चमोली – उत्तराखंड के चमोली जिले से दिल दहलाने वाली खबर सामने आई है,यहां करंट लगने से 10 लोगों की मौत हो गई है, जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैंl घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस प्रशासन की टीम ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है, जबकि मृतकों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा हैl जानकारी के अनुसार यहां हादसा अलकनंदा नदी के किनारे ट्रांसफार्मर फटने से हुआ हैl एसपी चमोली परमेंद्र डोभाल ने पुष्टि करते हुए बताया हादसे में 10 लोगों की मृत्यु हो गई और कई घायल हो गएl घायलों को जिला अस्पताल में…
Author: Onnu
देहरादून- देहरादून के विकासनगर में बुधवार सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। बैराट के पास एक कार खाई में गिर गई। इस दौरान हादसे में एक महिला की मौत हो गई। वहीं, तीन लोग घायल हो गए। हादसे की जानकारी मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। ग्रामीणों ने देर न करते हुए रेस्क्यू शुरू किया, लेकिन तब एक महिला दम तोड़ चुकी थी। घायलों को विकासनगर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
देहरादून – आज उत्तरकाशी, चमोली, बागेश्वर और देहरादून में बिजली चमकने के साथ भारी बारिश की संभावना है।उत्तराखंड में आज भी मौसम बिगड़ा हुआ है। राजधानी देहरादून समेत कई पहाड़ी इलाकों में सुबह की शुरुआत बारिश के साथ हुई। वहीं, मौसम विभाग ने उत्तराखंड के सभी जिलों में बुधवार और बृहस्पतिवार को भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। जबकि, 21 जुलाई को प्रदेशभर में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया, 19 से 21 जुलाई तक प्रदेश के कई इलाकों में भारी बारिश हो सकती है। संवेदनशील इलाकों में…
नई दिल्ली – केंद्र सरकार ने 20 जुलाई से शुरू होने वाले संसद के मानसून सत्र से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर विचार-विमर्श के लिए आज सर्वदलीय बैठक बुलाई है। यह एक औपचारिक बैठक होगी जो संसद सत्र शुरू होने से एक दिन पहले होगी। इस बैठक में सरकार के वरिष्ठ मंत्रियों समेत प्रधानमंत्री मोदी भी शिरकत करेंगे।
देहरादून – विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने कोटद्वार विधानसभा क्षेत्र के आपदा ग्रसित क्षेत्रों निरीक्षण किया। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने मालन नदी पर आरसीसी ह्यूम पाइप की मदद से बन रहे वैकल्पिक मार्ग का निरीक्षण कर अधिकारियों को समय की अवधि के भीतर कार्य को पूर्ण करने के निर्देश दिए। विधानसभा अध्यक्ष ने कोटद्वार वासियों को जल्द से जल्द राहत देने के लिए वैकल्पिक मार्ग में नब्बे से सौ के करीब आरसीसी ह्यूम पाइप लगाए जाएंगे जिनको जलस्तर कम होते ही 21 दिनों के भीतर कार्य को पूर्ण करने का लक्ष्य रखा है।विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने…
रुद्रप्रयाग।प्रदेश के चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा, सहकारिता, उच्च शिक्षा, विद्यालयी शिक्षा एवं संस्कृति शिक्षा मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत एक दिवसीय जनपद भ्रमण पर पहुंचे। जनपद आगमन पर शिक्षा मंत्री का मुख्य शिक्षा अधिकारी व प्रधानाचार्य ने स्वागत किया। इस अवसर पर शिक्षा मंत्री ने राजकीय बालिका इंटर काॅलेज रुद्रप्रयाग में आंवले के पौध का रोपण किया।इस अवसर पर शिक्षा मंत्री ने कहा कि सरकार द्वारा पूरे प्रदेश में हरेला पर्व के अवसर पर पर्यावरण के संरक्षण एवं संवर्द्धन के लिए वृहद स्तर पर वृक्षारोपण कार्यक्रम किया जा रहा है जिससे कि कम हो रहे जल स्रोतों के संरक्षण…
देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज सचिवालय स्थित आपदा प्रबंधन कंट्रोल रूम से प्रदेश में हो रही अतिवृष्टि की जानकारी ली। उन्होंने सभी जिलाधिकारियों से फोन पर वार्ता कर निर्देश दिए कि हर चुनौती का सामना करने के लिए प्रशासन को अलर्ट मोड पर रखा जाए। मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारियों को निर्देश दिए कि आपदा की स्थिति में लोगों को शीघ्र राहत मिले, इसके लिए पूरी तैयारी रखी जाए। वर्षा के कारण सड़क, विद्युत, पेयजल व्यवस्थाएं बाधित होने की दशा में, सभी व्यवस्थाएं तत्काल सुचारू की जाय। मुख्यमंत्री ने सचिव आपदा प्रबंधन को निर्देश दिए कि लक्सर, खानपुर एवं…
देहरादून – प्रदेश के 145 सरकारी व निजी पॉलिटेक्निक संस्थानों में डिप्लोमा दाखिले के पहले चरण की काउंसिलिंग में सोमवार को सीटों का आवंटन कर दिया गया। आवंटित सीटों पर मंगलवार से दाखिले शुरू होंगे। पॉलिटेक्निक संस्थानों में डिप्लोमा की करीब 15 हजार सीटों पर दाखिले के लिए काउंसिलिंग का पहला चरण 11 जुलाई से शुरू हुआ था।14 जुलाई तक ऑनलाइन पंजीकरण व विकल्प भरने का मौका दिया गया। इसके बाद सोमवार को उत्तराखंड प्राविधिक शिक्षा परिषद ने पहले चरण की काउंसिलिंग का सीट आवंटन कर दिया है। विकल्प भरने वाले छात्र परिषद की वेबसाइट पर लॉगिन करके अपना अलॉटमेंट…
नई दिल्ली। केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह मंगलवार को नई दिल्ली में “केन्द्रीय पंजीयक- सहारा रिफण्ड पोर्टल” का शुभारम्भ करेंगे। सहकारिता मंत्रालय ने गठन के बाद से ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्ग दर्शन और गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह के नेतृत्व में देश में सहकारी आंदोलन को मजबूत करने और सहकारी समितियों के सदस्यों के हितों की रक्षा के लिए अनेक पहल की हैं। उल्लेखनीय है कि सहारा समूह की सहकारी समितियों के जमाकर्ताओं की वैध जमा धनराशि के भुगतान संबंधी शिकायतों के समाधान के लिए सहकारिता मंत्रालय के आवेदन पर, भारत के सर्वोच्च न्यायालय ने…
देहरादून।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को निरंजनपुर, देहरादून स्थित नवीन मण्डी में आयोजित कार्यक्रम में कृषि के क्षेत्र में सराहनीय कार्य करने वाले किसानों को सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि मण्डी से जुड़ी विभिन्न समस्याओं के समाधान के लिए जो भी सुझाव प्राप्त हुए हैं, इनका परीक्षण काराकर प्रस्ताव बनाये जायेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि कुआंवाला-डोईवाला मार्ग पर दण्डेश्वर मंदिर का सौन्दर्यीकरण किया जायेगा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने वृक्षारोपण कर लोगों को वृक्षारोपण के लिये प्रेरित भी किया।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हजारों की संख्या में आये किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी…
