Author: Onnu

देहरादून  – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर रक्षाबंधन के अवसर पर आगामी 30 अगस्त को प्रदेश की महिलाओं को प्रदेश के अंदर उत्तराखण्ड परिवहन निगम द्वारा संचालित बसों के किराये में शत प्रतिशत छूट दी जाएगी।इस सम्बन्ध में सचिव परिवहन अरविंद सिंह ह्यांकी द्वारा प्रबंध निदेशक उत्तराखण्ड परिवहन निगम को निर्देश जारी कर दिए हैं।

Read More

देहरादून- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज सचिवालय, देहरादून स्थित आपदा कन्ट्रोल रूम पहुंचकर प्रदेश भर में जारी बारिश की स्थिति व रुद्रप्रयाग जिले के गौरीकुंड में हुए हादसे में संबंध में अधिकारियों से जानकारी लेते हुए गौरीकुंड में चल रहे राहत बचाव कार्य में तीव्र गति लाने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री धामी ने प्रदेश की प्रमुख नदियों के जलस्तर की जानकारी ली। उन्होंने कहा जिन भी क्षेत्रों में जल स्तर बढ़ जाने से बाढ़ की समस्या आ रही है, उन सभी स्थानों पर अलर्ट जारी किया जाए, एवं सभी लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जाए। मुख्यमंत्री ने कहा…

Read More

देहरादून  – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज सचिवालय में उत्तराखण्ड राज्य वन्यजीव बोर्ड की 19 वीं बैठक की अध्यक्षता करते हुए बंदरों और जंगली सूअरों की समस्या को दूर करने हेतु फोकस होकर काम करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने मानव वन्यजीव संघर्ष राहत राशि का वितरण 15 दिनों में सुनिश्चित किए जाने की व्यवस्था बनाने के भी निर्देश देते हुए कहा कि वन्यजीवों के हमले में किसी व्यक्ति की मृत्यु पर राहत राशि को 4 लाख से बढ़ाकर 6 लाख रूपए करने का प्रस्ताव जल्द से जल्द कैबिनेट में लाया जाए। मुख्यमंत्री ने बाघों की संख्या में उत्तराखण्ड…

Read More

रुद्रप्रयाग – रुद्रप्रयाग जिले के गौरीकुंड में पहाड़ी से चट्टान टूट गई, जिसकी चपेट में 8 से 10 लोगों के आने की सूचना है। हालांकि अभी तक स्थिति साफ नहीं हुई है। मौके पर रेस्क्यू के लिए टीम पहुंची है। उत्तराखंड में पहाड़ से लेकर मैदान तक भारी बारिश का सिलसिला जारी है। मौसम विभाग ने देहरादून, हरिद्वार, पौड़ी, नैनीताल, चंपावत, ऊधमसिंह नगर, चमोली और बागेश्वर जिले के लिए भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है।मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार सात अगस्त तक प्रदेशभर में भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। केंद्र…

Read More

देहरादून – उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक खत्म,मुख्य सचिव एसएस संधू ने दी जानकारी ऊर्जा विभाग में 2008 में केंद्र सरकार के द्वारा जल विद्युत नीति लायी गयी थी,उसे आज तक लागू नहीं किया गया था जिसे आज कैबिनेट बैठक में लागू किया गया। 12 प्रतिशत बिजली की बजाय अब 13 प्रतिशत बिजली जल विधुत परियोजनाओं से,1% जो अतरिक्त बिजली सरकार को मिलेगी उस पैसे से जल विद्युत परियोजना से प्रभावित लोगो को दिया जाएगा। वित्त विभाग में कई अधिकारियों के अधिकार को बढ़ाया गया है। मसूरी क्षेत्र को पूरा एक तहसील बनाये जाने की मंजूरी। पीडब्ल्यूडी विभाग के तहत नई नियमावली…

Read More

अल्मोड़ा – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री घोषणा के अंतर्गत विधानसभा क्षेत्र अल्मोड़ा में मुंशी हरि प्रसाद टम्टा धर्मशाला और क्राफ्ट म्यूजियम के निर्माण हेतु ₹69.82 लाख के सापेक्ष प्रथम किश्त के रूप में ₹41.89 लाख की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है।

Read More

देहरादून – देहरादून से हल्द्वानी जा रही परिवहन निगम की बस के अंदर अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। बस चालक ने बस रोककर सभी यात्रियों को बाहर निकाला। सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस भी पहुंची। सभी यात्री सुरक्षित बताए जा रहे हैं। बृहस्पतिवार को दोपहर परिवहन निगम की एक बस देहरादून से हल्द्वानी की ओर जा रही थी। इसी दौरान बस के अंदर अचानक धुआं उठता दिखाई दिया जिससे सभी लोग घबरा गए। चालक ने तुरंत बस रोक दी और सभी यात्रियों को बाहर निकाला। बस चालक अवनीश कुमार ने बताया की बस के अंदर बोनट के पास रखे एक…

Read More

प्रयागराज –  इलाहाबाद हाईकोर्ट ने ज्ञानवापी मस्जिद परिसर के एएसआई का सर्वे को लेकर गुरुवार को बड़ा फैसला सुनाया है। कोर्ट ने अंजुमन इंतजामिया मस्जिद कमेटी की याचिका को खारिज कर दिया है। साथ ही ज्ञानवापी परिसर के भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण सर्वे को हरी झंडी दे दी है। अब कल से सर्वे शुरू होगा।दरअसल, 21 जुलाई को वाराणसी जिला जज ने ज्ञानवापी के भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) सर्वे का आदेश दिया था। इस पर मुस्लिम पक्ष ने पहले सुप्रीम कोर्ट फिर हाईकोर्ट में सर्वे के फैसले को चुनौती दी। अब इलाहाबाद हाईकोर्ट ने मुस्लिम पक्ष की इस याचिका को खारिज…

Read More

देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में बृहस्पतिवार को मंत्रिमंडल की बैठक होगी। जिसमें नई एमएसएमई नीति समेत कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा के बाद मंजूरी मिल सकती है। सचिवालय के विश्वकर्मा भवन में शाम चार बजे से कैबिनेट बैठक शुरू होगी। जिसमें नई एमएसएमई नीति, आयुष नीति, ड्रोन नीति समेत विभिन्न विभागों की सेवा नियमावली समेत अन्य प्रस्तावों को चर्चा के लिए रखा जा सकता है। इस पर सरकार निर्णय ले सकती है।

Read More

चंपावत – कुमाऊं मंडल के बागेश्वर, नैनीताल और चंपावत जिले में आज भारी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने यहां के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। जबकि, देहरादून, हरिद्वार, पौड़ी और ऊधमसिंह नगर के लिए बारिश का येलो अलर्ट है।मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया, बृहस्पतिवार को कुमाऊं मंडल के अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा और गरज, चमक के साथ बारिश हो सकती है। बागेश्वर, नैनीताल, और चंपावत में कहीं-कहीं भारी बारिश की आशंका है। इसके अलावा कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ तीव्र बौछारों के साथ बारिश हो सकती है। आज बंद रहेंगे स्कूल बारिश…

Read More