Author: Onnu

देहरादून – मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने आज सचिवालय में वन एवं पशुपालन विभाग के अधिकारियों के साथ विभिन्न विषयों पर चर्चा की। सीएस ने कहा कि बन्दरों व जंगली सुअरों के द्वारा प्रदेश में खेती को अत्यधिक नुकसान हो रहा है। बन्दरों की संख्या को सीमित करने हेतु उनका बन्ध्याकरण किया जाए। मुख्य सचिव ने निर्देश दिए कि बन्दरों के बन्ध्याकरण के लिए बन्दर बन्ध्याकरण केंद्रों की संख्या बढ़ायी जाए। इसके लिए पशुपालन विभाग द्वारा पशुचिकित्सकों एवं अन्य सहायक स्टाफ की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। मुख्य सचिव ने फसलों को जंगली सुअरों से होने वाले नुकसान की रोकथाम…

Read More

देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज शासकीय आवास पर भारतीय राजनीति के शिखर पुरुष एवं देश के पूर्व प्रधानमंत्री “भारत रत्न” श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

Read More

उत्तरकाशी – उत्तराखंड के उत्तरकाशी में बुधवार सुबह बड़ा हादसा होने से बच गया। देहरादून-सुवाखोली-मोरियाना-उत्तरकाशी रोड पर एक रोडवेज बस सड़क से उतरकर पेड़ पर अटक गई। बस में 21 सवारियां थी। बस को नीचे गिरता देख सवारियों में चीख-पुकार मच गई। गनीमत रही कि सभी सवारियां सुरक्षित हैं। जानकारी के अनुसार, रोडवेज बस संख्या UK 07 GA 3246 सुबह करीब साढ़े पांच बजे देहरादून से उत्तरकाशी के लिए चली थी। तभी मुरैना के पास बस अचानक अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतर गई और खाई की तरफ चली गई। गनीमत रही कि बस वहां नीचे पेड़ पर अटक गई…

Read More

 टिहरी – सुरकण्डा देवी रोपवे कल से बंद रहेगा। टिहरी के जिला पर्यटन एवं विकास अधिकारी अतुल भंडारी ने बताया कि दिनांक 17 अगस्त से 28 अगस्त, 2023 तक सुरकण्डा देवी रोपवे का वार्षिक रुटीन चेकअप/निरीक्षण किया जाना है। इसलिए रोपवे कल से बंद रहेगा। उन्होंने बताया कि सुरक्षा की दृष्टिगत  दिनांक 17 अगस्त से 28 अगस्त, 2023 तक सुरकुण्डा देवी रोपवे की सेवा पूर्ण रूप से स्थगित रहेंगी।

Read More

देहरादून। मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने सचिवालय में अधिकारियों एवं कर्मचारियों की उपस्थिति में ध्वजारोहण करते हुए सभी को 77 वें स्वतंत्रता दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। मुख्य सचिव ने कहा कि भारत की आजादी को 100 वर्ष पूर्ण होने तक अर्थात वर्ष 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प लिया गया है। मुख्य सचिव ने कहा कि सचिवालय प्रदेश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। इसके लिए हम सभी को एक सॉल्यूशन फाइंडर की भूमिका निभानी होगी। जब भी कोई फाईल या प्रकरण ऐसा आता है जिसके कारण प्रदेश और प्रदेशवासियों के हित में कार्य…

Read More

देहरादून – राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेवानिवृत्त) ने 77वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आज राजभवन परिसर में ध्वाजारोहण किया और महान स्वतंत्रता सेनानियों एवं शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर उन्होंने राजभवन से प्रकाशित होने वाले त्रैमासिक पत्रिका ‘नंदा’ का विमोचन भी किया। उन्होंने कहा कि महान स्वतंत्रता सेनानियों एवं शहीदों के त्याग, बलिदान, शौर्य और संघर्ष के बल पर हमें आजादी प्राप्त हुई है। भारत ने आजादी के 76 वर्षों में सभी चुनौतियों का सामना मजबूती से किया है। आज भारत विश्व में पाचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है और जल्द ही तीसरे पायदान…

Read More

देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 77वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर परेड ग्राउण्ड देहरादून में राज्य के मुख्य कार्यक्रम में ध्वजारोहण किया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों को सम्मानित किया एवं फोटो प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने 05 पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को विशिष्ट कार्यों के लिए मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक प्रदान किया। उन्होंने राज्यहित में 13 घोषाणाएं भी की। उन्होंने घोषणा करते हुए कहा कि वर्षभर भवन निर्माण सामग्री ऑनलाइन बुकिंग के माध्यम से सीधे घर तक पहुंचाने के लिए एक ’’खनिज प्रसंस्करण पोर्टल’’ बनाया जाएगा, जिससे…

Read More

देहरादून – सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि आप समस्त प्रदेशवासियों को 77वें स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।यह राष्ट्रीय पर्व हमें उन महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का स्मरण कराता है जिन्होंने माँ भारती को गुलामी की बेड़ियों से मुक्त कराने के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। वीर क्रांतिकारियों के शौर्य, अदम्य साहस एवं अमर बलिदान के परिणामस्वरुप ही आज हम स्वतंत्र भारत में प्रगति के नए अध्याय लिख रहे हैं।आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में स्वाधीनता संग्राम सेनानियों के सपनों के अनुरूप आज सशक्त व शक्तिशाली भारत को मूर्त रूप प्रदान किया जा रहा…

Read More

देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज ऊधम सिंह नगर के रूद्रपुर में आयोजित विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस कार्यक्रम में प्रतिभाग कर विभाजन का दंश झेलने वाले व्यक्तियों को नमन करते हुए विभाजन की विभीषिका का दर्द सहने वाले तमाम सेनानियों के परिजनों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।मुख्यमंत्री ने ऊधम सिंह नगर में बंगाली समुदाय के लिए विशिष्ट बंग भवन का निर्माण किए जाने की घोषणा भी की। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत अपनी मातृ भाषा में पठन का प्रावधान है, बंगाली समुदाय भी अपनी भाषा मे शिक्षा ले सके, इस दिशा में कार्य…

Read More

देहरादून। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि ऋषिकेश में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों, गंगा नदी के बढ़ते जल स्तर एवं जनपद पौड़ी के आपदा प्रभावित क्षेत्र मोहनचट्टी (यमकेश्वर) में अतिवृष्टि से हुए नुकसान का हवाई सर्वेक्षण किया। जिला प्रशासन एवं SDRF द्वारा राहत और बचाव कार्य जारी हैं। प्रदेश सरकार द्वारा आपदा प्रभावितों की हर सम्भव मदद की जा रही है।

Read More