देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को हैस्को गांव शुक्लापुर में प्रकृति के संरक्षण के लिए किये जा रहे कार्यों का अवलोकन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि हैस्को के संस्थापक डॉ. अनिल प्रकाश जोशी द्वारा इस क्षेत्र में प्रकृति के संरक्षण एवं संवर्द्धन के लिए अनेक कार्य किये जा रहे हैं। जल छिद्रों के माध्यम से जल संचय की दिशा में अच्छा कार्य किया गया है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि यह क्षेत्र आने वाले समय में केवल प्रदेश के लिए ही नहीं देश-दुनिया के लिए भी एक मॉडल बनेगा। उन्होंने कहा कि इस तरह के प्रयास राज्य…
Author: Onnu
रुद्रप्रयाग – गौरीकुंड में आज सुबह बड़ा हादसा हो गया है। यहां लगभग पांच बजे गौरी गांव में भारी भूस्खलन होने से तीन बच्चे मलबे में दब गए। तीनों बच्चों को मलबे से निकाला गया, जिनमें से दो बच्चों की मौत हो गई। एक बच्चे का उपचार चल रहा है। वहीं दूसरी तरफ बारिश के चलते कोटद्वार में एक बस मलबे में फंस गई। यहां बारिश ने भारी नुकसान पहुंचाया है। बुधवार सुबह गौरी गांव में नेपाली मूल के तीन बच्चे भूस्खलन की चपेट में आने से मलबे में दब गए। एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से…
देहरादून – उत्तराखंड में बुधवार को भारी बारिश होने की आशंका है। मौसम विभाग ने देहरादून सहित पांच जिलों के लिए ऑरेंज और शेष जनपदों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।मौसम विभाग के अनुसार देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल और चंपावत में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। इन जनपदों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। पौड़ी में स्कूलों व आंगनबाड़ी केंद्रों में रहेगा अवकाश पौड़ी जिला प्रशासन ने मौसम को देखते हुए बुधवार को जनपद के कक्षा एक से 12वीं के तक के स्कूलों के साथ ही आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित कर दिया…
रुड़की – रुड़की के भगवानपुर औद्योगिक क्षेत्र में पुहाना के पास मंगलवार की सुबह एक दवा फैक्टरी में आग लग गई। इस दौरान वहां काम कर रहे कर्मचारी और अधिकारियों में भगदड़ मच गई। फायर ब्रिगेड की टीम ने करीब चार घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। जानकारी के अनुसार, सुबह यश फार्मा फैक्टरी में कर्मचारी काम रहे थे।इस दौरान करीब सात बजे अचानक आग लग गई। कर्मचारियों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी। टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग लगातार बढ़ती गई। करीब चार घंटे की…
देहरादून – उत्तराखंड की 13 वीरांगनाओं और 35 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को आज मंगलवार को तीलू रौतेली राज्य स्तरीय पुरस्कार से नवाजा गया। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने उन्हें सम्मानित किया। सभी को सम्मान की राशि ऑनलाइन उनके खाते में जमा कराई गई है। सर्वे चौक स्थित आईआरडीटी सभागार में आयोजित कार्यक्रम में सीएम धामी ने कहा कि राज्य की वीरांगनाओं ने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर राज्य और देश का नाम रोशन किया है। सरकार इनके सम्मान और सशक्तीकरण के लिए संकल्पबद्ध है। इस दौरान महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्य भी मौजूद रहीं। मुक्केबाजी के अपने…
