देहरादून – जिलाधिकारी सोनिका की अध्यक्षता में ऋषिपर्णा सभागार कलेक्ट्रेट में प्रत्येक सोमवार की भांति जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जनसुनवाई में आज 99 शिकायतें प्राप्त हुई। अधिकतर शिकायतें भूमि संबंधी प्राप्त हुई इसके अतिरिक्त शिक्षा, एमडीडीए, नगर निगम, ग्राम्य विकास, पंचायतीराज, सिंचाई, विद्युत, पेयजल, नल कूप, पीएमजीएसवाई, खनन, पूर्ति, आबकारी आदि विभागों से संबंधित शिकायतें प्राप्त हुई। उन्होंने भूमि संबंधी शिकायतों पर राजस्व एवं नगर निगम सहित वन विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि जिन-जिन स्थानों पर संयुक्त निरीक्षण किया जाना है ऐसे प्रकरणों पर मौके पर जाकर आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने भूमि…
Author: Onnu
देहरादून – वरिष्ठ कांग्रेस नेता मनीष खंडूड़ी उत्तराखंडियों को लेकर दिए बयान पर घिर गए हैं। भाजपा ने मनीष के बयान पर जहां हमला बोला है वहीं खंडूड़ी ने कहा है कि वो अपने बयान पर कायम हैं, लेकिन उनके बयान को पूरे संदर्भ में देखने की जरूरत है। कांग्रेस की ओर से गढ़वाल लोकसभा में निकाली गई न्याय स्वाभिमान यात्रा के दौरान मनीष खंडूड़ी ने उक्त बयान दिया था, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। भाजपा के हमलावर रुख के बीच मनीष खंडूड़ी ने बयान पर कायम रहने की बात करते हुए कहा कि, उन्होंने उत्तराखंडियत,…
कोटद्वार – अभिनेता अनुपम खेर लैंसडौन की खूबरसूरत वादियों का दीदार करने पहुंचे। उनके यहां पहुंचते ही सेल्फी लेने के लिए फैंस की भीड़ उमड़ पड़ी, लेकिन अभिनेता ने भी किसी को निराश नहीं किया। उन्हें सभी के साथ खूब तस्वीरें खिंचवाई। अभिनेता के इस व्यवहार ने उनके फैंस को बेहद खुश किया। लैंसडौन की आबोहवा से प्रभावित अभिनेता ने कहा कि यहां फिल्में करने के लिए बेहतरीन जगह है। अनुपम खैर यहां अपने दोस्तों के साथ पहुंचे हैं।
पुरोला : उत्तराखंड में सड़क दुर्घटना लगातार एक के बाद एक सामने आ रही है पहाड़ी इलाकों में हादसे के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं, वहीं पुरोला से बड़ी खबर सामने आ रही हैl नौगांव से पुरोला आ रही एक ऑल्टो कार पेट्रोल पंप के पास दुर्घटनाग्रस्त होकर कमल नदी में गिर गई। जिसमें सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को सीएचसी में भर्ती करने के बाद चिकित्सकों ने एक घायल को हायर सेंटर रेफर कर दिया है। सोमवार सुबह 10 बजे करीब नौगांव से आ रही ऑल्टो HP 24C 3502 यहां…
देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी दिल्ली रवाना हो गए। सोमवार को सीएम केंद्रीय मंत्रियों के साथ मुलाकात करेंगे। जिसमें समान नागरिक संहिता (यूसीसी) पर चर्चा कर सकते हैं। सीएम के अचानक दिल्ली जाने से फिर से कैबिनेट विस्तार और दायित्वों के बंटवारे की चर्चाएं सुर्खियों में रही।हालांकि मुख्यमंत्री का केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात का समय तय हुआ है। 31 जुलाई को सीएम कई केंद्रीय नेताओं से मुलाकात करेंगे। जिसमें समान नागरिक संहिता और प्रदेश के विकास के मुद्दों पर चर्चा हो सकती है।
देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में पी.एम. स्वनिधि परिवार के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात के 103वें संस्करण को सुना। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम के माध्यम से समाज के विभिन्न क्षेत्रों में सराहनीय कार्य करने के लिए लोगों को प्रेरणा मिलती है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में राज्य सरकार स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने के साथ ही उनकी ब्रांडिंग, पैकेजिंग और मार्केंटिंग की अच्छी व्यवस्थाओं के साथ ही विभिन्न क्षेत्रों में स्थानीय लोगों को प्रशिक्षण भी दे रही है।…
देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में स्वनिधि परिवार के लाभार्थियों के साथ संवाद किया और स्वनिधि के लाभार्थियों एवं स्वनिधि के क्षेत्र में अच्छा कार्य करने वाले बैंकर्स एवं अन्य लोगों को सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्होंने घोषणा करते हुए कहा कि पीएम स्वनिधि योजना के तहत लाभार्थियों को 09 प्रतिशत अनुदान मिलने के बाद जो 3 से 4 प्रतिशत ब्याज देना पड़ता है, आने वाले समय में यह भी राज्य सरकार द्वारा वहन किया जायेगा। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेंडर आत्मनिर्भर निधि (पीएम स्वनिधि) योजना ने…
देहरादून। देहरादून में सीएम धामी ने ‘बोधिसत्व’ विचार श्रृंखला में व्यक्त विचारों के संकलन की पुस्तिका का किया विमोचन।
सतपुली : सतपुली से हादसे की खबर सामने आ रही है जहां, सतपुली-दुधारखाल रोड पर मैक्स पिकअप वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया।दुर्घटना पट्टी मल्ला बदलपुर के ग्राम सभा टसीला और ग्राम सभा बसई के बीच हुयी। जहां गूजरखण्ड पेयजल योजना में काम कर रहे एक जम्मू-कश्मीर के मजदूरों से भरी एक मैक्स पिकअप दुर्घटनाग्रस्त हो गयी, जिसमें चालक समेत तीन मौजूद सवार थे। मौके पर मौजूद क्षेत्रवासियों जिसमें रणवीर सिंह नेगी, मल्ला टसीला,भरत सिंह, तल्ला टसीला, अंकित बिष्ट, गूजरखण्ड, बिलोचन्द सिंह बिष्ट, गूजरखंड, पुष्कर नेगी, मल्ला टसीला, भगवान सिंह, दीपक सिंह, सूरज सिंह, डबल सिंह बिष्ट कठवाड़ा, चन्द्र्पाल सिंह नेगी, धीरज…
देहरादून। अंतरराष्ट्रीय बाघ दिवस न केवल राज्य के लिए बल्कि पूरे देश के लिए महत्वपूर्ण है…यह हमारे लिए गर्व का क्षण है कि राज्य में अंतरराष्ट्रीय बाघ दिवस मनाया जा रहा है।
