देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज मुख्यमंत्री आवास में मुख्यमंत्री कार्यालय के वरिष्ठ अधिकारियों एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ मातृ मृत्यु दर एवं गर्भवती महिलाओं की देखभाल को लेकर बैठक ली।मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को राज्य में मातृ मृत्यु दर कम करने एवं गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य की देखभाल और आपदाकाल में गर्भवती महिलाओं को एयर लिफ्ट करने की ज़रूरत पड़ने पर उन्हें निकटवर्ती सुविधा युक्त चिकित्सालयों में पहुँचाने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि राज्य में मातृ मृत्यु दर में कमी लाने के लिए और प्रभावी प्रयासों की जरूरत है। उन्होंने…
Author: Onnu
देहरादून – उत्तराखंड की संस्कृति को बढ़ावा देने के लिये कलर्ड चेकर्स फिल्म एंड इंटरटेटमेंट प्राइवेट लिमिटेड द्वारा 13 अगस्त 2023 को जीएमएस रोड स्थित होटल सन पार्क इन में नई उत्तराखंडी फ़िल्म में अभिनय के लिये नये टेलेंट की खोज हेतु हर उम्र के कलाकारों का ऑडिशन 10:30am से 5:30 pm (रविवार ) को लिया जायेगा , इसलिए अगर आप एक्टिंग को लेकर गंभीर हैं और इसे करियर के तौर पर लेना चाहते हैं तो यह आपके लिए सबसे सुनहरा मौका है। वही साथ ही उत्तराखण्ड में फिल्म निर्माण से यहां के युवाओं को रोजगार के नए अवसर भी…
देहरादून : सूबे के चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने आज नई दिल्ली में केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया से मुलाकात की। इस दौरान डॉ. रावत ने केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री को ऊधमसिंह नगर जनपद में एम्स ऋषिकेश के सैटालाइट सेंटर के भूमि पूजन कार्यक्रम में आमंत्रित किया। इसके अलावा उन्होंने केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री को सूबे के राजकीय मेडिकल कॉलेजों में शैक्षिक सत्र 2023-24 से हिन्दी माध्यम में एमबीबीएस पाठ्यक्रम का विधिवत शुभारम्भ करने के लिये भी आमंत्रित किया। जिस पर केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने अपनी सहमति प्रदान कर दोनों कार्यक्रमों में प्रतिभाग करने उत्तराखंड आने…
पौड़ी गढ़वाल – उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल में पिछले दो दिनों में पौड़ी गढ़वाल वाहन दुर्घटनाओं की कई ख़बरें आ चुकी है। ताजा मामला पौड़ी के कल्जीखाल ब्लॉक से है। आज सुबह करीब 8:15 बजे कल्जीखाल ब्लॉक के बडकोट गांव की सरहद के अंदर खैरालिंग मंदिर के समीप एक मैक्स वाहन अचानक दुर्घटनाग्रस्त होकर करीब 50 फीट गहरी खाई में गिर गया। इस हादसे में वाहन सवार 7 लोग घायल हो गए हैं। सूचना मिलने के बाद राजस्व पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को रेस्क्यू कर उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घड़ियाल…
देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में राजस्व प्राप्ति के संबंध में आयोजित बैठक में निर्देश दिए कि सभी विभाग राजस्व अर्जन के लिए इनोवेटिव प्रयास करें और इसके लिए ऑनलाइन सिस्टम को और मजबूत किए जाने की दिशा में विशेष ध्यान दिया जाए। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि राजस्व वसूली की नियमित मॉनिटरिंग के लिए पोर्टल विकसित होने से विभिन्न विभागों द्वारा दिये गये राजस्व वसूली के डाटा एवं राजस्व परिषद में राजस्व वसूली के डाटा में जो अन्तर दिख रहा है, उस समस्या का समाधान होगा। मुख्यमंत्री ने सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिये की राजस्व वसूली…
देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य में सशक्त भू-कानून को लेकर स्थिति स्पष्ट की है। उन्होंने कहा कि राज्य में भू-कानून लागू करने को सरकार पूरी तरह से तैयार और प्रतिबद्ध है। जल्द ही कैबिनेट बैठक में इस प्रस्ताव को रखा जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार के लिए जन भावनाओं का सम्मान सर्वोपरि है।मीडियाकर्मियों से अनौपचारिक बातचीत में मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि भू-कानून के लिए गठित समिति की रिपोर्ट सरकार को मिल चुकी है। रिपोर्ट का अध्ययन व परीक्षण चल रहा है। जल्द ही इस रिपोर्ट को कैबिनेट की बैठक में रखा जाएगा।
बागेश्वर- आगामी 5 सितंबर को होने वाले बागेश्वर विधानसभा सीट के उप चुनाव में 118225 मतदाता अपना विधायक चुनेंगे। इनमें 60,045 पुरुष और 58,180 महिला मतदाता हैं। सर्विस मतदाताओं की संख्या 2207 है। जिनमें 57 महिला मतदाता हैं। विधानसभा क्षेत्र में 172 मतदान केंद्र, 188 मतदेय स्थल बनाए गए हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी/ जिलाधिकारी अनुराधा पाल ने पत्रकारवार्ता में बताया कि विधानसभा क्षेत्र को तीन जोन, 28 सेक्टर में बांटा गया है। उन्होंने कहा कि चुनाव की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। जल्द ही कार्मिकों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि मतदान केंद्रों में पानी, बिजली की…
देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी आदिवासी भाई-बहनों के अधिकारों को संरक्षित करने एवं उन्हें समाज की मुख्य धारा से जोड़ने के उद्देश्य के लिये समर्पित ‘विश्व आदिवासी दिवस’ की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। उन्होंने कहा कि विविधतापूर्ण जनजातीय संस्कृति हमारे समाज की महत्वपूर्ण विरासत है। आदिवासियों की प्रकृति के साथ समन्वय स्थापित कर जीवन जीने की कला अत्यंत सराहनीय एवं अनुकरणीय है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार आदिवासी समाज के उत्थान हेतु शिक्षा, स्वास्थ्य एवं रोजगार के क्षेत्र में विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से निरंतर कार्य कर रही है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने…
देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय स्थित राज्य आपातकालीन परिचालन केन्द्र से प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में हो रही अतिवृष्टि की जानकारी ली। उन्होंने सभी जिलाधिकारियों को अतिवृष्टि के दृष्टिगत जिला प्रशासन को अलर्ट मोड पर रखने एवं आपदा के दृष्टिगत सभी सहयोगी संस्थाओं से निरंतर समन्वय बनाये रखने के निर्देश दिये ताकि किसी भी प्रकार की आपदा में राहत एवं बचाव कार्य तेजी से हो सके। मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी रूद्रप्रयाग, पौड़ी, नैनीताल एवं उधमसिंह नगर से फोन पर वार्ता करते हुए अतिवृष्टि और जलभराव की स्थिति का जायजा लिया। मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारियों को निर्देश दिये कि आपदा…
देहरादून – अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी से सचिवालय में एस0 एस0 बी0 स्वयं सेवकों ( गुरिल्ला) ने मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। एस0एस0बी0 स्वयं सेवकों ( गुरिल्ला) ने एसीएस राधा रतूड़ी से एस0एस0बी0 स्वयं सेवकों के लिए इको टास्क फोर्स गठन, होमगार्ड एवं पी0आर0डी0 के माध्यम से विभिन्न विभागों में नियुक्ति, स्वैच्छिक आपदा प्रबन्धन में नियुक्ति, लोक निर्माण विभाग द्वारा एस0 एस0 बी0 स्वयं सेवकों को सभी जनपदों एवं राष्ट्रीय राजमार्गों पर मेट एवं बलदार पदों में आउट सोर्स के माध्यम से नियुक्ति, 100 एस0एस0बी0 स्वयंसेवकों को वन विभाग द्वारा कैम्पा योजना में नियुक्ति, सरकारी नौकरियों में आयु सीमा में…
