हरिद्वार – भारत के इतिहास में आज का दिन ‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’ के रूप में मनाया जा रहा है। दरअसल अखंड भारत के आजादी के इतिहास में 14 अगस्त की तारीख आंसुओं से लिखी गई है। यही वह तारीख है जब देश का विभाजन हुआ था।उक्त बात प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने सोमवार को रूड़की नगर निगम हॉल में 14 अगस्त 1947 को भारत देश के बँटवारे की त्रासदी के पीड़ितों को श्रृद्धांजलि देने के लिए आयोजित “विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस” कार्यक्रम में बतौर मुख्य वक्ता के रूप में कही।विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस कार्यक्रम को संबोधित करते…
Author: Onnu
देहरादून।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को मुख्यमंत्री आवास में उच्चाधिकारियों की बैठक लेते हुए निर्देश दिये कि उत्तराखण्ड के विभिन्न क्षेत्रों में हो रही अतिवृष्टि के दृष्टिगत सभी अलर्ट मोड पर रहें। उन्होंने अधिकारियों से अतिवृष्टि से प्रभावित क्षेत्रों एवं वहां किए जा रहे राहत व बचाव कार्यों की जानकारी भी प्राप्त की। अतिवृष्टि के दृष्टिगत 2 दिनों के लिए चारधाम यात्रा भी स्थगित कर दी गई है। मुख्यमंत्री ने सभी श्रद्धालुओं से अपील की है कि मौसम के पूर्वानुमान को देखकर ही यात्रा करें। मुख्यमंत्री ने अतिवृष्टि के कारण जनपद पौड़ी में हताहत हुए लोगों की आत्मा की…
देहरादून – दून समेत सात जिलों में आज भारी बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग ने देहरादून, टिहरी, पौड़ी, हरिद्वार, नैनीताल, चंपावत और ऊधमसिंह नगर जिले के कई इलाकों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है जबकि, अन्य जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है।मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि अगले कुछ दिनों तक प्रदेशभर में भारी बारिश के आसार हैं। इसके चलते संवेदनशील इलाकों में भूस्खलन और चट्टानों के टूटने से सड़कें बंद हो सकती हैं। आज की छुट्टी भारी बारिश की चेतावनी को देखते हुए जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों और स्कूलों…
देहरादून – मुख्यमंत्री धामी ने कहा की मौसम विभाग द्वारा प्रदेश के कई जिलों में रेड एवं ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। आप सभी प्रदेशवासियों एवं पर्यटकों से अनुरोध है कि अनावश्यक यात्रा से बचें।जिला प्रशासन एवं एसडीआरएफ को 24 घंटे अलर्ट मोड में रहने के निर्देश दिए हैं। स्वयं भी संबंधित अधिकारियों से संपर्क स्थापित कर प्रत्येक परिस्थिति की मॉनिटरिंग कर रहा हूं।
देहरादून – उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को ‘मेरी माटी मेरा देश’ के तहत आयोजित कार्यक्रम ‘वीरों को सलाम’ के तहत देहरादून के गुच्छू पानी (रोवर्स गुफा) में पौधे लगाए। मेरी माटी मेरा देश’ अभियान की घोषणा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में अपने ‘मन की बात’ कार्यक्रम के प्रसारण के दौरान की थी। यह अभियान, जो 9 अगस्त को शुरू हुआ और 30 अगस्त, 2023 को समाप्त होगा, इसमें गांव और ब्लॉक स्तर, स्थानीय शहरी निकायों के साथ-साथ राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रम शामिल होंगे। इस अभियान में वीरों को…
देहरादून।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को गुच्चु पानी, देहरादून में ‘मेरी माटी-मेरा देश’ अभियान के अन्तर्गत आयोजित ‘वीरों का नमन’ कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, प्रेमचन्द अग्रवाल, राज्यसभा सांसद नरेश बंसल, जिला पंचायत अध्यक्ष मधु चौहान, मेयर देहरादून सुनील उनियाल गामा, मेयर ऋषिकेश अनीता मंमर्गाइं, विधायक मुन्ना सिंह चौहान एवं सविता कपूर भी मौजूद थे।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अमर बलिदानियों की स्मृति में शिलापट का अनावरण किया। उन्होंने सभी को पंच प्रण की शपथ दिलाई एवं गुच्चू पानी में अमृत वाटिका के लिए वृक्षारोपण किया। इस अवसर पर पवित्र मिट्टी को हाथ…
देहरादून – विधायक एवं उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी भूषण ने कोटद्वार में आई भीषण आपदा से प्रभावित लोगों के कुशल व स्वास्थ्य की कामना के लिए बाबा सिद्धबलि मंदिर में पूजा अर्चना की है। कोटद्वार विधानसभा में जुलाई से लगातार भारी बारिश व बादल फटने की घटनाएं सामने आ रही हैं।जिससे कई घर बह गए हैं,साथ ही सैकड़ों घरों में नदी का पानी भरने से लोगों को भारी आर्थिक हानि हुई है।उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी लगातार आपदा प्रभावित क्षेत्रों में जाकर लोगों को सरकार व हंस फाउंडेशन के सहयोग से खाद्यान्न सामग्री और कपड़े वितरित कर रही हैं।…
देहरादून। राज्यपाल ने कहा कि हम सभी की जिम्मेदारी है कि हम पानी की बचत करें, जिससे आने वाले समय में पानी की दिक्कत न हो। इसी दिशा में राजभवन में वर्षा के जल को संरक्षित कर उसका पुनर्प्रयोग करने की पहल की गई है। शनिवार को राजभवन में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) ने वर्षा जल संरक्षण प्रणाली के कार्यों का लोकार्पण किया। इस दौरान राज्यपाल ने कहा कि वर्तमान में वर्षा के जल को संरक्षित कर उसे पुनः उपयोग में लाया जाना बहुत जरूरी है। उन्होंने कहा कि राजभवन और आसपास के क्षेत्र में अधिक मात्रा में…
देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा डबल इंजन सरकार की जन कल्याणकारी नीतियों से प्रभावित होकर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं बागेश्वर विधानसभा से प्रत्याशी रहे रंजीत दास ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है।रंजीत का भाजपा परिवार में हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन।
देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में सशक्त उत्तराखण्ड @ 2025 के लक्ष्यों की प्राप्ति हेतु खनन व राजस्व विभाग की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि राजस्व प्राप्ति के लक्ष्यों को हासिल करने के लिए अवैध खनन रोकने के लिए ट्रेकिंग सिस्टम को मजबूत किया जाए। मुख्यमंत्री ने खनन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी चिन्हित खनन लॉट्स सुचारू रहें। उन्होंने खनन विभाग एवं खनन के क्षेत्र में कार्य कर रहे GMVN, KMVN एवं वन विकास निगम को सभी लॉट संचालित किए जाने के निर्देश दिए। राजस्व विभाग की समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री…
