राजस्थान – प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज राजस्थान के दौरे पर जा रहे हैं। यहां पीएम मोदी सीकर कस्बे में एक कार्यक्रम में विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे। इतना ही नहीं इस दौरान वे 1.25 लाख पीएम किसान समृद्धि केंद्र (पीएमकेएसके) भी राष्ट्र को समर्पित करेंगे। इसके साथ ही प्रधानमंत्री मोदी सीकर में एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे। गौरतलब है कि चुनावी राज्य राजस्थान में बीजेपी का पूरा फोकस है। यही वजह है कि पीएम मोदी लगातार राजस्थन के दौरों पर जा रहे हैं। ये है प्रधानमंत्री का राजस्थान में कार्यक्रम सरकारी बयान के अनुसार, प्रधानमंत्री आज सीकर…
Author: Onnu
नैनीताल। नैनीताल जनपद की प्रभारी मंत्री व कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने अपनी तीन दिवसीय जनपद भ्रमण के दौरान जनपद के विभिन्न आपदाग्रस्त क्षेत्रों का सम्बन्धित अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों के साथ ज्योलिकोट, कैंची, पंगोट, किलबरी, राजभवन मार्ग, बलियानाला, ग्राम हरि, हली गॉव, गौलानदी, पीरूमदारा भरतपुर पम्पापुरी, हैड़ाखांन मोटर मार्ग, रेलवे स्टेशन काठगोदाम आपदाग्रस्त क्षेत्र के अलावा विभिन्न आपदाग्रस्त मोटर मार्ग का स्थलीय निरीक्षण किया व आमजनमानस की जनसमस्याओं का संज्ञान लेते हुए आज राज्य अतिथिगृह सभागार नैनीताल में सम्बन्धित अधिकारियों के साथ आपदा प्रबन्धन के अन्तर्गत किये गये कार्यो की समीक्षा बैठक ली। समीक्षा बैठक में मंत्री रेखा आर्या ने कहा…
देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज कारगिल विजय दिवस पर गांधी पार्क में आयोजित कार्यक्रम में शहीद स्मारक पर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की एवं शहीदों के परिवारजनों को सम्मानित किया। उन्होंने घोषणा की कि देहरादून एवं पिथौरागढ़ में एक-एक अतिरिक्त जिला सैनिक कल्याण कार्यालय खोला जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में सैनिक द्वार एवं स्मारकों की देखरेख सैनिक कल्याण विभाग एवं जिला प्रशासन के द्वारा की जायेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय सैनिकों ने कारगिल युद्ध में जिस प्रकार की विपरीत परिस्थितियों में वीरता का परिचय देते हुए घुसपैठियों को सीमा पार खदेड़ा, उससे पूरे विश्व…
देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को कारगिल विजय दिवस के अवसर पर भारतीय सेना के अदम्य साहस व शौर्य को नमन किया। उन्होंने गांधी पार्क स्थित शहीद स्मारक स्थल पर कारगिल शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। साथ ही शहीदों के परिजनों को सम्मानित किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि कारगिल युद्ध में भारतीय सेना ने पराक्रम की नई परिभाषा लिखी। अपने अदम्य साहस के दम पर वह कर दिखाया जो कोई सेना नहीं कर पाई। यह दिखाया कि कोई दुश्मन हमारी तरफ आंख उठाकर नहीं देख सकता। इस दौरान उन्होंने हरबर्टपुर और डीडीहाट में सैनिक…
देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कारगिल विजय दिवस पर देश के लिये अपने प्राण न्यौछावर करने वाले वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की है। अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत की सेना ने अपने शौर्य और पराक्रम से हमेशा देश का मान बढ़ाया है। हमें अपने जवानों की वीरता पर गर्व है। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड में भी देश के लिये बलिदान की परम्परा रही है। कारगिल युद्ध में बड़ी संख्या में उत्तराखण्ड के सपूतों ने देश की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुती दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार सैनिकों, पूर्व सैनिकों एवं…
नई दिल्ली – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दिल्ली के प्रगति मैदान में अंतरराष्ट्रीय प्रदर्शनी-सह-सम्मेलन केंद्र (आईईसीसी) परिसर राष्ट्र को समर्पित करेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) का दावा है कि यह दुनिया के अग्रणी प्रदर्शनी और सम्मेलन परिसरों में से एक होगा। इस परिसर में सितंबर में जी-20 नेताओं की बैठक प्रस्तावित है। पीएमओ की ओर से जारी बयान में बताया गया है कि इस परियोजना को लगभग 2,700 करोड़ रुपये की लागत से एक राष्ट्रीय परियोजना के रूप में विकसित किया गया था। लगभग 123 एकड़ के परिसर क्षेत्र के साथ, आईईसीसी परिसर को भारत के सबसे बड़े एमआईसीई (बैठकें, प्रोत्साहन,…
नई दिल्ली – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज नई दिल्ली में उत्तराखण्डी फीचर फिल्म पहाड़ी रत्न श्रीदेव सुमन के प्रोमो तथा पोस्टर का विमोचन किया। उन्होंने कहा कि महान क्रांतिकारी श्रीदेव सुमन द्वारा समाज के लिए दिया गया योगदान हम सभी को प्रेरणा देता रहेगा। उन्होंने कहा कि श्रीदेव सुमन ने हमेशा अन्याय के विरुद्ध आवाज उठाई और तानाशाही के खिलाफ जन-आंदोलन चलाए। अनेक अमानवीय यातनाओं को झेला लेकिन सच्चाई के मार्ग से विचलित नहीं हुए। वे एक क्रांतिकारी, बुद्धिजीवी, रचनाकार एवं दूरदृष्टि की सोच रखने वाले महापुरुष थे। मुख्यमंत्री श्री धामी ने कहा कि मातृभूमि के लिए स्वयं…
चमोली : मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र ने मंगलवार को गढ़वाल मंडल विकास निगम, गोपेश्वर में हिलांस आउटलेट का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि हिलांस आउटलेट से स्थानीय उत्पादों को पहचान मिलने के साथ ही महिला सशक्तिकरण व आजीविका संवर्धन में मदद मिलेगी। एकीकृत आजीविका सहयोग परियोजना (आईएलएसपी) के अन्तर्गत ग्रामीण उद्यम वेग वृद्धि परियोजना व राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के सहयोग से स्थानीय उत्पादों को राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय पहचान देने के उद्देश्य से जिले में गढ़वाल मंडल विकास निगम के सभी गेस्ट हाउस में हिलांस आउटलेट का संचालन शुरू किया गया है। हिलांस आउटलेट पर जिले की समस्त…
देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने श्रीदेव सुमन की पुण्य तिथि पर उनका भाव पूर्ण स्मरण किया और उनके चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने श्रीदेव सुमन की पुण्यतिथि पर कहा कि टिहरी जन क्रांति के नायक श्रीदेव सुमन देश के महान सपूत थे। उनके महान आदर्श हमें सदैव प्रेरणा प्रदान करते रहेंगे।
देहरादून – भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा मंगलवार के नई दिल्ली में उत्तराखंड के सांसदों की बैठक लेंगे। आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारी की दृष्टि से बुलाई गई इस बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट भी भाग लेंगे। सीएम पिछले दो दिन से दिल्ली में है। पार्टी से जुड़े सूत्रों के मुताबिक बैठक में संगठन स्तर पर अगले दो महीनों में होने वाले कार्यक्रमों पर चर्चा होगी। साथ प्रदेश में चले महा जनसंपर्क अभियान के दौरान जनता से मिले फीड बैक पर भी मंथन होगा। लोस चुनाव से पहले विपक्षी दलों के…