देहरादून। देहरादून में राज्य स्त्री शक्ति “तीलू रौतेली” एवं “आंगनवाड़ी कार्यकत्री” पुरस्कार वितरण समारोह मुख्य सचिव डॉ. एस. एस. संधु ने सचिवालय में जल जीवन मिशन के तहत हो रहे कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। मुख्य सचिव ने कहा कि यह भारत सरकार द्वारा शुरू की गई एक महत्वपूर्ण योजना है जिसे निर्धारित समय सीमा के अंदर पूर्ण किया जाना है। उन्होंने कहा कि प्रदेशभर में विशेषकर दूरस्थ और पर्वतीय क्षेत्रों में पानी की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए, इसके लिए हम सबको इस योजना को सफल बनाने को दिशा में काम करना है। मुख्य सचिव ने कहा कि यदि…
रुद्रप्रयाग- रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड हाईवे पर मंगलवार सुबह भारी भूस्खलन हो गया। जिसके चलते हाईवे पर रामपुर में होटल जमींदोज हो गया। वहीं, अगस्त्यमुनि से सोनप्रयाग के बीच हाइवे कई जगहों पर बाधित है। बताया जा रहा है कि यह होटल शहर का सबसे पुराना होटल था। इसे पहले भी खाली कराया जा चुका था। रुद्रप्रयाग जिले में सबसे ज्यादा खतरा बता दें कि रुद्रप्रयाग देश के 10 सबसे अधिक भूस्खलन खतरे वाले जिलों में से पहले नंबर है। इसकी तस्दीक पिछले तीन-चार दशकों के दौरान जिले में भूस्खलन की वे बड़ी घटनाएं हैं, जिनमें हजारों लोग मारे गए या लापता हो…
देहरादून – उत्तराखंड में राजधानी दून समेत आठ जिलों में मंगलवार को भारी बारिश की आशंका है। मौसम विभाग की ओर से देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल, चम्पावत, बागेश्वर, पिथौरागढ़ और ऊधमसिंह नगर जिले के लिए भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।इसके चलते संवेदनशील इलाकों में भूस्खलन से मार्ग अवरुद्ध हो सकते हैं। देहरादून में आज स्कूल रहेंगे बंद भारी बारिश के पूर्वानुमान के चलते देहरादून जिला प्रशासन में नगर निगम क्षेत्र देहरादून , झाझरा और रायपुर विकासखंड के सभी सरकारी और निजी स्कूलों में मंगलवार को अवकाश घोषित किया है।
देहरादून। जिलाधिकारी सोनिका की अध्यक्षता में ऋषिपर्णा सभागार कलेक्ट्रेट में प्रत्येक सोमवार की भांति जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जनसुनवाई में आज 104 शिकायतें प्राप्त हुई। अधिकतर शिकायतें भूमि संबंधी प्राप्त हुई इसके अतिरिक्त शिक्षा, एमडीडीए, नगर निगम, ग्राम्य विकास, पंचायतीराज, सिंचाई, विद्युत, कर्मचारी को रिलिव करने के सम्बन्ध में, पेयजल, नलकूप, पीएमजीएसवाई, पर्यटन खनन, पूर्ति आदि विभागों से संबंधित शिकायतें प्राप्त हुई। जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि जनसुनवाई में प्राप्त हो रही शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण करें। सभी विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनसामान्य को अपनी शिकायतों को लेकर अनावश्यक न भटकना पड़े। साथ ही निर्देश…
देहरादून – सचिव आपदा प्रबन्धन डा0 रंजीत कुमार सिन्हा ने सोमवार को सचिवालय में विभिन्न विभागों के साथ प्रदेश में हाल ही में आपदाओं के कारण हुई क्षति की समीक्षा की। सचिव आपदा प्रबन्धन डा0 सिन्हा ने जानकारी दी कि वर्तमान मानसून अवधि में राज्य में अतिवृष्टि, बाढ़ व अन्य आपदाओं के कारण हुयी क्षति के आँकलन हेतु गृह मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा गठित अन्तरमंत्रालयस्तरीय केन्द्रीय दल द्वारा 8 से 11 अगस्त के मध्य हरिद्वार जनपद का भ्रमण किया जाना प्रस्तावित है। सचिव आपदा प्रबन्धन ने प्रत्येक विभाग से वर्तमान मानसून अवधि में हुई समस्त क्षतियों की जानकारी ली। उन्होंने…
