के साथ ही प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के लाभार्थी आधारित नवनिर्मित 335 आवासों का लोकार्पण कर प्रतिकात्मक रूप से पांच लाभार्थियों को आवास की चाबी प्रदान की। उन्होंने इस योजना के तहत 1061 लाभार्थियों को दी जाने वाली धनराशि के तहत पांच लोगों को प्रथम किश्त की धनराशि तथा आवास आवंटन पत्र सौंपे। उन्होंने प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत पांच लोगों को ₹50-50 हजार की धनराशि के चेक भी प्रदान किये। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने गिरीताल का सौंदर्यीकरण किये…

Read More

ऊधम सिंह नगर – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज काशीपुर, ऊधम सिंह नगर में कुमाऊँ गढ़वाल चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे व्यापारी उत्तराखण्ड राज्य के ‘ग्रोथ इंजन’ एवं ‘अर्थव्यवस्था’ के आधार हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में उद्योगों के साथ व्यापार एवं स्वरोजगार को बढावा देना राज्य सरकार की प्राथमिकता है। राज्य का शांत वातावरण तथा दक्ष युवाशक्ति उद्योगों के लिए अनुकूल है। उन्होंने कहा कि राज्य के उद्यमी हमारे ब्राण्ड एम्बेसडर हैं।उन्होंने कहा कि राज्य सरकार व्यापार और रोजगार के लिए अनुकूल माहौल…

Read More

काशीपुर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज काशीपुर दौरे पर रहेंगे। सीएम धामी के दौरे को लेकर भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं में उत्साह है। प्रशासनिक अमले ने भी मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर पूरी तरह कमर कस ली है।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी काशीपुर में कुमाऊं गढ़वाल चेंबर ऑफ कॉमर्स के नवनिर्मित भवन का उद्घाटन करेंगे।इसके बाद वे नगर निगम पहुंचकर प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बने मकानों की चाबी पात्रों को सौपेंगे। भाजपा काशीपुर के जिला अध्यक्ष गुंजन सुखीजा ने कहा प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का काशीपुर से विशेष लगाव है। इसी के तहत पुष्कर सिंह धामी नगर निगम…

Read More